Aug 19, 2026 05:42 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
मुख्य बातें
- Silver Rate Today: आज बुधवार को चांदी के दाम में गिरावट आई है
- आज और कल का दिन मिलाकर चांदी का भाव 7300 रुपये सस्ता हो गया है
- देश में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,30,459 रुपये रहा और इसमें 2119 रुपये की गिरावट रही

Silver Rate Today: 2 दिन में 7300 रुपये सस्ती हुई चांदी
Silver Rate Today: आज बुधवार को चांदी के दाम में गिरावट आई है। आज और कल का दिन मिलाकर चांदी का भाव 7300 रुपये सस्ता हो गया है। देश में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,30,459 रुपये रहा और इसमें 2119 रुपये की गिरावट रही। कल चांदी का भाव शाम में 5222 रुपये की गिराट के साथ 2.32 लाख रुपये पर बंद हुआ। अगर आप भी चांदी के गहने खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो 19 अगस्त का रेट जान लीजिए।
दिल्ली में चांदी का रेट
दिल्ली के बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2.30 लाख रुपये पर है। यहां चांदी का दाम 2119 रुपये कम हुआ है। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम चांदी का रेट 2,300 रुपये और 100 ग्राम चांदी का भाव 23,000 रुपये रहा।
यूपी में चांदी का रेट
यूपी की राजधानी लखनऊ में चांदी का दाम 2,32,626 रुपये रहा। यहां आज कीमतों में सिर्फ 1812 रुपये की गिरावट रही।
बिहार में चांदी का भाव
बिहार की राजधानी पटना में चांदी का भाव 2.30 लाख रुपये रुपये रहा। यहां आज सिल्वर 1916 रुपये सस्ता हुआ है।
राजस्थान में चांदी का भाव
राजस्थान के जयपुर में चांदी का भाव 2,30,892 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां चांदी का दाम 1917 रुपये कम हुआ है।
मुंबई में चांदी का भाव
मुंबई में चांदी का भाव 2,30,892 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां भी चांदी का दाम 1917 रुपये कम हुआ है।
चांदी सस्ती होने के बड़े कारण
पश्चिम एशिया में तनाव कम होने पर निवेशकों की सुरक्षित निवेश के तौर पर चांदी में खरीदारी थोड़ी कमजोर पड़ सकती है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों पर दबाव आता है और घरेलू बाजार में भी इसका असर दिखाई देता है।
चांदी सिर्फ निवेश के लिए ही नहीं, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर और कई इंडस्ट्रियल सेक्टर में भी इस्तेमाल होती है। डॉलर की मजबूती, आयात पर लगने वाला टैक्स और औद्योगिक मांग में बदलाव चांदी की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं। यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल होने पर घरेलू चांदी के भाव में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है।
