world-news

दिल्ली-मुंबई लिंक एक्सप्रेसवे अचानक बंद क्यों? कालिंदीकुंज में फिर 2 घंटे का जाम!

September 14, 2026

16

ट्रायल पूरा होने से पहले बंद हुआ लिंक एक्सप्रेसवे

Image Credit : google

ट्रायल पूरा होने से पहले बंद हुआ लिंक एक्सप्रेसवे

दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक से राहत की उम्मीद कर रहे लोगों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली-मुंबई लिंक एक्सप्रेसवे को ट्रायल के लिए खोला गया था, लेकिन ट्रायल पूरा होने से पहले ही जैतपुर से सराय काले खां/आश्रम की ओर जाने वाला हिस्सा अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया। इसका सीधा असर कालिंदीकुंज समेत आसपास की सड़कों पर दिख रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

26

कालिंदीकुंज में फिर लौटा जाम

Image Credit : Asianet News

कालिंदीकुंज में फिर लौटा जाम

लिंक एक्सप्रेसवे बंद होने के बाद कालिंदीकुंज में ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। हालात ऐसे हैं कि वाहन चालकों को पहले की तरह एक से दो घंटे तक जाम में फंसना पड़ रहा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने स्थिति को देखते हुए एडवाइजरी जारी कर लोगों को संभावित भीड़भाड़ के प्रति सतर्क किया है।

36

मदनापुर खादर के पास बंद है रास्ता

Image Credit : google

मदनापुर खादर के पास बंद है रास्ता

दिल्ली पुलिस के मुताबिक जैतपुर से सराय काले खां और आश्रम की दिशा में जाने वाला स्ट्रेच मदनापुर खादर के पास अस्थायी रूप से बंद किया गया है। यह प्रतिबंध अगली सूचना तक लागू रहेगा। फिलहाल सड़क दोबारा कब खुलेगी, इसकी कोई आधिकारिक डेडलाइन नहीं दी गई है।

46

ट्रायल में सामने आईं सुरक्षा से जुड़ी खामियां

Image Credit : Asianet News

ट्रायल में सामने आईं सुरक्षा से जुड़ी खामियां

सूत्रों के अनुसार, सड़क को सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से बंद किया गया है। ट्रायल के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने कुछ मर्जिंग पॉइंट, स्पीड ब्रेकर और साइनबोर्ड से जुड़ी खामियों को चिन्हित किया था। इसके बाद इन कमियों को दूर करने का काम शुरू किया गया है।

56

रंबल स्ट्रिप्स और रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे

Image Credit : Asianet News

रंबल स्ट्रिप्स और रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे

बताया जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने के लिए रंबल स्ट्रिप्स, रिफ्लेक्टर और अन्य जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। सूत्रों का अनुमान है कि अगर काम तय समय में पूरा हुआ तो करीब एक सप्ताह से 10 दिन के भीतर यातायात फिर शुरू हो सकता है। हालांकि, इस समयसीमा की एनएचएआई ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

66

वाहन चालक इन रास्तों का करें इस्तेमाल

Image Credit : Asianet News

वाहन चालक इन रास्तों का करें इस्तेमाल

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे प्रभावित मार्ग पर जाने से बचें और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। एक्सप्रेसवे के दोबारा खुलने तक कालिंदीकुंज और आसपास के मार्गों पर अतिरिक्त ट्रैफिक दबाव बने रहने की संभावना है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।