world-news

दिल्ली में थार का कहर, कैंट इलाके में बाइक को मारी टक्कर, 2 की मौत

September 3, 2026

Delhi Thar Accident: दिल्ली में फिर एक बार रफ्तार का कहर देखने को मिला है. कैंट इलाके में थार ने बाइक को टक्कर मार दी. इसमें दो लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने थार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

Delhi Thar Accident: दिल्ली में फिर एक बार रफ्तार का कहर देखने को मिला है. कैंट इलाके में थार ने बाइक को टक्कर मार दी. इसमें दो लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने थार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

author-image

New Update

Delhi Thar Rampage

Delhi Thar Accident

Delhi Thar Accident: राजधानी दिल्ली में फिर एक बार रफ्तार का कहर देखने को मिला है. कैंट इलाके में थार ने बाइक को टक्कर मार दी. इसमें दो लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने थार चालक को पकड़ लिया और उसे गाड़ी समेत पुलिस के हवाले कर दिया.

दिल्ली कैंट इलाके में बीती देर शाम तेज रफ्तार थार ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई. हादसा इतना जोरदार था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. सूचना मिलते ही दिल्ली कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस हादसे की वजह पता लगाने के लिए घटनास्थल के साथ-साथ आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि कार को जब्त कर लिया गया है. साथ ही आरोपी चालक को भी पकड़ लिया गया है. 

A speeding Thar rammed into a bike carrying a man and a woman in Delhi Cantonment, killing both; the driver was caught by locals and handed over to the police: Delhi Police pic.twitter.com/1hlbUccmRi

— IANS (@ians_india) September 3, 2026

ड्राइवर की हुई पहचान

दिल्ली कैंट इलाके में तेज रफ्तार थार गाड़ी से हादसे मामले में थार चालक की पहचान हो गई है. आरोपी ड्राइवर की पहचान भूपेंद्र के तौर पर हुई है. दिल्ली कैंट पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना स्थल व आस-पास के इलाकों के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है. दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में BNS की धारा 281/106(a) के तहत मामला दर्ज किया गया और थार गाड़ी के ड्राइवर भूपेंद्र (26 साल, निवासी झज्जर, हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया गया. वह रोहिणी में दूध का बूथ चलाता है. 

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन मिलाप: दिल्ली पुलिस ने एक महीने में 159 लापता लोगों को परिवार से मिलाया, 27 बच्चे भी शामिल

पीछे से कार ने मारी थी टक्कर

दिल्ली पुलिस ने बताया कि 2 सितंबर को शाम करीब 5 बजे ड्यूटी से लौटते समय दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन के एक कर्मचारी ने IOC रेड लाइट के पास सड़क दुर्घटना देखी और तुरंत पुलिस स्टेशन को सूचना दी. मौके पर पहुंचने पर पता चला कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग दुर्घटना का शिकार हो गए थे; पीछे से आ रही महिंद्रा थार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मारी थी. दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

नौकरी से लौट रहे थे बाइक सवार

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि मोटरसाइकिल फिसल गई थी और पीछे से आ रही थार गाड़ी उससे टकरा गई. मृतकों की उम्र लगभग 45-50 साल थी और वे NDMC, लोधी रोड स्थित अपनी नौकरी से द्वारका के सेक्टर-1 स्थित अपने घर लौट रहे थे.

DME पर भी मौत की वजह बना चुकी है थार

गत फरवरी में गाजियाबाद के खोड़ा में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) पर रविवार रात तेज रफ्तार थार ने बाइक को टक्कर मार दी थी. हादसे में दो युवकों की मौत हो गई थी. दोनों दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती बीमार दोस्त को देखने जा रहे थे. टक्कर के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया था. पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली बस गैंगरेप मामला: चलती बस में गैंगरेप मामले में अहम सुबूत जब्त, आरोपियों पर कसा शिकंजा