110

Image Credit : Facebook
1. मैंने प्यार किया
रिलीज: 1989
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 14 करोड़ रुपए
सलमान खान और भाग्यश्री की इस रोमांटिक फिल्म ने दशक की सबसे बड़ी कमाई दर्ज की। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कमाई शोले के रिकॉर्ड से महज 1.5 करोड़ रुपए पीछे रही।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
210
Image Credit : Facebook
2. क्रांति
रिलीज: 1981
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 10.5 करोड़ रुपए
मनोज कुमार स्टारर इस फिल्म ने दशक की शुरुआत में ही बड़ी कमाई का रिकॉर्ड बनाया।मनोज कुमार के निर्देशन वाली इस फिल्म में दिलीप कुमार, शशि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, हेमा मालिनी और परवीन बाबी जैसे कलाकार भी दिखाई दिए थे।
310
Image Credit : Facebook
3. राम तेरी गंगा मैली
रिलीज: 1985
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 9.5 करोड़ रुपए
राज कपूर निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन करते हुए टॉप पोजिशन में जगह बनाई। फिल्म में राजीव कपूर और मंदाकिनी जैसे कलाकार नज़र आए थे।
410
Image Credit : Facebook
4. राम लखन
रिलीज: 1989
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 9.5 करोड़ रुपए
अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म भी दशक की बड़ी हिट्स में शामिल रही। फिल्म का डायरेक्शन सुभाष घई ने किया था। फिल्म में अमरीश पुरी और परेश रावल जैसे कलाकर भी दिखे थे।
510
Image Credit : Facebook
5. कुली
रिलीज: 1983
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 9.5 करोड़ रुपए
अमिताभ बच्चन स्टारर इस फिल्म ने जबरदस्त लोकप्रियता के साथ शानदार कारोबार किया। मनमोहन देसाई के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा ऋषि कपूर, रति अग्निहोत्री, वहीदा रहमान और अमरीश पुरी जैसे कलाकार दिखाई दिए थे।
610
Image Credit : Facebook
6. त्रिदेव
रिलीज: 1989
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 8.75 करोड़ रुपए
नसीरुद्दीन शाह, सनी देओल और जैकी श्रॉफ स्टारर फिल्म ने भी टॉप फिल्मों में जगह बनाई। राजीव राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, सोनम, संगीता बिजलानी और अनुपम खेर जैसे कलाकार भी नज़र आए थे।
710
Image Credit : Facebook
7. विधाता
रिलीज: 1982
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 8.5 करोड़ रुपए
दिलीप कुमार, संजीव कुमार और शम्मी कपूर स्टारर इस फिल्म ने मजबूत कमाई की।सुभाष घई के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संजय दत्त और पद्मिनी कोल्हापुरे जैसे कलाकर भी नज़र आए थे।
810
Image Credit : Facebook
8. मर्द
रिलीज: 1985
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 8 करोड़ रुपए
अमिताभ बच्चन स्टारर यह एक्शन फिल्म दशक की बड़ी कमाई करने वाली फिल्मों में रही। मनमोहन देसाई के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमृता सिंह, दारा सिंह, प्रेम चोपड़ा जैसे कलाकार भी दिखे थे।
910
Image Credit : Facebook
9. तेजाब
रिलीज: 1988
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 8 करोड़ रुपए
अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी खास पहचान बनाई। एन. चंद्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनुपम खेर, चंकी पांडे और अरुणा ईरानी जैसे कलाकार भी नज़र आए थे।
1010
Image Credit : Facebook
10. नसीब
रिलीज: 1981
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 7.5 करोड़ रुपए
अमिताभ बच्चन स्टारर इस मल्टीस्टारर फिल्म ने भी 80s की टॉप कमाई वाली फिल्मों में जगह बनाई। मनमोहन देसाई ने फिल्म का डायरेक्शन किया था और फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा, ऋषि कपूर, हेमा मालिनी, रीना रॉय और अमजद खान जैसे कलाकार भी नज़र आए थे।
इस लिस्ट को ध्यान से देखें तो इसमें सबसे ज्यादा 3 फ़िल्में अमिताभ बच्चन की शामिल हैं। इसके बाद अनिल कपूर और मनोज कुमार की दो-दो फ़िल्में इस लिस्ट में हैं।