Sep 14, 2026 06:17 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

मारुति सुजुकी ने अपनी पॉपुलर हैचबैक स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कीमतों में यह बढ़ोतरी कार के सभी वैरिएंट्स पर समान रूप से लागू होगी।

मारुति सुजुकी स्विफ्ट प्राइस हाइक सितंबर 2026
केवल
₹7,700/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
मारुति सुजुकी ने अपनी पॉपुलर हैचबैक स्विफ्ट की कीमतों में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। कीमतों में यह बढ़ोतरी कार के सभी वैरिएंट्स पर समान रूप से लागू होगी। कीमतों में इस बढ़ोतरी के बाद अब मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift) की एक्स-शोरूम कीमत 5.84 लाख रुपये से 8.89 लाख रुपये के बीच हो गई है। स्विफ्ट की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते महीने यानी अगस्त, 2026 में इस कार को 19,832 नए लोगों ने खरीदा। इससे पहले कंपनी जिम्नी, ई-विटारा, बलेनो और ब्रेजा जैसे मॉडल्स के दाम भी बढ़ा चुकी है। मारुति जल्द ही फ्रोंक्स, ग्लैंजा और टेडसर के फेसेलिफ्ट वैरिएंट लॉन्च करने की तैयारी में है। साथ ही, कंपनी इस महीने के अंत में पिछले तीन महीनों में अपनी तीसरी कीमत बढ़ोतरी लागू कर सकती है।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 5.65 - 11.13 लाख
₹ 66.1 - 71.8 लाख
₹ 10.77 - 19.72 लाख
₹ 60.55 - 63.5 लाख
₹ 53 लाख
₹ 12.52 - 23.52 लाख
डिजाइन और फीचर्स
मारुति सुजुकी स्विफ्ट का लुक काफी स्पोर्टी और मॉडर्न है। इसके फ्रंट में नई ग्लॉसी ब्लैक ग्रिल, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और बूमरैंग-शेप के डीआरएल (DRLs) दिए गए हैं। कार के केबिन को ब्लैक थीम के साथ प्रीमियम टच दिया गया है। इसमें 9-इंच का स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। यह सिस्टम वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो एंड ऐपल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसके अलावा कार में वायरलेस चार्जर, सुजुकी कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और रियर एसी वेंट्स जैसे बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं।ए
इंजन और माइलेज है शानदार
स्विफ्ट में मारुति का नया जेड-सीरीज 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन लगभग 80-82bhp की पावर और 112Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी (AMT) गियरबॉक्स का ऑप्शन उपलब्ध है। माइलेज के मामले में यह कार बेहद शानदार है। इसका पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट लगभग 24.8 किमी/लीटर और एएमटी वैरिएंट 25.75 किमी/लीटर तक का दमदार माइलेज देता है। इसके अलावा, बेहतरीन माइलेज चाहने वालों के लिए सीएनजी (CNG) का ऑप्शन भी मौजूद है।
इसमें है 6-एयरबैग्स की सेफ्टी
सेफ्टी के मामले में मारुति ने इस बार बड़ा अपडेट किया है। नई स्विफ्ट के सभी वैरिएंट्स में अब 6-एयरबैग्स स्टैंडर्ड यानी बेस मॉडल से ही मिलते हैं। इसके साथ ही कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट और एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ EBD दिया गया है। बच्चों की सुरक्षा के लिए इसमें ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर भी मिलते हैं। कार की बॉडी में हाई-टेन्साइल स्टील का इस्तेमाल किया गया है। यह मजबूत चेसिस हादसे के वक्त केबिन को सुरक्षित रखने में मदद करती है।
