world-news

सरिस्का की 18 किमी सड़क का कल होगा शिलान्यास: 20 साल बाद ली सुध,10 महीने में तैयार होगी; पहली बार 2008 में वसुंधरा सरकार में बनी थी - Alwar News

September 26, 2026

अलवर1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट, पांडूपोल, भर्तृहरि मंदिर जाने वाले टूरिस्ट व भक्तों के अलावा थानागाजी सहित आसपास के लोगों के लिए खुशखबर है। कुशालगढ़ से थानागाजी के थैंक्यू बोर्ड तक करीब 18 किलोमीटर की रोड की सरकार ने 20 साल बाद सुध ली है। जिसका शिलान्यास रविवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व वन राज्य मंत्री संजय शर्मा करेंगे।

इससे पहले यह रोड 2008 में वसुंधरा राजे की सरकार के समय बना था। तब बीजेपी के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा थे। जो अब राज्य सरकार में वन राज्य मंत्री हैं। यह वन क्षेत्र के बीच की रोड है।

जानकारी के अनुसार, वन विभाग की एनओसी के चक्कर में रोड नहीं बन पा रही थी, लेकिन अब इस सड़क को बनाने का वर्कऑर्डर जारी हो गया है। इसके पुनर्निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं, वहीं भर्तृहरि तिराहे पर 5 करोड़ रुपए की लागत से पुलिया बनेगी। जिसका अलग से बजट जारी किया जाएगा।

रोड का हाल बुरा है। कहीं से पूरा नहीं है। वाहनों की स्पीड़ 20 से 30 से ज्यादा नहीं रहती है।

रोड का हाल बुरा है। कहीं से पूरा नहीं है। वाहनों की स्पीड़ 20 से 30 से ज्यादा नहीं रहती है।

ऑटो ड्राइवर बोलो- देखो ऑटो का शीशा टूट गया

ऑटो से जा रही खोहरा मलावली की महिला गीता देवी ने कहा कि 1 घंटे का रास्ता 2 से तीन घंटे में पूरा होता है। गर्मी मे बुरा हाल होता है। रोड़ियां दूर-दूर तक उछटती हैं। आए दिन एक्सीडेंट होते हैं। अलवर के ऑटो ड्राइवर रवि कहा कि इस रोड का बुरा हाल है। रोड़ियों से कार व ऑटो के शीशे टूट जाते हैं। इतना खराब रोड है जिस पर वाहन चलाने के बाद हाथ पैर थक जाते हैं। आए दिन एक्सीडेंट होते हैं

10 महीने में काम होगा पूरा

XEN सुनील शर्मा ने बताया कि कुशालगढ़ से थैंक्यू बोर्ड तक 18 किलोमीटर लंबी रोड के पुनर्निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपए का वर्क ऑर्डर जारी हो गया है। भर्तृहरि पुलिया के लिए 5 करोड़ रुपए का बजट आएगा।

यह काम 10 महीने में पूरा किया जाएगा। जिसका वारंटी पीरियड 5 साल का रहेगा। यह रोड करीब 20 साल पहले बनी थी। बीच में 2013 में भर्तृहरि तिराहे से थानागाजी तक एक बार अलग से रोड का निर्माण हुआ है।

इस तरह केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व वन राज्य मंत्री संजय शर्मा कुशालगढ़ तिराहे पर रोड का शिलान्यास करेंगे।

इस तरह केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व वन राज्य मंत्री संजय शर्मा कुशालगढ़ तिराहे पर रोड का शिलान्यास करेंगे।

पूर्व सरपंच प्रतिनिधि बोले- एनओसी नहीं आई अभी

पूर्व सरपंच प्रतिनिधि पेमाराम सैनी ने कहा कि रोड का शिलान्यास कर रहे हैं तो एनओसी भी जारी कर देनी चाहिए। एनओसी अभी नहीं आई है। यहां सालों से भक्त परेशान रहे हैं। वर्कऑर्डर होना बताया जा रहा है। रोड बने तो सबका स्वागत करेंगे। लेकिन एनओसी का इंतजाम करना चाहिए। ताकि रोड नहीं बनने पर हमें आंदोलन करने की नौबत नहीं आए।

.

खबरें और भी हैं...

  • करंट की चपेट में आने से मासूम भाई-बहन की मौत: खेत में लगी बोरिंग के पास खेल रहे थे, दूसरे बच्चे ने भागकर दी सूचना

    खेत में लगी बोरिंग के पास खेल रहे थे, दूसरे बच्चे ने भागकर दी सूचना|अलवर,Alwar - Dainik Bhaskar0:36
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बहादुरपुर आंगनवाड़ी में 'आंगन मिलन समारोह': बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य जांच, गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार हुए

    बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य जांच, गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार हुए|बहादुरपुर (मालाखेड़ा),Bahadaurpur (Malakheda) - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • दांतिया गांव में बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण कल: पूर्व मंत्री भजनलाल जाटव और विधायक रमेश खींची होंगे मुख्य अतिथि

    पूर्व मंत्री भजनलाल जाटव और विधायक रमेश खींची होंगे मुख्य अतिथि|कठूमर,Kathumar - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सब्जी लेने बाजार गई 15 साल की लड़की लापता: सोशल मीडिया पर युवक के साथ फोटो पोस्ट; परिवार को अनहोनी का शक

    सोशल मीडिया पर युवक के साथ फोटो पोस्ट; परिवार को अनहोनी का शक|अलवर,Alwar - Dainik Bhaskar0:34
    • कॉपी लिंक

    शेयर