झालावाड़ में ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।
झालावाड़ जिले में ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की ओर से 17 सितंबर को जिले के 6 चिकित्सा संस्थानों में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। वहीं, 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं के लिए विशेष H
.
6 चिकित्सा संस्थानों में रक्तदान शिविर
17 सितंबर को उप जिला अस्पताल डग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारोलाकलां, पनवाड़, रायपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भालता और तारज में रक्तदान शिविर आयोजित होंगे। इनमें चिकित्सा संस्थानों के डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, एएनएम, 104 और 108 एंबुलेंस के वाहन चालक व कर्मचारी तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य रक्तदान करेंगे।
गर्भवती महिलाओं के लिए उपलब्ध होगा रक्त
सीएमएचओ डॉ. साजिद खान ने बताया कि शिविरों में एकत्रित रक्त को एसआरजी हॉस्पिटल झालावाड़, जिला हॉस्पिटल झालरापाटन और जिले के अन्य चिकित्सा संस्थानों में भर्ती होने वाली गर्भवती महिलाओं को जरूरत के समय रिप्लेसमेंट फ्री रक्त के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा। इससे प्रसव के दौरान रक्त की आवश्यकता वाली महिलाओं को समय पर सहायता मिल सकेगी।

6 चिकित्सा संस्थानों में आयोजित होगा रक्तदान शिविर।
HPV टीकाकरण के लिए विशेष शिविर
इसी कड़ी में जिले में HPV वैक्सीनेशन के विशेष शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं। ये शिविर जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल, सैटेलाइट चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए जा रहे हैं। इनमें 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को HPV का टीका लगाया जाएगा।
63.85% बालिकाओं का टीकाकरण पूरा
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार नागर ने बताया कि जिले में HPV वैक्सीनेशन का लक्ष्य 15057 है। इनमें से अब तक 9614 बालिकाओं को टीका लगाया जा चुका है, जो कुल लक्ष्य का 63.85 प्रतिशत है। अब 5443 बालिकाओं का टीकाकरण बाकी है।
तीन विभागों को दिए गए जरूरी निर्देश
बाकी बालिकाओं का टीकाकरण पूरा कराने के लिए जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और मेडिकल कॉलेज को जरूरी निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य विभाग अभियान के दौरान अधिक से अधिक पात्र बालिकाओं को टीकाकरण से जोड़ने पर जोर दे रहा है।
सर्वाइकल कैंसर से बचाव में प्रभावी टीका
सीएमएचओ डॉ. साजिद खान ने कहा कि HPV टीकाकरण बेटियों के स्वस्थ भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव में प्रभावी है और इसे सुरक्षित माना जाता है। बालिकाओं का समय पर टीकाकरण कराकर भविष्य में इस बीमारी के जोखिम को कम किया जा सकता है।