नेपाल में जब फ्लैश फ्लड में आफत बनकर आई थी, उसी दौरान चीन में भी कुदरत का कहर बरपा था. चीन-नेपाल सीमा पर बने ग्यिरोंग पोर्ट के पास लैंडस्लाइड हुआ था, जिसके बाद आए पानी और मलबे ने पोर्ट को तबाह कर दिया था. लैंडस्लाइड के बाद चले रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 16 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं, वहीं करीब 545 लोग लापता हैं. इनमें 49 भारतीयों समेत 23 देशों के 261 लोग शामिल हैं. दक्षिण-पश्चिम चीन के शिजांग स्टेट सरकार ने शनिवार शाम 6 बजे तक 16 लोगों की मौत होने की पुष्टि है. राहत और बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटा हैं. वहीं मलबे से शव बरामद किए जा रहे हैं.
🚨 AUGUST 29 — 9:30 AMAt the wreckage of Gyirong Port, a major crossing reportedly devastated by the mudslide,
— GFN (@GFNIND) August 29, 2026
Chinese rescuers continue searching through the debris.Their calls echo through the wreckage:
Is anyone there?”Rescue teams are still combing through the debris,… pic.twitter.com/nVbW2xmK1D
चीन में इन 23 देशों के लोग हुए लापता
चीन की न्यूज एजेंसियों से जुटाई गई जानकारी के अनुसार, लैंडस्लाइड के बाद 23 देशों के कुल 261 नागरिकों की सूची मिली है, जिनमें सबसे ज्यादा 104 नागरिक नेपाल के हैं. लापता लोगों की सूची में 49 भारतीयों, लातविया के 33, अमेरिका के 18 और ब्रिटेन के 15 नागरिक शामिल हैं. कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के 6-6 नागरिक भी लापता हैं. दक्षिण अफ्रीका के 4, मलेशिया के 3, जर्मनी के 3 और रूस के 3 नागरिकों की तलाश जारी है. आयरलैंड और एस्टोनिया के 2-2 नागरिक लापता हैं. इनके अलावा फ्रांस, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड समेत कई अन्य देशों के नागरिक भी लैंडस्लाइड में लापता हो गए, जिनकी तलाश जारी है.
---विज्ञापन---
लापता लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
नेपाल में बाढ़ और चीन में भूस्खलन के बाद लापता लोगों की जानकारी जुटाने के लिए 24 घंटे एक्टिव रहने वाली हेल्पलाइन शुरू की गई है. हेल्पलाइन नंबर जारी करके लोगों से अपील की गई है कि वे लापता लोगों का सुराग देकर रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद करें या अपने लोगों की जानकारी के लिए कॉल करें. तिब्बत सरकार ने 0086-891-6817165 और 0086-183-0802-6705 नंबर जारी किए हैं, ताकि लापता लोगों को उनके अपनों से मिलाया जा सके. आपदा में फंसे लोगों की मदद करके उन्हें उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाया जा सके. रेस्क्यू टीम हाद.सास्थल पर मौजूद है और मलबा हटाकर लोगों को तलाश रही है.
A massive mudslide struck Gyirong Port on the China-Nepal border, with CCTV footage showing a wall of debris slamming through the crossing in seconds, tossing vehicles and buses.
— Clash Report (@clashreport) August 26, 2026
Nepal reports at least 8-16 dead with hundreds of travelers listed as missing, including 291… pic.twitter.com/ZXfDIUaGsC
दूतावासों को दी गई हालातों की जानकारी
शिजांग स्टेट सरकार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मीडिया को प्राकृतिक आपदा का ब्रीफ दिया. उन्होंने बताया कि विदेश मामलों, सार्वजनिक सुरक्षा, संस्कृति एवं पर्यटन और आपातकालीन प्रबंधन विभागों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. जिन देशों के लोग लापता हैं, उनके दूतावासों और राजनयिकों को हालातों की जानकारी दे दी है. पोर्ट के आस-पास तलाशी अभियान चलाया गया है. ग्यिरोंग काउंटी में कोई विदेशी पर्यटक नहीं फंसा है, फिर भी काउंटी निवासियों से अपील की है कि अगर कोई विदेश नजर आए तो उसे अपने यहां पनाह देकर उसकी सुरक्षा करें और सरकार को जानकारी दें. लोगों के सहयोग की दरकार है.
---विज्ञापन---