world-news

15 अगस्त से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, गुजरात ATS ने पकड़े 5 आतंकवादी

July 17, 2026

Gujarat ATS Arrested 5 terrorists: गुजरात में बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा हुआ है. गुजरात ATS ने राज्य के अलग-अलग जिलों से पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (JeM) संगठन के एक टेरर मॉड्यूल की जांच के सिलसिले में गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने गुरुवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है. गुजरात में 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. गुजरात ATS ने पूरे राज्य में स्पेशल सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद के 5 सदस्यों को गरिफ्तार किया है. इसमें बिलाल आबिद शेरा, मोहम्मद अय्यूब कड़ीवाल उर्फ ​​मोहम्मद खदियासन, मोहम्मद शफी मुखी उर्फ ​​शफी चापी, मोहम्मद हसन करादिया उर्फ ​​हसन हैदरपुरी और मोहम्मद अय्यूब सुनासरा उर्फ ​​मोहम्मद खली शामिल है. 

Gujarat ATS have arrested five more accused associated with the terror organisation Jaish-e-Mohammed from various districts of the state

The arrested accused are - Bilal Abid Shera, Mohammed Aiyub Kadiwal aka Mohammed Khadiyasan, Mohammed Shafi Mukhi aka Shafi Chapi, Mohammed… pic.twitter.com/BypxsLm2TD

— ANI (@ANI) July 17, 2026

हाल ही में 8 आतंकी हुए थे गिरफ्तार

गुजरात और मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। बताया गया कि वे गुजरात राज्य में अपनी आतंकी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए जैश-ए-मोहम्मद का एक सक्रिय नेटवर्क बनाने पर काम कर रहे थे. गुजरात ATS के अनुसार, सभी 8 आरोपियों के खिलाफ UAPA की धाराओं 13, 17, 18, 38, 39 और BNS की धाराओं 148, 61 के तहत मामला दर्ज किया गया था. आरोपियों की पहचान अहमद, इब्राहिम, मुदस्सिर, जकारिया दुर्रानी, ​​मुफ्ती फौजान, मोहम्मद अमीन शेरा, मोहम्मद अब्दुल और बिलाल मोहम्मद के रूप में हुई थी. 

यह भी पढ़ें: अंबाला कार बम विस्फोट मामला: पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ NIA की चार्जशीट

गुजरात में की थी बमों की टेस्टिंग

गुजरात ATS ने बताया कि गुरुवार को गिरफ्तार किए गए सभी 5 आरोपी पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन 'जैश-ए-मोहम्मद' के सदस्य थे. ये सभी पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों के साथ मिलकर विस्फोटक उपकरणों का परीक्षण करने में शामिल थे.

देसी टाइम बम बनाने का किया था प्रयास

जानकारी के अनुसार, आंतकियों ने एक देसी टाइम बम बनाने और उसका परीक्षण करने की कोशिश की थी, लेकिन उनका यह प्रयास सफल नहीं हो सका. आरोप है कि अमीन नाम के आरोपी ने जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े संपर्कों के जरिए बम बनाने का सामान उपलब्ध कराया, जबकि दूसरे आरोपी को बम तैयार करने की तकनीक आती थी.

फिदायीन हमले की थी योजना 

बताया जा रहा है कि यह मॉड्यूल अलग-अलग राज्यों में घूमकर सुरक्षा एजेंसियों से बचने की कोशिश कर रहा था. समूह के सदस्य नए लोगों की भर्ती, हथियार और अन्य जरूरी सामान जुटाने के साथ-साथ फिदायीन (आत्मघाती) शैली के हमलों की योजना बनाने में भी शामिल थे.

यह भी पढ़ें: बलूचिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, पुलिस चौकी पर ताबड़तोड़ फायरिंग; 2 SHO समेत 9 पुलिसकर्मियों की मौत

पिछले महीने दिल्ली में भी हुई थी कार्रवाई

पिछले महीने दिल्ली पुलिस ने एक बड़े आतंकी नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए पांच और संदिग्धों को गिरफ्तार किया था. पुलिस के मुताबिक, ये सभी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े हैंडलर शहजाद भट्टी के नेटवर्क का हिस्सा थे. इससे पहले इसी मॉड्यूल के तीन आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके थे. जांच में सामने आया कि आरोपियों को दिल्ली और आसपास के राज्यों में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने, पाकिस्तान समर्थक प्रचार करने और कथित आईएसआई समर्थित संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान को बढ़ावा देने का काम दिया गया था. छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांच हथियार, शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े पोस्टर, पुलिसकर्मियों को धमकी देने वाले वीडियो और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया. जांच एजेंसियों का कहना है कि आरोपी गुप्त संचार प्लेटफॉर्म के जरिए सीधे अपने पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे.