world-news

15 अगस्त 2026: लाल किले से पहली बार क्यों गूंजेगा 'वंदे मातरम्'? जानिए इस बार क्या रहेगा खास...

August 14, 2026

Independence Day 2026: इस साल का स्वतंत्रता दिवस समारोह पहले जैसा नहीं होगा. दरअसल, देश इस साल अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस साल लाल किले की प्राचीर से एक नई परंपरा जुड़ने जा रही है. ये पहले बार है जब आजादी के बाद किसी प्रधानमंत्री के भाषण से ठीक पहले राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' की सामूहिक प्रस्तुति होगी और वह भी इसके सभी छह छंदों के साथ होगी.

जानकारी के मुताबिक अब तक लाल किले के मुख्य आयोजन में आधिकारिक तौर पर सिर्फ राष्ट्रगान 'जन गण मन' बजाया जाता रहा है. लेकिन इस बार से समारोह से पहले वंदे मातरम् की प्रस्तुति होगी. बता दें वंदे मातरम् आजादी की लड़ाई का एक बड़ा प्रेरणा-स्रोत रहा है. 

इस बार यह बदलाव क्यों हो रहा है?

इसकी सबसे बड़ी वजह है साल का संयोग. 2026 में वंदे मातरम् के रचे जाने को 150 साल पूरे हो रहे हैं. आज देश के करोड़ों लोगों के लिए बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की ये रचना राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बन चुकी है. बता दें ये कभी 'आनंदमठ' उपन्यास का हिस्सा था. इस बार 150वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए सरकार ने ये फैसला लिया है. रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने दिल्ली में हुई एक प्रेस वार्ता में इस फैसले की जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि स्वाधीनता संग्राम के दौरान इस गीत ने लाखों लोगों में जोश भरा था और अब इसकी विरासत को सम्मान देने के लिए इसे लाल किले की प्राचीर से पहली बार गाया जाएगा.

🎶 स्वतंत्रता की संध्या, सुरों के संग 🇮🇳

स्वतंत्रता दिवस संध्या पर इंडिया गेट पर
Symphony Band की भव्य संगीतमय प्रस्तुति।

आइए और देशभक्ति की भावना से भरपूर इस संध्या का हिस्सा बनें।

📍स्थान: इंडिया गेट
🕔 समय: 15 अगस्त 2026,
शाम 6 बजे

🎶 Symphony of Freedom🇮🇳

Join us on… pic.twitter.com/EPi92un7mc

— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) August 14, 2026

क्या वंदे मातरम् को कानूनी दर्जा भी मिला है?

हां, इस साल 1971 के 'राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम' में संशोधन करते हुए वंदे मातरम् को भी उसी तरह का कानूनी संरक्षण दिया गया है जैसा अब तक सिर्फ राष्ट्रगान को हासिल था. यानी अब अगर कोई जानबूझकर इसके गायन में बाधा डालता है या इसका अपमान करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकेगी.

इस साल के समारोह की थीम क्या रहेगी?

सरकार ने इस बार के आयोजन के लिए दो प्रमुख विषय तय किए हैं. पहला वंदे मातरम् के 150 वर्ष और दूसरा 'विकसित भारत @2047' के सपने को साकार करने में युवा शक्ति की भूमिका. यानी समारोह की झलक में देश की विरासत और भविष्य, दोनों को साथ लाने की कोशिश दिखेगी.

समारोह में और क्या खास होगा?

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है.
- ध्वजारोहण के साथ परंपरा के अनुसार 21 तोपों की सलामी दी जाएगी.
- समारोह स्थल पर फूलों की बारिश की जाएगी.
- 150वीं वर्षगांठ के मौके पर वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर विशेष ध्वज लेकर आसमान में उड़ान भरेगा.
- संभावित बारिश को ध्यान में रखते हुए लाल किले परिसर की नालियों और सीवेज व्यवस्था की भी विशेष सफाई करवाई जा रही है ताकि किसी तरह की परेशानी न हो.

FAQ

सवाल: क्या इससे पहले कभी लाल किले पर वंदे मातरम् नहीं गाया गया?

जवाब: लाल किले के मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में अब तक आधिकारिक रूप से वंदे मातरम् की प्रस्तुति नहीं होती थी. इस साल पहली बार इसे मुख्य कार्यक्रम में शामिल किया जा रहा है.

सवाल: इस साल वंदे मातरम् को क्यों चुना गया?
जवाब: 2026 में इस राष्ट्रगीत की रचना को 150 साल पूरे हो रहे हैं, इसी वजह से सरकार ने इसे इस साल के समारोह की केंद्रीय थीम बनाया है.

सवाल: क्या वंदे मातरम् अब राष्ट्रगान की जगह लेगा?
जवाब: नहीं. राष्ट्रगान 'जन गण मन' का दर्जा और स्थान पहले जैसा ही बना रहेगा. वंदे मातरम् को राष्ट्रगीत के तौर पर अतिरिक्त सम्मान और औपचारिक जगह दी जा रही है.

ये भी पढ़ें- Vande Mataram Full Lyrics in Hindi: स्वतंत्रता दिवस की थीम है "वंदे मातरम के 150 साल", यहां पढ़ें राष्ट्रगीत के लिरिक्स हिंदी में

सवाल: वंदे मातरम् से जुड़ा नया कानून क्या कहता है?
जवाब: संशोधित कानून के तहत अब वंदे मातरम् के गायन में जानबूझकर बाधा डालना या उसका अपमान करना भी कानूनन अपराध माना जाएगा, ठीक वैसे ही जैसे राष्ट्रगान के मामले में होता है.

सवाल: इस बार समारोह किस थीम पर आधारित होगा?
जवाब: वंदे मातरम् के 150 वर्ष और विकसित भारत @2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका इन दो विषयों को इस साल के आयोजन का केंद्र बनाया गया है.

Independence Day 2026 Slogans: 'इंकलाब जिंदाबाद'... 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति जगाने वाले 25 नारे, पोस्टर पर लिखते ही भर जाएगा जोश