world-news

15 अगस्त से पहले दिल्ली में मचा हड़कंप, लाल किला समेत कई जगहों को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट| Navbharat Live

August 3, 2026

Updated On: Aug 03, 2026 | 04:13 PM IST

विज्ञापन

सार

Delhi Bomb Threat High Alert: 15 अगस्त से पहले दिल्ली MCD मेयर दफ्तर को लाल किला समेत कई जगहों पर बम धमाके का धमकी भरा ईमेल मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस और एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

delhi bomb threat

लाल किला (Image- Social Media)

विस्तार

Delhi Bomb Threat: राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवरस से पहले भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर कार्यालय को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है। धमकी वाले ईमेल में यह भी दावा किया गया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किला समेत दिल्ली के कई प्रमुख स्थानों पर धमाके किए जाएंगे। धमकी का मेल मिलने के बाद मेयर कार्यालय ने तत्काल इसकी सूचना दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को दी।

धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। एहतियात के तौर पर मेयर कार्यालय परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस साइबर टीम की मदद से ईमेल भेजने वाले की पहचान और उसके स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

स्कूलों को भी उड़ाने की धमकी

इससे पहले राजधानी दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके चलते तत्काल सुरक्षा कार्रवाई और स्कूलों को खाली कराया गया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि सभी मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया गया और बम निरोधक दस्ते तथा स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा प्रभावित स्कूल परिसरों की गहन जांच की गई।

सम्बंधित ख़बरें

यह भी पढ़ें- राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले से निराश विनेश फोगाट, सिस्टम पर उठाए सवाल; हाईकोर्ट में देंगी चुनौती

पहले भी मिल चुकी है धमकी

इससे पहले पिछले महीने दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम में आए एक अज्ञात फोन कॉल के बाद, मुंबई पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट कर दी गई थी। रात में करीब 2 बजे आए इस कॉल में एक अज्ञात व्यक्ति ने दावा किया था कि दिन में मुंबई में बम धमाका होगा। सूचना मिलते ही महाराष्ट्र व मुंबई पुलिस और राज्य की एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया और शहरभर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, धमकी देने के बाद से ही आरोपी का मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया था। एक दिन पहले नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को भी मिली बम की धमकी मिली थी। जहां आधिकारिक वेबसाइट पर परिसर को खाली करने की चेतावनी दी गई थी।

Follow Navbharatlive whatsapp