Aug 04, 2026 08:47 am ISTलाइव हिन्दुस्तान
मुख्य बातें
- Dhoot Transmission IPO: धूत ट्रांसमिशन आईपीओ ने प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है
- ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 146 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था

Dhoot Transmission IPO ने प्राइस बैंड का ऐलान आज मंगलवार को कर दिया है।
IPO News: बेन कैपिटल के निवेश वाली कंपनी धूत ट्रांसमिशन (Dhoot Transmission) ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है। यह आईपीओ 10 अगस्त से 12 अगस्त तक खुला था। एंकर इनवेस्टर्स के लिए इश्यू 7 अगस्त को खुल जाएगा। बता दें, ग्रे मार्केट में भी कंपनी का आईपीओ अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।
क्या है प्राइस बैंड (Dhoot Transmission Price band)
धूत ट्रांसमिशन आईपीओ का प्राइस बैंड 829 रुपये से 871 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने 17 शेयरों का एक लॉट बनाया है। निवेशकों को कम से कम 14807 रुपये का दांव लगाना होगा। आईपीओ का साइज 3066.89 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 1400 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए मौजूदा निवेशक 1.9 करोड़ शेयर बेच रहे हैं। बेन कैपिटल की तरफ से भी शेयरों की बिक्री की जा रही है। इस प्राइवेट इक्विटी फर्म की कंपनी में 55 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
किसके लिए कितना हिस्सा
क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए कम से कम 50 प्रतिशत हिस्सा, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए कम से कम 15 प्रतिशत और रिटेल निवेशकों के लिए 35 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा।
ग्रे मार्केट में कंपनी का प्रदर्शन शानदार (Dhoot Transmission GMP Today)
इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 146 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। कल भी ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 146 रुपये के प्रीमियम पर था। बता दें, कंपनी की बीएसई और एनएसई में लिस्टिंग 17 अगस्त को होगी।
क्या करती है कंपनी
इस कंपनी की शुरुआत 1999 में हुई थी। धूत ट्रांसमिशन वायरिंग हारनेस, इलेक्ट्रॉनिक सेंसेर्स, ऑटोमोटिव स्विच, कोर्ड्स, केबल्स और इलेक्ट्रिक ह्वीकल्स के लिए कंपोनेंट्स बनाती है। कंपनी के पास इंडिया, यूके, स्लोवाकिया, थाईलैंड, जापान और साउथकोरिया में मैन्युफैक्चरिंग सेंटर है। कंपनी के ग्राहकों में बजाज ऑटो, टीवीएस मोटर, होन्डा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया और रॉयल इनफील्ड शामिल है।
एक्सिस कैपिटल, जेपरिज, कोटक महिंद्रा कैपिटल, नोमुरा, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स और 360 ONE WAM को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया है।
आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनी
आईपीओ से जुटाए पैसों में 493.99 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी मौजूदा कर्ज चुकाने के लिए करेगी। 272.59 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी सब्सिडियरी में निवेश के लिए करेगी। 150 करोड़ रुपये का प्रयोग कंपनी होसुर तमिलनाडु के प्लांट में करेगी।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singh
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
