Aug 24, 2026 10:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में 4 सितंबर को लॉन्च होने जा रहा है, जिसमें 144Hz डिस्प्ले और खास Active Matrix Cube LED फीचर मिलेगा। इसे चार कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकेगा।

Infinix Hot 70 Pro 5G को भारत में 4 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा।
स्मार्टफोन मेकर Infinix ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Infinix Hot 70 Pro 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। कंपनी का यह नया Hot सीरीज स्मार्टफोन 4 सितंबर को भारतीय बाजार में दस्तक देगा। फोन को लेकर कंपनी और Flipkart ने लॉन्च से पहले कई अहम जानकारियां सामने ला दी हैं। खास बात यह है कि फोन में 144Hz डिस्प्ले के साथ पीछे की तरफ एक खास Active Matrix Cube (AMC) दिया जाएगा, जो नोटिफिकेशन और दूसरे इवेंट्स के दौरान अलग-अलग विजुअल इफेक्ट दिखाएगा।
Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में 4 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस स्मार्टफोन को Flipkart के जरिए उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा फोन की सेल Infinix की आधिकारिक वेबसाइट की मदद से भी होने की उम्मीद है। इससे पहले फोन के सितंबर के पहले सप्ताह में लॉन्च होने की जानकारी सामने आई थी, लेकिन अब लॉन्च डेट क्लियर हो गई है। कंपनी लॉन्च से पहले फोन के कुछ फीचर्स को टीज कर रही है और 26 अगस्त को इसके एक और फीचर का खुलासा किया जा सकता है।
चार कलर ऑप्शन में आएगा फोन
Infinix Hot 70 Pro 5G को भारत में चार अलग-अलग कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इनमें Dive Blue, Mirage Green, Silk Glow Purple और Thermo Orange शामिल हैं। खास बात यह है कि इन सभी वेरिएंट में सिर्फ रंग का अंतर नहीं है, बल्कि इनके बैक पैनल का फिनिश और विजुअल इफेक्ट भी अलग-अलग है। Thermo Orange वेरिएंट तापमान के हिसाब से अपना रंग बदल सकता है। वहीं Mirage Green मॉडल में कम रोशनी या रात के दौरान अलग विजुअल इफेक्ट देखने को मिल सकता है। Silk Glow Purple में फोन को अलग एंगल से देखने पर पैटर्न बदलता नजर आएगा, जबकि Dive Blue में मैट फिनिश दी गई है।
पीछे मिलेगा Active Matrix Cube
फोन के डिजाइन की सबसे खास बात इसका Active Matrix Cube है। यह रियर पैनल पर मौजूद एक छोटा कस्टमाइजेबल LED डिस्प्ले सिस्टम है। यह नोटिफिकेशन, कॉल, अलर्ट, म्यूजिक, गेमिंग और चार्जिंग जैसी गतिविधियों के दौरान अलग-अलग लाइटिंग और विजुअल इफेक्ट दिखा सकता है।इस तरह का रियर विजुअल सिस्टम फोन को सामान्य स्मार्टफोन्स से अलग बनाने की कोशिश करता है। कंपनी इसे सिर्फ डिजाइन एलिमेंट के तौर पर नहीं, बल्कि इंटरैक्टिव फीचर के रूप में पेश कर रही है।
144Hz डिस्प्ले और स्लिम डिजाइन
Flipkart पर दी गई जानकारी के अनुसार Infinix Hot 70 Pro 5G में 6.76 इंच का Full-HD+ डिस्प्ले मिलेगा। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz होगा, जिससे स्क्रॉलिंग, एनिमेशन और गेमिंग के दौरान ज्यादा स्मूद अनुभव मिलने की उम्मीद है। फोन की मोटाई सिर्फ 7.85mm बताई गई है। Infinix ने फोन के डिजाइन को Dynamic Shine Design नाम दिया है। कंपनी का कहना है कि इसमें अलग-अलग मटीरियल और फिनिश का इस्तेमाल किया गया है, जो फोन को अलग कंडीशंस में अलग विजुअल अपील देने में मदद करते हैं।
Dimensity 7100 चिपसेट मिलने की उम्मीद
ग्लोबल मॉडल को देखते हुए Infinix Hot 70 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। इसके साथ 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज दिए जाने की संभावना है।कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है। फोन में IP68 रेटिंग भी मिलने की बात सामने आई है, हालांकि भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल के स्पेसिफिकेशन ग्लोबल वेरिएंट से अलग हो सकते हैं।
साथ ही पहले सामने आई रिपोर्ट्स में भारतीय मॉडल के लिए 6000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग की संभावना जताई गई थी। इसलिए भारत में लॉन्च के समय कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना बेहतर होगा।
कीमत का अभी खुलासा नहीं
Infinix ने अभी Hot 70 Pro 5G की भारतीय कीमत का खुलासा नहीं किया है। इसलिए फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि कंपनी इसे किस प्राइस सेगमेंट में उतारेगी। कीमत और रैम-स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की जानकारी लॉन्च के दौरान सामने आने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwari
प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।
और पढ़ें