Google Pixel 11 Series बस कुछ ही घंटों मं लॉन्च होने वाली है। लॉन्च से पहले सभी मॉडल Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold की भारतीय कीमत लीक हो गई है। यह पुरानी मॉडल की तुलना में 14,000 रुपये तक महंगे होंगे।
Google Pixel 11 Series आज 'Made By Google' इवेंट में लॉन्च की जाएगी। लॉन्च से कुछ घंटे पहले ही, एक लीक से इस सीरीज में लॉन्च होने वाले सभी मॉडल, यानी Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold की भारतीय कीमतों का पता चल गया है। कहा जा रहा है कि नए मॉडल की कीमत, मौजूदा Pixel 10 सीरीज मॉडल की तुलना में ज्यादा होगी। पिक्सेल 11 लाइनअप के हर मॉडल के बेस वेरिएंट में 256GB स्टोरेज मिल सकता है। साथ ही, गूगल ग्राहकों को नए पिक्सेल फोन्स पर तगड़ा डिस्काउंट भी देगी। लीक से फोन पर मिलने वाले प्री-ऑर्डर ऑफर भी सामने आ गए हैं। चलिए डिटेल में बताते हैं कीमत और खासियत...
लॉन्च से पहले देखें पिक्सेल 11 सीरीज फोन की भारतीय कीमत (लीक के अनुसार)
Gizbot.com ने बिना नाम बताए सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि पिक्सेल 11 सीरीज भारत में अपने पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा महंगी होगी। कहा जा रहा है कि Pixel 11 की शुरुआती कीमत 89,999 रुपये होगी, जो Pixel 10 की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये से 10,000 रुपये ज्यादा है।
खबरों के मुताबिक, Pixel 11 Pro की शुरुआती कीमत 1,19,999 रुपये होगी। कंपेरिजन के लिए बता दें कि, Pixel 10 Pro की शुरुआती कीमत 1,09,999 रुपये थी। Pixel 11 Pro XL की शुरुआती कीमत 1,34,999 रुपये होने की उम्मीद है, जो Pixel 10 Pro XL की लॉन्च कीमत 1,24,999 रुपये से ज्यादा है।
इसके अलावा, भारत में Pixel 11 Pro Fold की कीमत 1,86,999 रुपये होने की उम्मीद है। इसके मुकाबले, पिछले साल का Pixel 10 Pro Fold मॉडल 1,72,999 रुपये में लॉन्च हुआ था।
एक नजर देखें नए और पुराने मॉडल की कीमतों में अंतर:
- Pixel 11 की शुरुआती कीमत 89,999 रुपये होगी, यह Pixel 10 (शुरुआती कीमत 79,999 रुपये) से 10,000 रुपये महंगा होगा।
- Pixel 11 Pro की शुरुआती कीमत 1,19,999 रुपये होगी, यह Pixel 10 Pro (शुरुआती कीमत 1,09,999 रुपये) से 10,000 रुपये महंगा होगा।
- Pixel 11 Pro XL की शुरुआती कीमत 1,34,999 रुपये होगी, यह Pixel 10 Pro XL (शुरुआती कीमत 1,24,999 रुपये) से 10,000 रुपये महंगा होगा।
- Pixel 11 Pro Fold की शुरुआती कीमत 1,86,999 रुपये होगी, यह Pixel 10 Pro XL (शुरुआती कीमत 1,72,999 रुपये) से 14,000 रुपये महंगा होगा।
पहले भी लीक से पता चला था कि पिक्सेल 11 सीरीज भारत और दूसरे यूरोपीय बाजारों में अपने पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा महंगी होगी। खबरों के मुताबिक, गूगल के एक अधिकारी ने पार्ट्स की बढ़ती लागत का हवाला देते हुए कीमत बढ़ने की बात कन्फर्म की है। पिक्सेल 11 लाइनअप के सभी मॉडल्स में 256GB का बेस स्टोरेज होने की उम्मीद है, जो कीमत बढ़ने की एक और वजह हो सकती है।
गूगल ने एक्सक्लूसिव प्री-ऑर्डर ऑफर
इस बीच, गूगल ग्राहकों को अमेरिका और भारत में अपकमिंग पिक्सेल फोन्स पर स्पेशल डिस्काउंट दे रहा है। भारत में, कंपनी ने कंफर्म किया है कि नए पिक्सेल 11 सीरीज फोन के साथ खरीदे जाने पर चुनिंदा पिक्सेल बड्स या पिक्सेल वॉच पर 2,000 रुपये की छूट देगी। डिस्काउंट कोड जारी होने के बाद दो सप्ताह के लिए वैध रहेगा और गूगल के नियमों और शर्तों के अधीन होगा।
अमेरिका में, गूगल ने संभावित खरीदारों को $100 का प्रोमो कोड भेजना शुरू कर दिया है, जिसका उपयोग 12 अगस्त से 27 अगस्त के बीच पिक्सेल 11 सीरीज स्मार्टफोन की खरीद के लिए किया जा सकता है।