world-news

ट्रेनों में वेटिंग, बसों में मनमानी: पुणे-मुंबई जैसे रूट पर 1200 तक था किराया, अब 4 हजार तक ले रहे - Bhopal News

August 25, 2026

रक्षाबंधन के मौके पर भोपाल से गुजरने वाली ट्रेनें खचाखच भरी हैं। ऐसे में यात्री बसों से सफर कर रहे हैं। लेकिन, ट्रैवल कंपनियों ने भोपाल से अन्य शहरों में जाने वाली बसों का किराया मनमाने ढंग से बढ़ा दिया है। मप्र से लेकर दूसरे प्रदेश के लिए जाने वाली ब

.

  • ​परिवहन विभाग ने 2 रुपए प्रति किमी तय किया है किराया, यात्री बढ़ते ही तीन गुना तक बढ़ा दिया

इनमें भोपाल से पुणे, मुंबई, प्रयागराज, अहमदाबाद, सागर, रीवा, उज्जैन व छिंदवाड़ा रूट शामिल हैं। अगस्त की शुरुआत में जो किराया 1000-1200 रुपए तक था, वो अब 4 हजार रुपए तक पहुंच गया है। आरटीओ जितेंद्र शर्मा ने कहा कि बसों के किराया 2 रुपए प्रति किमी शासन ने तय किए गए हैं। इसके अलावा यदि किराया बढ़ाया जा रहा है, तो कार्रवाई की जाएगी।

प्रयागराज, पुणे, उज्जैन और सागर के किराए में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

भोपाल से पुणे, उज्जैन, प्रयागराज, सागर जाने वाली बसों के किराए में सबसे अधिक गुना बढ़ोतरी देखने को मिली है। साधारण दिनों में पुणे का किराया 1700 रुपए के करीब रहता है, लेकिन रक्षाबंधन के समय यह किराया बढ़कर 5900 रुपए तक पहुंच गया है। वहीं, प्रयागराज का किराया जो 1200 रुपए तक रहता था, वो बढ़कर 4000 रुपए तक पहुंच गया है। सागर 350 से 1500 रुपए तक है। इसी प्रकार उज्जैन का किराया 350 से बढ़कर 1100 रुपए तक पहुंच गया है।

वापसी में बसें खाली लौटती हैं, इसलिए बढ़ाते हैं किराया

ट्रैवल कंपनियों का कहना है कि त्योहार के मौके पर भोपाल से अन्य शहरों के लिए जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ जाती है। लोगों के लिए सीट उपलब्ध रहे इसके लिए बसें भी बढ़ाई जाती हैं। लेकिन, लोगों को अन्य शहरों में छोड़ने के बाद बसों को वापसी में अधिक यात्री नहीं मिलते हैं। वापसी में अधिकतर सीटें खाली रहती हैं, इसलिए किराया बढ़ा दिया जाता है।

कौन से बस स्टैंड से किस रूट की बस

  • नादरा : सागर, बीना, विदिशा, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर की बसें मिलती हैं।
  • हलालपुर : इंदौर, उज्जैन. देवास, सीहोर, रतलाम।
  • आईएसबीटी : होशंगाबाद, इटारसी, बैतूल, मुलताई। यहां लगभग सभी रूटों की बसें चलती हैं।

रक्षाबंधन पर जनशताब्दी ट्रेन में अतिरिक्त कोच

रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल ने रानी कमलापति-मदनमहल जनशताब्दी ट्रेन में अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 12061 रानी कमलापति-मदनमहल जनशताब्दी में 25 से 28 अगस्त तक और गाड़ी संख्या 12062 मदनमहल-रानी कमलापति में 26 से 29 अगस्त 2026 तक एक-एक अतिरिक्त द्वितीय श्रेणी कोच लगाया जाएगा। इस व्यवस्था से यात्रियों को अधिक सीटें मिलेंगी तथा प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को खासी राहत मिलने की पूरी संभावना है।