मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के 12 दिन बाद भी अंतिम संस्कार नहीं हो सका है। परिवार और एक्शन कमेटी CM और DGP के इस्तीफे पर अड़े हुए हैं।
.
हालांकि SIT में शामिल IAS अधिकारी अपनीत रियात ने बताया कि 11 मांगों को मान लिया गया है। इसके बारे में लिखित पत्र भी परिवार और एक्शन कमेटी को दिया गया है।
आज भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सहित विभिन्न राज्यों के किसान नेता मानसा पहुंचेंगे। किसान नेता झोटा के परिवार से मुलाकात करेंगे और प्रदर्शन की अगली रणनीति पर चर्चा करेंगे।

मानिक गोयल ने कहा कि परिवार की पहली दो मांगें मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी के इस्तीफे की हैं।
एक्शन कमेटी बोली- इस्तीफे के बिना नहीं बनेगी सहमति झोटा हत्याकांड को लेकर एक्शन कमेटी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना रुख स्पष्ट किया। कमेटी के सदस्य मानिक गोयल ने कहा कि परिवार की पहली दो मांगें मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी के इस्तीफे की हैं। जब तक दोनों इस्तीफा नहीं देते, तब तक सरकार के साथ बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकती।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से गठित विशेष जांच टीम (SIT) के साथ बैठक हुई थी। इसमें सरकार ने कई मांगों पर सहमति जताई थी, लेकिन अभी तक उन्हें लागू करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
ट्रॉमा सेंटर के लिए बजट और नोटिफिकेशन पर सवाल मानिक गोयल ने कहा कि बैठक में मानसा में झोटा के नाम पर ट्रॉमा सेंटर बनाने की मांग भी रखी गई थी। सरकार ने इस पर सहमति जताई, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया कि ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कब शुरू होगा और इसके लिए कितना बजट निर्धारित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी नहीं हुआ है। यदि मुख्यमंत्री और डीजीपी के इस्तीफे की मांग SIT के अधिकार क्षेत्र से बाहर है, तो सरकार मंत्रियों की कमेटी गठित कर बातचीत के लिए भेजे।


--------
ये खबर भी पढ़ें…
झोटा हत्याकांड, एक्शन कमेटी का पोस्टमॉर्टम से इनकार, CM-DGP के इस्तीफे पर अड़ी, परिवार बोला- जो अफसर फैसला ले सकता है, उसे भेजो

मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा के मर्डर मामले में शुक्रवार (23 अक्टूबर) को एक्शन कमेटी और SIT की बैठक हुई। SIT में शामिल IAS अधिकारी अपनीत रियात ने बताया कि 11 मांगों को मान लिया गया है। इसके बारे में लिखित पत्र भी परिवार और एक्शन कमेटी को दिया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)