world-news

लाइन और लीकेज सुधारने 12 घंटे का शटडाउन: आज 19 टंकियों से सप्लाय प्रभावित रहेगी, डेढ़ सौ से ज्यादा कॉलोनियों पर असर - Indore News

October 27, 2026

शहर में पाइपलाइनों के इंटरकनेक्शन, लीकेज और वॉल्व की मरम्मत के लिए नगर निगम ने सोमवार सुबह 9 बजे से 12 घंटे का शटडाउन लिया। इससे नर्मदा के पहले और दूसरे चरण से मिलने वाली 180 एमएलडी पानी की सप्लाय प्रभावित होगी। शटडाउन के दौरान केसरबाग रेलवे क्रॉसिंग

.

  • भूजल रिचार्ज घटा, जनवरी से शहर में चलाने पड़ सकते हैं 700 टैंकर, यशवंत सागर की क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव

पंप बंद रहने से नर्मदा के पहले और दूसरे चरण से जुड़ी टंकियों में पानी भरने पर असर पड़ेगा। मंगलवार को स्कीम 103, अन्नपूर्णा, भक्त प्रहलाद नगर, राज मोहल्ला, छत्रीबाग, सदर बाजार, सुभाष चौक, मल्हार आश्रम, गांधी हॉल, लोकमान्य नगर, द्रविड़ नगर, जिंसी, महाराणा प्रताप नगर, बाणगंगा, कुशवाह मोहल्ला, नरवल, अगरबत्ती क्षेत्र, एमओजी लाइन, जय हिंद नगर और टिगरिया बादशाह क्षेत्र में पानी की सप्लाय प्रभावित होगी। उधर, वाचू पॉइंट पर पानी की बर्बादी अभी भी जारी है। यहां रोज 5 से 10 एमएलडी पानी ओवरफ्लो होकर जंगल में बह रहा है।

700 टैंकरों से 35 एमएलडी पानी बांट पाएंगे

जनवरी से 700 टैंकरों की व्यवस्था करने के बाद 10 हजार लीटर क्षमता वाले प्रत्येक टैंकर के पांच चक्कर प्रतिदिन के हिसाब से 35 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जा सकती है। इसके लिए टैंकरों की उपलब्धता और संचालन की व्यवस्था करना जरूरी होगा। घरेलू उपयोग में 15 प्रतिशत पानी बचाकर करीब 20 एमएलडी पानी बचाया जा सकता है। इसके लिए फ्लश में कम पानी का इस्तेमाल, नहाने और शेविंग के दौरान पानी की खपत घटाने, क्यारियों में झारे से पानी देने, कार को बाल्टी से धोने और निर्माण कार्यों में पुनः उपयोग किए गए पानी का इस्तेमाल करने पर जोर देना होगा। यशवंत सागर में वर्तमान में 16 फीट पानी है जो जनवरी-फरवरी तक पर्याप्त रह सकता है। फरवरी तक नर्मदा-गंभीर लिंक के जरिए यशवंत सागर को भर लिया जाए, ताकि भविष्य में कम बारिश की स्थिति में अतिरिक्त पानी उपलब्ध रह सके।

एक्सपर्ट व्यू - डॉ. मुकेश चौहान, पूर्व मुख्य अभियंता एवं सेक्रेटरी, नर्मदा कंट्रोल अथॉरिटी

जल संरक्षण से 20 एमएलडी पानी बचाने पर जोर

बारिश में कमी के कारण भूजल रिचार्ज घटकर 117 एमएलडी रह सकता है। रूफ वाटर हार्वेस्टिंग से 8 एमएलडी रिचार्ज जोड़ने के बावजूद भूजल में करीब 50 एमएलडी की कमी का अनुमान है। इससे निपटने के लिए जनवरी से 700 टैंकरों की व्यवस्था करने, घरेलू उपयोग में पानी की खपत घटाने और यशवंत सागर की जल संग्रहण क्षमता बढ़ाना होगी। वर्ष 2024 में इंदौर में 861 मिमी बारिश हुई थी। इससे भूजल रिचार्ज का अनुमान 175 एमएलडी था। इस साल 576 मिमी बारिश के आधार पर रिचार्ज का अनुमान 117 एमएलडी है। वर्ष 2024 में तालाबों, झीलों और कुओं से 5.8 एमएलडी व रूफ वाटर हार्वेस्टिंग से 6.1 एमएलडी रिचार्ज का आकलन किया गया था।