5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

7 सितंबर से 15 सितंबर के बीच 11 मेन-बोर्ड कंपनियां अपने आईपीओ लेकर आ रही हैं। इन इश्यू के जरिए बाजार से कुल 7,055 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी है। इनमें फर्नीचर रेंटल स्टार्टअप रेंटोमोजो, करमतारा इंजीनियरिंग और कनोहर इलेक्ट्रिकल्स जैसे नाम शामिल हैं।
जुटाए जाने वाले फंड में 61% हिस्सा OFS का, 39% फ्रेश इश्यू
बाजार से जुटाए जाने वाले कुल 7,055 करोड़ रुपए में से दो तरह के शेयर जारी किए जाएंगे:
- फ्रेश इश्यू: कुल रकम का 39% हिस्सा यानी ₹2,722 करोड़ नया इश्यू है। यह पैसा कंपनियों के खाते में जाएगा, जिसका इस्तेमाल कर्ज चुकाने, बिजनेस बढ़ाने में होगा।
- OFS: कुल रकम का 61% हिस्सा यानी ₹4,333 करोड़ मौजूदा प्रमोटर्स और पुराने निवेशकों की हिस्सेदारी बिक्री का है। यह पैसा शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स के पास जाएगा।

7 सितंबर को प्रणव कंस्ट्रक्शंस से होगी हफ्ते की शुरुआत
हफ्ते का पहला आईपीओ रियल एस्टेट कंपनी प्रणव कंस्ट्रक्शंस का होगा:
- यह इश्यू 7 सितंबर को खुलेगा और 9 सितंबर को बंद होगा।
- कंपनी ₹351 करोड़ जुटाएगी। ₹118 से ₹124 प्रति शेयर प्राइस बैंड तय।
- इसमें ₹315.6 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹35.43 करोड़ का ओएफएस शामिल है।
8 सितंबर को 3 कंपनियों के IPO आएंगे
मंगलवार को तीन अलग-अलग सेक्टर्स की कंपनियां अपने इश्यू लेकर आ रही हैं:
- कनोहर इलेक्ट्रिकल्स: यह इश्यू 8 सितंबर को खुलेगा और 10 सितंबर को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड ₹601 से ₹632 प्रति शेयर है। कंपनी ₹1,056 करोड़ जुटाने जा रही है।
- प्रसोल केमिकल्स: स्पेशियल्टी केमिकल कंपनी का इश्यू भी 8 सितंबर को खुलेगा और 10 सिंतबर को बंद होगा। इसके प्राइस बैंड ₹643 से ₹676 है। साइज ₹500 करोड़ है।
- ग्लास वॉल सिस्टम्स: ये इश्यू भी 8 सितंबर को खुलेगा और 10 सितंबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹172 से ₹182 रखा गया है। कंपनी इश्यू के जरिए ₹428 करोड़ जुटाएगी।
9 सितंबर को 6 कंपनियों के आईपीओ खुलेंगे और 11 को बंद होंगे
- रेंटोमोजो: ऑनलाइन रेंटल सर्विसेज कंपनी का आईपीओ ₹1,256 करोड़ का है। इसमें ₹150 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹1,106 करोड़ का OFS है। प्राइस बैंड ₹384-₹404।
- करमतारा इंजीनियरिंग: रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़ी कंपनी ₹875 करोड़ जुटाएगी। इसमें 675 करोड़ का फ्रेश इश्यू और 200 करोड़ का OFS हैं। प्राइस बैंड ₹241-₹254।
- मणिपाल पेमेंट: फिनटेक कंपनियों को सर्विस देने वाले कंपनी ₹805 करोड़ जुटाएगी। इसमें 320 करोड़ का फ्रेश इश्यू और 485 करोड़ का OFS है। प्राइस बैंड ₹322-₹339।
- आर्सिल: ₹733 करोड़ का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल है। प्राइस बैंड ₹132 से ₹139 है। यह पूरी रकम शेयर बेचने वालों को मिलेगी, कंपनी को कोई फंड नहीं मिलेगा।
- LCC प्रोजेक्ट्स: इंजीनियरिंग सर्विसेज देने वाली कंपनी ₹427 करोड़ जुटाएगी। इसमें 258 करोड़ काक फ्रेश इश्यू है और 169 करोंड का ओएफएस है। प्राइस बैंड ₹139-₹146।
- स्टीमहाउस इंडिया: ₹414 करोड़ का साइज है, जिसमें ₹353 करोड़ का फ्रेश इश्यू और 61 करोड़ रुपए का ओएफएस शामिल है। प्राइस बैंड अभी बताया नहीं गया है।
10 सितंबर को वीगालैंड डेवलपर्स का इश्यू खुलेगा
हफ्ते का आखिरी आईपीओ 10 सितंबर को खुलेगा और 15 सितंबर को बंद होगा:
- वीगालैंड डेवलपर्स: यह कंपनी रियल एस्टेट सेक्टर में काम करती है। यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है। कंपनी बाजार से ₹210 करोड़ जुटाएगी। प्राइस बैंड ₹130-₹140 तय किया गया है।
इस साल लिस्ट होने वाली कंपनियों की संख्या 75 पहुंचेगी
इन 11 इश्यू के साथ साल में अब तक आईपीओ लाने वाली मेन-बोर्ड कंपनियों की संख्या 75 तक पहुंच जाएगी। 1 सितंबर को 'रेज ऑफ बिलीफ' और 'दीपा ज्वेलर्स' के आईपीओ पहले ही आ चुके हैं। अगस्त में 23 कंपनियां अपने आईपीओ लेकर आई थीं।
नॉलेज बॉक्स - फ्रेश इश्यू और OFS में क्या फर्क होता है?
- फ्रेश इश्यू: कंपनी नए शेयर जारी करके पूंजी जुटाती है। यह पैसा सीधे कंपनी के बैंक खाते में जाता है, जिससे कर्ज चुकाया जाता है या नया प्लांट/ऑफिस खोला जाता है।
- ऑफर फॉर सेल (OFS): कंपनी के पुराने निवेशक या प्रमोटर अपने शेयर आम जनता को बेचते हैं। इससे जुटाया गया पैसा शेयर बेचने वालों की जेब में जाता है।
इन्वेस्टर गाइड - IPO में दांव लगाने से पहले 3 बातें जरूर जांचें
- पैसे का इस्तेमाल: कुल रकम में फ्रेश इश्यू कितना है? अगर फ्रेश इश्यू का हिस्सा ज्यादा है तो पैसा कंपनी की ग्रोथ में लगेगा।
- कर्ज की स्थिति: कंपनी की बैलेंस शीट पर पहले से कितना लोन है और क्या आईपीओ के पैसे से कर्ज कम किया जा रहा है?
- वैल्यूएशन: शेयर का प्राइस-टू-अर्निंग (P/E) रेशियो उसकी प्रतिस्पर्धी लिस्टेड कंपनियों के मुकाबले वाजिब है या महंगा?
.
खबरें और भी हैं...
मजबूत क्रेडिट स्कोर के लिए अपनाएं 5 आदतें: समय पर EMI चुकाने और कम कार्ड इस्तेमाल से सुधरेगी प्रोफाइल, बार-बार इंक्वायरी से बचें

- कॉपी लिंक
शेयर
गूगल को-फाउंडर का यॉट नौसेना के जहाज जितना बड़ा: ₹4,250 करोड़ के यॉट में थिएटर, स्पा और जिम; फुल टैंक कराने का खर्च ₹13.6 करोड़

- कॉपी लिंक
शेयर
जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर FIR: एक हफ्ते में सोना ₹4694 और चांदी ₹8436 सस्ती, देश का सबसे बड़ा AI-डेटा सेंटर हैदराबाद में बनेगा

- कॉपी लिंक
शेयर
सेना के लिए AK-203 राइफल की गोलियां भारत में बनेंगी: अडाणी डिफेंस 5 साल तक सप्लाई करेगी, IRRPL से डील साइन की

- कॉपी लिंक
शेयर