world-news

आज 11 से 3 बजे तक दिल्ली के 35+ प्रमुख रास्ते रहेंगे बंद, घर से निकलने से पहले जरूर देखें पुलिस का रूट प्लान

September 1, 2026

Time Published: Tuesday, September 1, 2026, 10:55 [IST]

BRICS Summit Delhi Traffic Advisory: भारत में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। सम्मेलन के दौरान VVIP मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने खास ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसी के तहत एक सितंबर यानी मंगलवार को नई दिल्ली के कई प्रमुख ट्रैफिक कॉरिडोर पर VVIP कारकेड की फुल-स्केल रिहर्सल की जाएगी।

सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक इन रूट्स पर ट्रैफिक डायवर्जन और नियंत्रित आवाजाही रहेगी। ऐसे में नई दिल्ली की तरफ जाने वाले लोगों को परेशानी से बचने के लिए पहले से अपना रूट प्लान करने और मेट्रो समेत सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

BRICS Summit Delhi Traffic Advisory

11 से 3 बजे तक इन रास्तों पर असर

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक को जरूरत के हिसाब से रोका या डायवर्ट किया जा सकता है। इनमें Sardar Patel Marg, Mother Teresa Crescent, Teen Murti Marg, Akbar Road, Tees January Marg, Rajesh Pilot Marg, Mathura Road, Moti Lal Nehru Marg और Dr. Zakir Hussain Marg शामिल हैं। इसके अलावा Africa Avenue Road, Satya Marg, Shanti Path और Janpath समेत कई अन्य मार्गों पर भी ट्रैफिक रेगुलेट रहेगा।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में 1.45 करोड़ वोटरों का SIR, 47 लाख नाम गायब! कहीं आपका नाम तो नहीं, अब क्या करें? हर सवाल का जवाब

कई अहम सड़कों पर भी ट्रैफिक रेगुलेशन

VVIP मूवमेंट के दौरान Ashoka Road, Barakhamba Road, Tolstoy Marg, Niti Marg, Panchsheel Marg और Kemal Ataturk Marg पर भी ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। APJ Abdul Kalam Road, Press Enclave Road, Lal Bahadur Shastri Marg, Josef Broz Tito Marg और Lala Lajpat Rai Marg जैसे रास्तों पर भी पुलिस की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी और कारकेड के गुजरने के दौरान वाहनों की आवाजाही को अस्थायी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है।

बस, ऑटो और टैक्सी के रूट बदल सकते हैं

पुलिस ने बताया कि VVIP कारकेड की आवाजाही के समय बसों के रूट में अस्थायी बदलाव किया जा सकता है। टैक्सी और ऑटो-रिक्शा को भी जरूरत पड़ने पर डायवर्ट किया जाएगा। नियंत्रित सड़कों के 200 मीटर के दायरे में सड़क किनारे पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। वाहनों को केवल अधिकृत पार्किंग स्थानों पर ही खड़ा करने की सलाह दी गई है। हालांकि दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सभी स्टेशनों पर सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

इमरजेंसी वाहनों को मिलेगी प्राथमिकता

ट्रैफिक प्रतिबंधों के बावजूद एंबुलेंस, मेडिकल और अन्य इमरजेंसी वाहनों की आवाजाही को प्राथमिकता दी जाएगी। जरूरी सेवाओं और यूटिलिटी सप्लाई से जुड़े वाहनों को भी निर्बाध रास्ता देने की व्यवस्था की गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें और जरूरी होने पर वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। निर्धारित समय के दौरान गैर-गंतव्य वाले कमर्शियल वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर भी रोक रहेगी।

ये भी पढे़ं: दिल्ली के कूड़े के पहाड़ अब बनेंगे जमीन! Okhla-Bhalswa-Ghazipur में बदली जा रही तस्वीर, CM रेखा ने बताया प्लान

घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर देखें

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे मंगलवार को सफर के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें और संभव हो तो मेट्रो का इस्तेमाल करें। पुलिस ने नागरिकों से किसी संदिग्ध गतिविधि या लावारिस वस्तु की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिसकर्मी को देने को भी कहा है। ट्रैफिक की ताजा स्थिति और डायवर्जन से जुड़े अपडेट दिल्ली पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और ट्रैफिक पोर्टल पर जारी किए जाएंगे।

12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन

भारत 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। इस दौरान ब्रिक्स सदस्य और भागीदार देशों के नेताओं के साथ कई आमंत्रित प्रतिनिधि भी भारत पहुंचेंगे। सम्मेलन को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है और VVIP मूवमेंट के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं।