world-news

भोपाल में जुटेंगे 1000 क्रिएटर्स, अवॉर्ड शो होगा: एमपी की संस्कृति के बारे में बताएंगे; एक-दूसरे से संवाद भी होगा - Bhopal News

October 17, 2026

भोपाल18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश के बड़े क्रिएटर सम्मेलनों में शामिल भोपाल क्रिएटर्स समिट (BCS) 2026 का चौथा संस्करण 24 अक्टूबर को होटल ताज में होगा। इसमें देशभर से 1000 से अधिक क्रिएटर्स, डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स, फिल्म मेकर्स, फोटोग्राफर्स, संगीतकारों, डांसर्स, गेमर्स, कलाकारों और मनोरंजन जगत से जुड़े प्रतिभाशाली लोग एक मंच पर जुटेंगे।

समिट का उद्देश्य देश के क्रिएटर इकोसिस्टम को मजबूत करना, उभरती प्रतिभाओं को पहचान दिलाना और मध्य प्रदेश को कला, संस्कृति एवं डिजिटल क्रिएटिविटी के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

इस वर्ष के समिट का प्रमुख आकर्षण क्रिएटर्स अवॉर्ड शो होगा। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री क्रिएटर्स को सम्मानित करने के साथ उनसे संवाद भी करेंगे। इस पहल का उद्देश्य डिजिटल क्रिएटर्स और सरकार के बीच संवाद को बढ़ावा देना तथा क्रिएटर समुदाय के योगदान को प्रोत्साहित करना है।

विशेषज्ञ, प्रतिनिधि होंगे शामिल

समिट में देश के प्रतिष्ठित ब्रांड्स और कंपनियों से जुड़े विशेषज्ञ एवं प्रतिनिधि पैनलिस्ट के रूप में शामिल होंगे। पैनल चर्चाओं के माध्यम से कंटेंट क्रिएशन, डिजिटल मीडिया, ब्रांड कोलैबोरेशन, मार्केटिंग, मनोरंजन उद्योग और क्रिएटर्स के लिए उपलब्ध नए अवसरों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

आयोजकों के अनुसार, भोपाल क्रिएटर्स समिट केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि क्रिएटर्स, ब्रांड्स, उद्योग जगत और समाज के बीच सहयोग का एक सशक्त मंच है, जो नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और अपनी रचनात्मक पहचान स्थापित करने के लिए प्रेरित करेगा।

.

खबरें और भी हैं...

  • भोपाल में यौन हिंसा के बाद बच्ची का गला घोंटा: CCTV में मासूम संग दिखा आरोपी; लोगों ने थाना घेरा, बोले- हमें सौंपो, सजा देंगे

    CCTV में मासूम संग दिखा आरोपी; लोगों ने थाना घेरा, बोले- हमें सौंपो, सजा देंगे|भोपाल,Bhopal - Dainik Bhaskar1:04
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • राजस्थान में एक्सप्रेसवे पर हादसा,भोपाल-बैतूल के 8 लोगों की मौत: भोपाल से खाटूश्यामजी जा रहे यात्रियों का टैंपो ट्रैवलर पुलिया से गिरा, 17 घायल

    भोपाल से खाटूश्यामजी जा रहे यात्रियों का टैंपो ट्रैवलर पुलिया से गिरा, 17 घायल|भोपाल,Bhopal - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बात खरी है

    सीएम के हेलिकॉप्टर ने उड़ाया तंबू, डर गए मंत्री-विधायक, अफसर: सिंधिया के प्रोग्राम में खाली रह गईं कुर्सियां; 'सरकार' के दौरे से पहले बनने लगी सड़क

    सिंधिया के प्रोग्राम में खाली रह गईं कुर्सियां; 'सरकार' के दौरे से पहले बनने लगी सड़क|मध्य प्रदेश,Madhya Pradesh - Dainik Bhaskar2:19
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गरबा में बजरंग दल कार्यकर्ता ने युवक को जड़ा थप्पड़: फिल्मी गाने बजाने और गैर-हिंदू युवक को प्रवेश देने पर आपत्ति; भोपाल के कॉलेज में हंगामा

    1:03
    • कॉपी लिंक

    शेयर