world-news

जॉइंट रिप्लेसमेंट दिवस पर मेडिशाइन का खास आयोजन : रायपुर में 100 से ज्यादा मरीजों ने लगाई दौड़ और चलाई सायकल - Haribhoomi

August 12, 2026

राष्ट्रीय जॉइंट रिप्लेसमेंट दिवस पर रायपुर में वॉकाथॉन-साइक्लोथॉन आयोजित हुआ, जिसमें 100 से ज्यादा सफल मरीजों ने हिस्सा लेकर स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली का संदेश दिया।

Successful joint replacement patients participate in Cyclothon

साइक्लोथॉन में शामिल जॉइंट रिप्लेसमेंट के सफल मरीज

  • Published: 12 Aug 2026, 05:26 PM IST
  • Last Updated: 12 Aug 2026, 05:30 PM IST

रायपुर। राष्ट्रीय जॉइंट रिप्लेसमेंट दिवस के अवसर पर श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल, रायपुर की ओर से जनजागरूकता के लिए वॉकाथॉन एवं साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी करा चुके 100 से अधिक मरीजों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपने अनुभव साझा किए। प्रतिभागियों ने सक्रिय जीवनशैली और समय पर उपचार का संदेश दिया।

सफल मरीजों ने बढ़ाया हौसला
कार्यक्रम में शामिल जॉइंट रिप्लेसमेंट करा चुके मरीजों ने वॉकाथॉन और साइक्लोथॉन में हिस्सा लिया। उन्होंने सर्जरी के बाद अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलावों और अनुभवों को साझा किया। आयोजन का उद्देश्य लोगों को यह संदेश देना था कि उचित उपचार और विशेषज्ञ की सलाह के बाद व्यक्ति फिर से सामान्य एवं सक्रिय जीवन जी सकता है। भारत में राष्ट्रीय जॉइंट रिप्लेसमेंट दिवस डॉ. के.टी. ढोलाकिया की स्मृति में मनाया जाता है।

15 हजार से ज्यादा सफल जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी का अनुभव
कार्यक्रम का नेतृत्व श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक व जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. सुशील शर्मा ने किया। 25 वर्षों से अधिक के अनुभव और 15 हजार से ज्यादा सफल जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी का उल्लेख करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि आधुनिक तकनीक के कारण जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और सटीक हुई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जोड़ों में लंबे समय से रहने वाले दर्द को नजरअंदाज न करें और समय रहते विशेषज्ञ से परामर्श लें।

राष्ट्रीय जॉइंट रिप्लेसमेंट दिवस

जल्द शुरू होगी रोबोटिक हिप रिप्लेसमेंट तकनीक
डॉ. सुशील शर्मा ने बताया कि श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल जल्द ही हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक शुरू करने जा रहा है। इस तकनीक से सर्जरी में अधिक सटीकता आने की उम्मीद है। अस्पताल के अनुसार, इससे मरीजों को बेहतर सर्जिकल परिणाम, कम दर्द, तेजी से रिकवरी और अधिक प्राकृतिक मूवमेंट का लाभ मिल सकता है। सुविधा शुरू होने के बाद अस्पताल क्षेत्र के चुनिंदा केंद्रों में शामिल होगा, जहां हिप रिप्लेसमेंट के लिए रोबोटिक तकनीक उपलब्ध होगी।

कई राज्यों से जॉइंट रिप्लेसमेंट के लिए पहुंचे मरीज
आयोजकों के मुताबिक, श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल में जॉइंट रिप्लेसमेंट के लिए कलकत्ता, गोवा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र समेत विभिन्न राज्यों से मरीज पहुंच चुके हैं। वॉकाथॉन एवं साइक्लोथॉन का उद्देश्य लोगों को जोड़ों के स्वास्थ्य, नियमित व्यायाम और सक्रिय जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। आयोजन में शामिल प्रतिभागियों ने समाज को स्वस्थ रहने और जरूरत पड़ने पर समय पर उपचार लेने का संदेश दिया।

ये अतिथि रहे मौजूद
कार्यक्रम में अमिटी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पीयूष कांत पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं दैनिक भास्कर के मुख्य संपादक शिव दुबे और मुख्य चिकित्सा अधिकारी, रेलवे रायपुर डॉ. के.पी.एस. काशीपति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल की इस जनजागरूकता पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

वॉकाथॉन-साइक्लोथॉन से हुई शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत वॉकाथॉन और साइक्लोथॉन से हुई। इसके बाद अतिथियों ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के लिए आतिथ्य भोज का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय जॉइंट रिप्लेसमेंट दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम स्वास्थ्य जागरूकता के साथ आधुनिक ऑर्थोपेडिक उपचार और मरीजों की बेहतर जीवन गुणवत्ता के प्रति श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता रहा।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)