कानपुर की कल (बुधवार) की 10 बड़ी खबरें…कानपुर में RTO छापेमारी के बाद लाइसेंस के नाम पर रोज 3 लाख रुपए की वसूली का मामला सामने आया है। वहीं, 9 फर्जी फर्मों में 390 करोड़ की बोगस सप्लाई मिली।
.
इधर, नगर निगम की कार्यप्रणाली पर CM योगी की फटकार के बाद कांग्रेस ने BJP नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…।
अब पढ़िए सिलसिलेवार खबरें….
1. फुफेरा भाई कहता-ये मेरी गर्लफ्रेंड, NEET छात्रा ने जान दी: कानपुर में ब्लैकमेल कर रहा था; मां बोली- किस रिश्ते पर भरोसा किया जाए

चकेरी में बुधवार सुबह NEET छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। शव कमरे में फंदे से लटका मिला। छात्रा अपने 21 साल के फुफेरे भाई से परेशान थी। भाई एकतरफा प्यार करता था। भाई का कहना है कि सुबह करीब 10:30 बजे बहन कपड़े पहनने कमरे में गई थी। लेकिन, काफी देर तक वह बाहर नहीं आई। जाली से झांककर देखा तो वह फंदे से लटकी थी। पढ़िए पूरी खबर…
2. कानपुर नगर निगम में SIT पहुंची: चीफ इंजीनियर और एक्सईएन से पूछताछ जारी, कैला देवी फर्म से जुड़े दस्तावेजों में मिली कमियां

कानपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए बुधवार को SIT पहुंची। टीम चीफ इंजीनियर कार्यालय में भुगतान और फर्म रजिस्ट्रेशन की फाइलें खंगाल रही है। जांच में कैला देवी फर्म से जुड़े दस्तावेजों में गड़बड़ियां मिली हैं। अधिकारियों-कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। पढ़िए पूरी खबर…
3. कानपुर में बारिश से 18 फीट सड़क धंसी: घरों और दुकानों में घुसा पानी, RTO रोड तालाब बनी

कानपुर में मूसलाधार बारिश होने से सड़कें-गलियां तालाब बन गईं। पानी घरों और दुकानों में घुस गया। VIP रोड पर 18 फीट गहरा गड्ढा हो गया। अपर श्रमायुक्त कार्यालय जलमग्न हो गया। वहीं, काकादेव, गोविंद नगर, कल्याणपुर और बर्रा समेत कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। पढ़िए पूरी खबर…
4. कानपुर में निकला 14 KM लंबा जुलूस-ए-मोहम्मदी: 2 लाख लोग शामिल हुए, पुलिस कमिश्नर ने परेड ग्राउंड से झंडी दिखाई

कानपुर में परेड ग्राउंड से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकला। करीब 2 लाख लोग इसमें शामिल हुए। अमीनुल हक कासमी और पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने हरी झंडी दिखाकर जुलूस रवाना किया। 14 किमी लंबा जुलूस नई सड़क से होते हुए रात करीब 10 बजे फूलबाग में खत्म होगा। पढ़िए पूरी खबर…
5. कानपुर नगर निगम में मास्टरमाइंड गोविंद शर्मा का दबदबा: KDA के सुपरवाइजर से बना टेंडर किंग, बड़े-छोटे टेंडरों पर सिंडीकेट का कब्जा

कानपुर नगर निगम के बड़े टेंडरों में फरार गोविंद शर्मा के सिंडीकेट का दबदबा होने का आरोप है। करीब 10-12 ठेकेदारों का यह नेटवर्क टेंडर से लेकर फर्म चुनने तक दखल रखता था। गोविंद की फर्म करीब 13 करोड़ रुपए के काम करा चुकी है। पुलिस अब सिंडीकेट की जांच कर रही है। पढ़िए पूरी खबर…
6. कानपुर RTO में लाइसेंस से रोजाना 3 लाख की वसूली: एजेंट का साइन ही ड्राइविंग पास करने का होता था सर्टिफिकेट, मिले सबूत

कानपुर RTO में छापेमारी के बाद लाइसेंस के नाम पर चल रहे कथित गोरखधंधे की परतें खुलने लगी हैं। पुलिस को बिना टेस्ट लाइसेंस बनवाने के सबूत मिले हैं। एजेंटों से पूछताछ में रोज करीब 50 लाइसेंस बनाने और 3 लाख रुपए तक वसूली की बात सामने आई है। पढ़िए पूरी खबर…
7. नगर-निगम को CM की फटकार के बाद विपक्ष का हमला: कांग्रेस ने कहा- BJP नेता भ्रष्टाचार में शामिल, सपा MLA बोले- अधिकारी किसी की नहीं सुनते

मुख्यमंत्री की फटकार के बाद कानपुर नगर निगम की टेंडर प्रक्रिया और कार्यप्रणाली की जांच शुरू हो गई है। सपा-कांग्रेस नेताओं ने कार्रवाई का स्वागत किया, लेकिन भ्रष्टाचार और ठेकेदारों के कॉकस पर सवाल उठाते हुए स्वतंत्र जांच की मांग की है। पढ़िए पूरी खबर…
8. कानपुर में 9 फर्जी फर्मों पर SGST का छापा, 390 करोड़ की बोगस सप्लाई और 72.12 करोड़ की फर्जी ITC का खुलासा

कानपुर में SGST की 9 टीमों ने लोहा और स्क्रैप कारोबार से जुड़ी फर्मों पर छापेमारी की। जांच में कई फर्में पते पर नहीं मिलीं। विभाग के मुताबिक, करीब 390 करोड़ की बोगस सप्लाई और 72.12 करोड़ की फर्जी ITC का खुलासा हुआ है। कार्रवाई के दौरान 1.34 करोड़ रुपए की ITC मौके पर ही ब्लॉक की गई। 8 फर्मों के खिलाफ संबंधित थानों में FIR दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। पढ़िए पूरी खबर…
9. BJP पिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत: कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने माला पहनाई, बोले- संगठन को मजबूत बनाएंगे

भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अमरपाल मौर्या का बुधवार को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने माला पहनाई। दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस से लखनऊ जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा- संगठन को मजबूत बनाएंगे। पढ़िए पूरी खबर…
10. जन्माष्टमी पर इस्कॉन में राधा-कृष्ण 5 लाख की ड्रेस पहनेंगे: न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को के कारीगरों ने तैयार किया डिजाइन; हर रोज 2 बार होगा श्रृंगार

कानपुर के इस्कॉन मंदिर में इस बार जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण का श्रृंगार खास अंदाज में होगा। भगवान को करीब 5 लाख रुपए की विदेशी डिजाइनरों की पोशाकें पहनाई जाएंगी। तीन दिवसीय जन्मोत्सव के लिए 6 विशेष पोशाकें तैयार कराई गई हैं। न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स, सैन फ्रांसिस्को और थाईलैंड के डिजाइनरों ने इन्हें तैयार किया है। पढ़िए पूरी खबर…