नमस्कार, वाराणसी की कल (बुधवार) की बड़ी खबरें… वाराणसी पहुंचे धर्माचार्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी डॉ अनिकेत शास्त्री ने राम मंदिर चंदा चोरी पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जिसने चोरी की है और जो दोषी पाए गए हैं। उनके घरों पर सरकार बुलडोजर क
.
अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें…
1. BHU अस्पताल में 6 घंटे कमर तक पानी भरा रहा, गोद में बच्चे को लेकर भटके

वाराणसी में मंगलवार को 24 घंटे में 124 मिमी बारिश हुई। इस रिकॉर्ड बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। BHU के सर सुंदरलाल अस्पताल परिसर और गेट पर 3 फीट तक पानी भर गया। 300 से 400 किलोमीटर दूर से इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे परिवारों के सामने BHU गेट ही सबसे बड़ी बाधा बन गया। कोई मरीज को सहारा देकर पानी पार कर रहा था तो कोई अपनी गाड़ी बंद होने के बाद बेबस खड़ा था। पढ़ें पूरी खबर…
2. BHU में छात्रों-सुरक्षाकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की

वाराणसी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में बीएफए प्रवेश परीक्षा की मार्किंग प्रक्रिया में कथित अनियमितता को लेकर छात्रों का विरोध चल रहा है। अपनी मांगों और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर छात्र दूसरी बार विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय पहुंचे। छात्रों का आरोप है कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों के साथ उनकी धक्का-मुक्की और मारपीट हो गई। पढ़ें पूरी खबर…
3. CMO एनपी सिंह बोले- वाराणसी में स्वाइनफ्लू केस नहीं, कहा- सावधानी ही बचाव

दिल्ली में स्वाइनफ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली के स्वस्थ विभाग के आकड़ों में 20 अगस्त दिल्ली में 1700 से अधिक मामले में दर्ज किए जा चुके हैं। इसी क्रम में वाराणसी में स्वाइनफ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। अभी तक वाराणसी में एक भी केस H1N1 संक्रमण का नहीं मिला है। जिन लोगों को बुखार और खांसी की समस्या है। उन्हें सीएमओ ने एहतियातन जांच करवाने की बात कही है। पढ़ें पूरी खबर…
4. वाराणसी में बारावफात के जुलूस में फर्जी पास से लगाईं गाड़ी

वाराणसी में पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर रेवड़ी तालाब से उठे जुलूस इस बार केवल 100 गाड़ियों को प्रशासन ने परमिशन दी है। उसके बावजूद कई गाड़ियों के फर्जी तरीके से जुलूस में शामिल होने की सूचना पर एसीपी भेलूपुर के नेतृत्व में होटल ब्रॉडवे के पास चेकिंग शुरू की गयी। पढ़ें पूरी खबर…
5. वाराणसी में 4000 क्विंटल से अधिक चीनी भंडारण पर रोक, जमाखोरी पर रोक

वाराणसी में चीनी के दाम बढ़ने के बाद अब आपूर्ति विभाग एक्शन में आया है। चीनी और उससे बने उत्पादों की जिला आपूर्ति विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। ऐसे में अपर जिलाधिकारी आपूर्ति अमित कुमार मालवीय ने सख्त निर्देश जारी करते हुए किसी भी डीलर को 4000 क्विंटल से अधिक चीनी रखने की मनाही कर दी और यह भंडारण 30 दिन से अधिक भी नहीं होगा। पढ़ें पूरी खबर…
6. BHU में पालतू जानवरों का ब्योरा जुटाने की कवायद

बीएचयू परिसर में रहने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कार्मिकों के बीच पालतू जानवरों के रखरखाव को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब सख्ती शुरू कर दी है। परिसर में रहने वाले दो हजार से अधिक लोगों के बीच अब तक सिर्फ चार लोगों ने अपने घर में पालतू जानवर होने की जानकारी विश्वविद्यालय के एस्टेट विभाग को दी है। पढ़ें पूरी खबर…
7. जुलूस ए मोहम्मदी पर दालमंडी में हुई पुष्प वर्षा

वाराणसी में पैगंबर मोहम्मद साहब की पैदाइश का जश्न मनाया जा रहा है। शहर के अलग-अलग इलाकों से मदहे सहाबा का जुलूस निकाला जा रहा है। इसके पहले 25 अगस्त की रात बेनियाबाग स्थित नावेद काम्प्लेक्स के पास से मरकजी यौमुन्नबी कमेटी द्वारा जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। पढ़ें पूरी खबर…
8.रक्षाबंधन पर सपरिवार झूले पर विराजेंगे बाबा विश्वनाथ, हरियाली श्रृंगार होगा

वाराणसी में श्रावण पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर 28 अगस्त कोबाबा विश्वनाथ का पारंपरिक झूलनोत्सव श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर बाबा विश्वनाथ सपरिवार झूले पर विराजमान होकर करीब छह घंटे तक काशीवासियों और श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। पढ़ें पूरी खबर…
9. वाराणसी पहुंचे धर्माचार्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बोले- राम-मंदिर के चंदा-चोरों के घरों पर चले बुलडोजर

वाराणसी पहुंचे धर्माचार्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी डॉ अनिकेत शास्त्री ने राम मंदिर चंदा चोरी पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा की जिसने चोरी की है और जो दोषी पाए गए हैं। उनके घरों पर सरकार बुलडोजर की कार्रवाई करे। साथ ही उन्होंने नया कानून बनाने की मांग भी उत्तर प्रदेश के सीएम से की। पढ़ें पूरी खबर…
10. 25 दिन में जून-जुलाई से ढाई गुना ज्यादा बारिश, वाराणसी में 12 घंटे में 128MM पानी

सावन के अंतिम दौर में काशी पर बादल जमकर बरसे। सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। महज 12 घंटे में 128 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि बीते 24 घंटे में बारिश का आंकड़ा 157 मिलीमीटर पहुंच गया। पढ़ें पूरी खबर…