entertainment

आ गई इस हफ्ते की टॉप 10 लिस्ट, OTT पर लोगों ने सबसे ज्यादा देखे ये शोज

September 1, 2026

Sep 01, 2026 07:12 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

OTT Most Watched: ओटीटी पर इस हफ्ते ऑडियंस ने किन शोज और फिल्मों को सबसे ज्यादा प्यार दिया है? चलिए जानते हैं।

OTT Most Watched

ओटीटी पर इस हफ्ते ऑडियंस ने सबसे ज्यादा देखे ये शोज और फिल्में।

क्या आप भी थिएटर जाने की बजाए घर बैठे ओटीटी पर ही अपना पसंदीदा कॉन्टेट देखना पसंद करते हैं? अगर हां, तो फिर कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कौन सी फिल्में या सीरीज रिलीज हो रही हैं, इस पर पैनी नजर रखना जरूरी है। साथ ही यह भी जानना जरूरी है कि ऑडियंस किस फिल्म, सीरीज या डॉक्यूमेंट्री को ज्यादा प्यार दे रही है। क्योंकि ओटीटी ऐप्लिकेशन्स पर हर हफ्ते ढेरों शोज और फिल्में आती हैं, लेकिन इनमें सभी देखने लायक नहीं होतीं। इसीलिए हम हर हफ्ते आपके लिए लेकर आते हैं ओटीटी मोस्ट वॉच्ड की लिस्ट। ताकि आप जान सकें कि इस हफ्ते ओटीटी पर ऑडियंस किस फिल्म या शो को ज्यादा प्यार दे रही है।

बॉटम 3 में रहे हैं कौन से नाम?

ऑरमैक्स मीडिया ने ओटीटी पर बीते हफ्ते सबसे ज्यादा देखे गए कॉन्टेंट की लिस्ट जारी कर दी है। कुछ एंट्रीज को छोड़ दें तो ज्यादातर शोज और फिल्में पुरानी ही हैं, लेकिन जहां बदलाव हुए हैं वो जानना जरूरी है। तो चलिए टॉप 10 की लिस्ट की शुरुआत बॉटम से टॉप की तरफ करते हैं। एक्टर-राजनेता थलापति विजय की फिल्म जन नायगन टॉप 10 की लिस्ट में खिसकर सबसे नीचे आ चुकी है। इसे आप ZEE5 पर देख सकते हैं। जियो हॉटस्टार का शो 'ठुकरा के मेरा प्यार' का सीजन 2 लिस्ट में नंबर 9 पर काबिज है। भले ही जियो हॉटस्टार पर 'आई नोबडी' हाल ही में आया है, लेकिन फिर भी इसे लोग पसंद कर रहे हैं और यह नंबर 8 पर जगह बनाने में कामयाब रहा है।

टॉप 3 में नहीं आ सके ये शोज

अमिताभ बच्चन होस्टेड रियलिटी टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर प्रसारित हो रहा है। टॉप 10 की लिस्ट में इसे 7वीं पोजिशन मिली है। अमेजन प्राइम पर रिलीज हुए रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' का दूसरा सीजन लोगों को खूब पसंद आ रहा है। टॉप 10 में इसे नंबर 6 पर जगह मिली है। जहां तक नंबर 5 का सवाल है तो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को यूट्यूब और सोनी लिव पर लोगों ने लिस्ट से बाहर नहीं होने दिया है। जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर मूवी 'वेलकम टु द जंगल' नंबर 4 पर है।

इस हफ्ते के टॉपर रहे ये नाम

जहां तक टॉप 10 की लिस्ट में लीडर रहे कॉन्टेंट का सवाल है तो जियो हॉटस्टार पर प्रसारित हो रहे रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का 15वां सीजन नंबर 3 पर रहा है। शो का यह सीजन शुरुआत से ही विवादों में रहा है। रोहित शेट्टी होस्टेड इस रियलिटी शो में स्टंट का लेवल पहले से कहीं ज्यादा ऊपर ले जाया गया है। लिस्ट में नंबर 2 पर क्रिकेट ने जगह बनाई है और भारत Vs श्रीलंका की टेस्ट सीरीज नंबर दो पर रही। क्रिकेट को भी पछाड़ने का दम दिखाया है स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने। इंडियाज गॉट लेटेंट इस हफ्ते टॉप 10 का विनर रहा है। यह शो नंबर वन पर है।