world-news

दुनिया की 10 पॉपुलर डिशेज, असली लोगों से जुड़े हैं इनके नाम, कितने का जानते हैं आप

July 12, 2026

लाइफस्टाइल

  • Authored by: सुनीत सिंह
  • Updated Jul 12, 2026, 04:19 PM IST

किसी डिश का नाम किसी शेफ के नाम पर पड़ा, तो किसी का किसी राजा, लेखक या मशहूर शख्सियत के सम्मान में। आइए जानते हैं ऐसी 10 मशहूर डिशेज के बारे में।

Image

दुनिया के 10 मशहूर डिश और उनके नाम का राज (Photo: iStock)

Famous Dishes Name History: दुनिया में कई ऐसी डिशेज हैं, जिन्हें हम बड़े चाव से खाते हैं, लेकिन शायद ही कभी यह सोचते हों कि उनके नाम किसी असली इंसान के नाम पर रखे गए हैं। किसी डिश का नाम किसी शेफ के नाम पर पड़ा, तो किसी का किसी राजा, लेखक या मशहूर शख्सियत के सम्मान में। आइए जानते हैं ऐसी 10 मशहूर डिशेज के बारे में।

1. सीजर सलाद

नाम सुनकर लगता है कि इसका संबंध रोमन सम्राट जूलियस सीजर से होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। इस सलाद का नाम इटैलियन शेफ सीजर कार्डिनी के नाम पर रखा गया था, जिन्होंने 1924 में इसे तैयार किया था।

2. बीफ वेलिंगटन

यह मशहूर डिश ब्रिटिश सैन्य अधिकारी ड्यूक ऑफ वेलिंगटन, आर्थर वेलेजली के सम्मान में नामित मानी जाती है। हालांकि इसके इतिहास को लेकर अलग-अलग मत भी हैं।

3. एग्स बेनेडिक्ट

इस डिश के नाम को लेकर कई कहानियां प्रचलित हैं। सबसे लोकप्रिय कहानी के अनुसार, न्यूयॉर्क के ब्रोकर लेम्युअल बेनेडिक्ट ने हैंगओवर दूर करने के लिए एक खास नाश्ते की मांग की थी, जिससे यह डिश मशहूर हो गई।

4. सैंडविच

आज पूरी दुनिया में लोकप्रिय सैंडविच का नाम जॉन मोंटेग्यू, चौथे अर्ल ऑफ सैंडविच के नाम पर पड़ा। कहा जाता है कि वह ताश खेलते समय खाना छोड़ना नहीं चाहते थे, इसलिए उन्होंने ब्रेड के बीच मांस रखकर खाने का तरीका अपनाया।

5. कार्पाचियो

पतले स्लाइस में परोसी जाने वाली यह इटैलियन डिश प्रसिद्ध चित्रकार वित्तोरे कार्पाचियो के नाम पर रखी गई। इसकी लाल रंगत उनकी पेंटिंग्स से प्रेरित मानी जाती है।

6. पीच मेल्बा

फ्रांसीसी शेफ ऑगस्टे एस्कोफिए ने यह मिठाई ऑस्ट्रेलियाई ओपेरा गायिका नेली मेल्बा के सम्मान में बनाई थी। आज भी यह क्लासिक डेजर्ट दुनिया भर में पसंद किया जाता है।

7. बीफ स्ट्रोगानोफ

रूस की यह मशहूर डिश स्ट्रोगानोव परिवार के नाम से जुड़ी मानी जाती है। इसका क्रीमी स्वाद इसे दुनिया की लोकप्रिय डिशेज में शामिल करता है।

8. पावलोवा

यह हल्की और कुरकुरी मिठाई रूसी बैले डांसर अन्ना पावलोवा के सम्मान में बनाई गई थी। हालांकि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों इस डिश को अपनी विरासत बताते हैं।

9. नाचोज (Nachos)

इस स्नैक का नाम मैक्सिकन शेफ इग्नासियो "नाचो" अनाया के नाम पर पड़ा। उन्होंने अचानक आए मेहमानों के लिए टॉर्टिला, चीज और जलापेनो से यह डिश तैयार की थी।

10. फेटुचिनी अल्फ्रेडो

इस पॉपुलर पास्ता का नाम इटली के शेफ अल्फ्रेडो दी लेलियो के नाम पर रखा गया। उन्होंने अपनी पत्नी के लिए यह खास रेसिपी बनाई थी, जो बाद में पूरी दुनिया में मशहूर हो गई।

Suneet Singh

सुनीत सिंह author

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे ... और देखें

  • Hindi News
  • Lifestyle

End of Article