Jul 27, 2026 10:24 am ISTलाइव हिन्दुस्तान
मुख्य बातें
- IDFC First bank Share price: इस बैंकिंग स्टॉक की कीमतों में करीब 10 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है
- कंपनी के शेयरों में उछाल तिमाही नतीजों के बाद दर्ज की गई है

IDFC First bank Share price: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयरों की कीमतों में करीब 10 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
IDFC First bank Share price: तिमाही नतीजों के बाद आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयरों की कीमतों में आज सोमवार को तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का दाम करीब 10 प्रतिशत बढ़ गया है। बैंक ने पिछले हफ्ते क्वार्टर रिजल्ट का ऐलान किया था। बैंक के नेट प्रॉफिट में 132.40 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। बात दें, जून क्वार्टर के दौरान आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के दौरान 1075 करोड़ रुपये रहा था। इतना प्रॉफिट बैंक को एक तिमाही में कभी नहीं हुआ था। एक साल पहले की समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 463 करोड़ रुपये था।
आज IDFC First Bank के शेयर 85.70 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 9.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 88.70 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया था। यह कंपनी का 52 वीक हाई है। वहीं, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का 52 वीक लो लेवल 58.08 रुपये है।
पहले तिमाही में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की क्या स्थिति (IDFC First bank q1 results)
बैंक का कुल ग्राहक कारोबार 30 जून, 2026 तक 18.6 प्रतिशत बढ़कर 6,04,776 करोड़ रुपये हो गया, जो एक वर्ष पहले 5,10,031 करोड़ रुपये था। बैंक ने कहा कि उसकी लोन एवं एडवांस मनी 30 जून, 2026 तक 20.6 प्रतिशत बढ़कर 3,05,370 करोड़ रुपये हो गई, जो 30 जून, 2025 को 2,53,233 करोड़ रुपये थी।
बैंक के NPA की क्या है स्थिति
समीक्षाधीन तिमाही के अंत तक बैंक का एनपीए अनुपात घटकर 1.51 प्रतिशत रह गया, जो वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 1.97 प्रतिशत था। इसी तरह शुद्ध एनपीए अनुपात भी 0.55 प्रतिशत से सुधरकर 0.44 प्रतिशत पर आ गया।
क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स (IDFC First bank target price)
इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार Emkay ने स्टॉक को ADD रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस ने 85 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। मोतीलाल ओसवाल ने स्टॉक को न्यूट्रल रेटिंग दी है। इस ब्रोकरेज हाउस की तरफ से 90 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है।
शेयरों का ओवरआल प्रदर्शन कैसा है?
पिछले एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 8.80 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 3 महीने में स्टॉक का दाम 22.60 प्रतिशत बढ़ा है। पिछले एक साल में स्टॉक का भाव 21 प्रतिशत बढ़ चुका है। 3 साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 4.38 प्रतिशत और 5 साल में 69 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singh
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
