Sep 06, 2026 03:24 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

टाटा पंच को भारतीय ग्राहकों के बीच खूब पसंद किया जाता है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक बार फिर टाटा पंच (Tata Punch) देश की बेस्ट-सेलिंग कार बन गई।

टाटा पंच बिक्री अगस्त 2026
केवल
₹8,800/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
टाटा पंच को भारतीय ग्राहकों के बीच खूब पसंद किया जाता है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक बार फिर टाटा पंच (Tata Punch) देश की बेस्ट-सेलिंग कार बन गई। बता दें कि बीते महीने यानी अगस्त, 2026 में टाटा पंच को कुल 21,320 लोगों ने खरीदा। इस दौरान सालाना आधार पर टाटा पंच की बिक्री में 99 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी अगस्त, 2025 में यह आंकड़ा 10,704 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की बिक्री के बारे में विस्तार से।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 7.4 - 14.4 लाख
₹ 5.81 - 10.35 लाख
₹ 6.85 - 11.98 लाख
₹ 5.65 - 11.13 लाख
₹ 7.79 - 15.04 लाख
₹ 7.59 - 12.99 लाख
तीसरे नंबर पर रही मारुति स्विफ्ट
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी वैगनआर रही। मारुति वैगनआर ने इस दौरान 39 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 20,180 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी स्विफ्ट रही। मारुति स्विफ्ट ने इस दौरान 60 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 19,832 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी फ्रोंक्स रही। मारुति फ्रोंक्स ने इस दौरान 51 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 18,730 यूनिट कार की बिक्री की।
छठे नंबर पर रही टाटा नेक्सन
बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी अर्टिगा पांचवें नंबर पर रही। मारुति अर्टिगा ने इस दौरान 0 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 18,516 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा नेक्सन रही। टाटा नेक्सन ने इस दौरान 32 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 18,431 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी डिजायर रही। मारुति डिजायर ने इस दौरान 12 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 18,418 यूनिट कार की बिक्री की।
दसवें नंबर पर रही स्कॉर्पियो
दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर हुंडई क्रेटा रही। हुंडई क्रेटा ने इस दौरान 2 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 16,288 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी बलेनो रही। मारुति बलेनो ने इस दौरान 25 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 15,746 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा स्कॉर्पियो रही। महिंद्रा स्कॉर्पियो ने इस दौरान 58 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 15,576 यूनिट कार की बिक्री की।
क्यों सुपरहिट है पंच?
टाटा पंच में 1.2-लीटर का Revotron पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 86bhp की पावर और 115Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ही वर्जन शानदार परफॉर्मेंस देते हैं। इसके अलावा, यह सीएनजी मॉडल (iCNG) में भी ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी के साथ आती है, जो बेहतरीन माइलेज और डिग्गी में पूरा स्पेस ऑफर करती है। ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में इसे सुरक्षा के लिए शानदार 5-स्टार रेटिंग मिली है। टाटा पंच की एक्स-शोरूम कीमत 6.13 लाख रुपये से शुरू होकर 10.20 लाख रुपये तक जाती है।
