world-news

सोनीपत पहुंचे कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा: बोले- हरियाणा पेपर लीक में देश में नंबर-1, HPSC चेयरमैन दें इस्तीफा, सीएम ले जिम्मेदारी - Gohana News

July 26, 2026

सोनीपत में खरखौदा हलके के गांव फरमाना में एक सम्मान समारोह में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा आधी जीत है। उन्होंने जोर दिया कि शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव

.

हुड्डा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने देश के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है और रोजगार के अवसर समाप्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग सरकार से सवाल पूछ रहा है।उन्होंने जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्रों पर सरकार के कथित 'जुल्म' का जिक्र किया।

सोनीपत में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा।

सोनीपत में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा।

सबसे ज्यादा पेपर लीक हरियाणा में हुए- हुड्डा

हुड्डा के अनुसार, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा जनता के दबाव का परिणाम था, न कि स्वेच्छा से। उन्होंने इसे भाजपा सरकार के 'घमंड' पर जनता की जीत बताया और कहा कि यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक यह 'घमंड' टूट नहीं जाता।

कांग्रेस सांसद ने भाजपा सरकार पर आंदोलनरत छात्रों पर लाठीचार्ज करने और आंसू गैस के गोले दागने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज 'अंग्रेजी साम्राज्य' के अत्याचारों की याद दिलाता है। हुड्डा ने लोकतांत्रिक समाधान के लिए संवाद पर जोर दिया और कांग्रेस सरकार के 10 साल के कार्यकाल में ऐसी कोई घटना न होने का दावा किया।

दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा में हुए पेपर लीक घोटालों पर भी बात की। उन्होंने दावा किया कि देश में सबसे ज्यादा पेपर लीक हरियाणा में हुए हैं और राज्य इस मामले में पूरे देश में 'नंबर 1' बन गया है।

सम्मान समारोह में पहुंचे लोग।

सम्मान समारोह में पहुंचे लोग।

हुड्डा बोले-एचपीएससी के चेयरमैन इस्तीफा दें

हरियाणा की सरकार खर्चा-पर्चा सरकार है। यानी खर्चा करो पर्चा आउट कराओ। HPSC के दफ्तर में करोडों रुपए की बरामदगी हुई। एचपीएससी और एचएसएससी में परचून की दुकान की तरह नौकरियों की रेट लिस्ट मिली।

जब नीट पेपर लीक होने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री इस्तीफा दे सकते हैं। तो हरियाणा HPSC के पेपर लीक के लिए HPSC चेयरमैन इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे। उन्होंने मांग करी कि एचपीएससी के चेयरमैन इस्तीफा दें और मुख्यमंत्री प्रदेश में पेपर लीक घोटाले की जिम्मेदारी लें।

'बीजेपी सरकार किसान और जवान दोनों की दुश्मन'

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि नहीं। प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान- जय किसान’ का नारा दिया था। बीजेपी सरकार दोनों की दुश्मन है पहले किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई थी अब छात्रों को। बीजेपी नेताओं, जिनमें हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हैं, ने देश के युवाओं को एंटीनेशनल और न जाने किन-किन अपमानजनक शब्दों से नवाजा।

बीजेपी सरकार से जो भी सवाल करता है उसे भाजपा वाले गद्दार बता देते हैं। भाजपा नेताओं ने इसी तरह किसानों को और जंतर मंतर पर न्याय मांग रही पहलवान बेटियों पर एंटीनेशनल कहा था। असलियत तो ये है कि देश का नौजवान, किसान और पहलवान बेटियां एंटीनेशनल नहीं हैं बल्कि भाजपा सरकार ही देश के हित में नहीं है।

ये कांग्रेस नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक इंदुराज नरवाल, पूर्व विधायक जगबीर सिंह मलिक, पूर्व सीपीएस जयवीर बाल्मीकि, पूर्व विधायक सुरेन्द्र पंवार, पूर्व विधायक सुखबीर फरमाना, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, जय भगवान अंतिल, जिला ग्रामीण अध्यक्ष संजीव दहिया, सुरेन्द्र दहिया आदि मौजूद रहे।