world-news

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दमानी परिवार से बदला लेने पर उतरेंगे अभिर-अरमान, कैसे शुरू होगा कबीर-मायरा का रिश्ता?

August 11, 2026

टीवी मसाला

  • Authored by: कविता
  • Updated Aug 11, 2026, 10:35 AM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नया ड्रामा होने वाला है। अरमान और अभिरा अब दमानी परिवार से बदला लेंगे, लेकिन बदला अभिरा के स्टाइल में शांत रहकर लिया जाएगा।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai (photo credt- instagram)

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कई सारे ड्रामे हो रहे हैं। पोद्दार परिवार में सब ठीक चल रहा है, लेकिन अभिरा और अरमान की जिंदगी में ही नए नए तमाशे हो रहे हैं। शो में दमानी परिवार की एंट्री हुई और आते ही वह लोग अभिरा अरमान के दुश्मन बन गए। राघव दमानी अरमान पर आरोप लगाता है कि उसने उसके बेटे पर हमला करवाया, जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई होती है और दोनों को जेल जाना पड़ता है। अब शो में अभिरा चीजें संभालती हुई नजर आएगी। आइए आपको बताते हैं कि स्मृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) के शो में क्या क्या होगा? (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'स्टेज पर पहली बार देखा', Lock Upp 2 में 'बायस्ड होस्ट' के आरोप पर भड़कीं फराह खान, Shreya Kalra के घर पहुंचीं

जयपुर पहुंच जाएगी अभिरा

शो में दिखाया जाएगा कि मुक्ति और अभिरा घर पर होती है और तभी मुक्ति को मायरा का मैसेज आता है कि अरमान को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। ये सुनकर अभिरा बिना कुछ सोचे समझे जयपुर के लिए निकल जाती है। दूसरी तरफ जयपुर में पुलिस स्टेशन में अरमान और समर दमानी को समझाया जाता है और उन्हें वापिस भेज दिया जाता है। मायरा भी स्टेशन पहुंच जाती है और वह अपने पापा के साथ होटल जाती है। यहां पर मायरा बार बार अरमान से पुलिस केस की वजह पूछती है, लेकिन अरमान उसे कुछ नहीं बताता। बल्कि अरमान उसे उदयपुर फिर चलने के लिए कहता है, लेकिन इस मौके पर मायरा से उसकी बहस हो जाती है। तब तक अभिरा पहुंच जाती है और मायरा को जयपुर में छोड़कर अरमान को उदयपुर चलने के लिए कहती है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2 विनर Shreya Kalra की पार्टी में नहीं आए बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल, दोस्त Shilpa Shinde दिखीं गायब

जीतेंगे मायरा-कबीर

शो में आगे दिखाया जाएगा कि राघव दमानी भी अपनी पत्नी नंदिनी और कबीर के साथ होटल पहुंच जाता है और दोनों उदयपुर लौट जाते हैं। इसके बाद फेस्ट का रिजल्ट आता है और मायरा कबीर जीत जाते हैं। दोनों अपनी प्रेजेंटेशन के बाद काफी खुश होते हैं और एक दूसरे के गले मिलते हैं। अरमान भी घर पहुंच जाता है और वह सीधा मुक्ति से मिलता है। वह उसे सॉरी बोलता है और समर दमानी से बदला लेने का फैसला लेता है, लेकिन अभिरा उसे मना कर देती है। अभिरा उसे समझाती है कि वह दायरे में रहकर समर और राघव को जवाब देंगे। अब देखना होगा कि अभिरा क्या करने वाली है?

Kavita

कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Television

End of Article