Aug 15, 2026 10:21 am ISTलाइव हिन्दुस्तान
शाओमी ने पहले बैच के लिए हाइपरओएस 4 बीटा रोलआउट शुरू किया है। हाइपरओएस 4 बीटा प्रोग्राम वर्तमान में चीन तक ही सीमित है, और इसलिए अपडेट केवल उसी क्षेत्र में जारी किया जा रहा है। ग्लोबल रोलआउट जल्द ही होना चाहिए।

हाइपरओएस 4 बीटा प्रोग्राम वर्तमान में चीन तक ही सीमित है। जल्द इसका ग्लोबल रोलआउट हो सकता है।
अगर आप भी शाओमी का स्मार्टफोन चला रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। शाओमी के ढेर सारे फोन नए जैसे होने वाले हैं। खबर है कि शाओमी ने अपने एजिबिल फोन्स के पहले बैच के लिए हाइपरओएस 4 बीटा अपडेट को रोलआउट करना शुरू कर दिया है, जिसमें मुख्य रूप से हालिया हाई-एंड स्मार्टफोन और टैबलेट शामिल हैं। लेटेस्ट सॉफ्टवेयर ढेर सारे बदलाव और नए फीचर्स की पेशकश करता है।
गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, शाओमी ने पहले बैच के लिए हाइपरओएस 4 बीटा रोलआउट शुरू किया है। हाइपरओएस 4 बीटा प्रोग्राम वर्तमान में चीन तक ही सीमित है, और इसलिए अपडेट केवल उसी क्षेत्र में जारी किया जा रहा है। ग्लोबल रोलआउट जल्द ही होना चाहिए।
इतने सारे फोन्स में आया HyperOS 4 बीटा अपडेट, देखें लिस्ट:
- Xiaomi 17 Ultra
- Xiaomi 17 Ultra Leica Edition
- Xiaomi 17 Pro Max
- Xiaomi 17 Pro
- Xiaomi 17
- Redmi K90 Pro Max
- Redmi K90 Pro Max Champion Edition
- Redmi K90
शाओमी ने HyperOS 4 बीटा रोलआउट के दूसरे बैच (27 अगस्त से शुरू) और तीसरे बैच (17 सितंबर से शुरू) के लिए पहले ही प्लान बना लिए हैं, जिससे ज्यादा यूजर्स को इस सॉफ्टवेयर को जल्दी आजमाने का मौका मिलेगा। आप रोलआउट का पूरा शेड्यूल यहाँ देख सकते हैं।
यहां देखें HyperOS 4 बीटा के लिए एलिजिबल फोन्सल और रोलआउट शेड्यूल:
14 अगस्त से शुरू
स्मार्टफोन
- Xiaomi 17 Ultra
- Xiaomi 17 Ultra Leica Edition
- Xiaomi 17 Pro Max
- Xiaomi 17 Pro
- Xiaomi 17
- Redmi K90 Pro Max
- Redmi K90 Pro Max Champion Edition
- Redmi K90
टैबलेट
- Xiaomi Pad 8 Pro
- Xiaomi Pad 8
27 अगस्त से शुरू
स्मार्टफोन
- Xiaomi 17 Max
- Xiaomi 17T Pro
- Xiaomi 17T
- Xiaomi 15 Ultra
- Xiaomi 15 Ultra Dual Satellite Edition
- Xiaomi 15S Pro
- Xiaomi 15 Pro
- Xiaomi 15
- Redmi K90 Max
- Redmi K90 Supreme Edition
टैबलेट
- Redmi K Pad 2
17 सितंबर से शुरू
स्मार्टफोन
- Redmi K100 Pro Max
- Redmi K100 Pro
- Redmi K80 Pro
- Redmi K80 Supreme Edition
- Redmi K80
- Xiaomi Mix Flip 2
टैबलेट
- Xiaomi Pad 7 Ultra
- Xiaomi Pad 7S Pro 12.5
बीटा अपडेट पाने के लिए, आपको शाओमी कम्युनिटी ऐप के जरिए अपना बीटा एप्लीकेशन सबमिट करना होगा। अगर आपका एप्लीकेशन चुना जाता है, तो बीटा अपडेट कुछ दिनों में मिल जाना चाहिए।
शाओमी ने ग्लोबल यूजर्स के लिए अपने बीटा प्लान का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, अगर पहले हुए रोलआउट को देखें, तो HyperOS 4 बीटा को अगले 2-3 हफ्तों में ग्लोबली रिलीज किया जाना चाहिए।
