Jul 27, 2026 06:55 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
एक्स पर कुछ यूजर्स ने आरोप लगाया कि कंपनी अमेरिकी कर्मचारियों की जगह H-1B वीजा धारकों को अवसर दे रही है। कई पोस्ट में आशा शर्मा और माइक्रोसॉफ्ट की आलोचना की गई। इसके बाद भारतीयों की छंटनी के आरोप लगे।

एक्सबॉक्स की CEO आशा शर्मा।
माइक्रोसॉफ्ट के गेमिंग प्लेटफॉर्म एक्सबॉक्स के यूजर्स को सोमवार को सर्विस में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हजारों लोगों ने शिकायत की कि वे अपने पहले से खरीदे व डाउनलोड किए गए गेम और Xbox Game Pass के गेम भी नहीं चला पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगातार पोस्ट कर बताया कि कंसोल पर गेम लॉन्च नहीं हो रहे हैं और लाइसेंस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया फेल हो रही है। बाद में एक्सबॉक्स सपोर्ट ने भी स्वीकार किया कि अकाउंट एंड प्रोफाइल, स्टोर एंड सब्सक्रिप्शंस और ऐप्स एंड मोबाइल सर्विस में रुकावट आई है।
रेडिट समेत कई ऑनलाइन मंचों पर यूजर्स ने बताया कि यह समस्या 26 जुलाई की देर रात से शुरू होकर 27 जुलाई तक जारी रही। बताया जा रहा है कि लाइसेंस वेरिफिकेशन में गड़बड़ी के कारण ऐसे डाउनलोड किए गए गेम भी प्रभावित हुए, जिन्हें सामान्यतः इंटरनेट के बिना भी चलाया जा सकता है। इस तकनीकी समस्या ने डिजिटल गेमिंग मॉडल पर भी नई बहस छेड़ दी है। कई यूजर्स का कहना है कि जब खरीदे हुए और डाउनलोड किए गए गेम भी सर्वर संबंधी समस्या के कारण नहीं चल पाते, तो डिजिटल मालिकाना पर सवाल खड़े होते हैं। एक्सबॉक्स सपोर्ट ने कहा कि उसकी तकनीकी टीम समस्या को दूर करने में जुटी है और सेवाओं को सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।
क्यों निशाने पर पर आईं CEO आशा शर्मा
इस बीच, एक्सबॉक्स की मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशा शर्मा भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं। इसी महीने उन्होंने कंपनी में लगभग 3,200 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की थी। यह कदम माइक्रोसॉफ्ट के AI आधारित एक्शन का हिस्सा बताया गया था, जिसमें एक्सबॉक्स डिवीजन सबसे अधिक प्रभावित हुआ। इसके बाद एक्स पर कुछ यूजर्स ने आरोप लगाया कि कंपनी अमेरिकी कर्मचारियों की जगह H-1B वीजा धारकों को अवसर दे रही है। कई पोस्ट में आशा शर्मा और माइक्रोसॉफ्ट के नेतृत्व की आलोचना की गई। इसके बाद भारतीयों की छंटनी के आरोप लगे।
आशा शर्मा के बारे में जानिए
आशा शर्मा का जन्म अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य में हुआ था। उन्होंने मिनेसोटा विश्वविद्यालय के कार्लसन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से व्यवसाय में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। अपने करियर की शुरुआत माइक्रोसॉफ्ट के विपणन विभाग से करने के बाद उन्होंने पोर्च ग्रुप, मेटा और इंस्टाकार्ट जैसी कंपनियों में वरिष्ठ पदों पर काम किया। वर्ष 2024 में वह माइक्रोसॉफ्ट में वापस लौटीं और कोर एआई प्रोडक्ट्स की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद फरवरी 2026 में उन्हें माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग (एक्सबॉक्स) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया। कंपनी का कहना है कि उनका उद्देश्य एक्सबॉक्स कारोबार को नई दिशा देना और उसकी व्यावसायिक स्थिति को मजबूत करना है, लेकिन मौजूदा सेवा बाधा और हालिया छंटनी के कारण कंपनी पर लगातार दबाव बना हुआ है।
आशा शर्मा का जन्म अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य में हुआ था। उन्होंने मिनेसोटा यूनिवर्सिटी के कार्लसन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से बिजनेस की पढ़ाई की। अपने करियर की शुरुआत माइक्रोसॉफ्ट में की, जिसके बाद उन्होंने पोर्च ग्रुप, मेटा और इंस्टाकार्ट जैसी बड़ी कंपनियों में अहम जिम्मेदारियां निभाईं। साल 2024 में वह फिर से माइक्रोसॉफ्ट में लौटीं और कंपनी के AI प्रोडक्ट्स की जिम्मेदारी संभाली। फरवरी 2026 में उन्हें माइक्रोसॉफ्ट के गेमिंग कारोबार यानी एक्सबॉक्स का CEO बनाया गया। कंपनी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में एक्सबॉक्स का कारोबार बेहतर होगा। हालांकि, हाल की तकनीकी दिक्कतों और कर्मचारियों की छंटनी के कारण कंपनी लगातार आलोचनाओं का सामना कर रही है।
