हर रोज घर से निकलकर ऑफिस जाना ज्यादातर लोगों के डेली रूटीन का हिस्सा होता है. सुबह उठने के बाद तैयार होकर ऑफिस के लिए निकलना और शाम को काम खत्म होने के बाद वापस घर लौटना, यही कई लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी है. हालांकि, हर कोई रोजाना ऑफिस आना-जाना नहीं कर सकता. कुछ लोग घर से काम करते हैं तो कुछ के लिए हाइब्रिड वर्किंग मॉडल बेहतर ऑप्शन होता है. ऐसे में सवाल उठता है कि लंबे समय तक घर से काम करने का हमारी सोशल लाइफ और मेंटल हेल्थ पर क्या असर पड़ता है? हाल ही में सामने आई एक नई स्टडी में इसे लेकर कुछ अहम बातें सामने आई हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- Hemoglobin Juices: हीमोग्लोबिन कम है तो पिएं ये 5 जूस, स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ख्याल
---विज्ञापन---
नई स्टडी में क्या सामने आया?
अमेरिका में 2011 से 2024 के बीच किए गए पांच राष्ट्रीय स्तर के सर्वे में शामिल 588322 लोगों के डेटा का विश्लेषण किया. शोध में 2020-21 के महामारी के साल को शामिल नहीं किया गया. रिसर्च में पाया गया कि कोविड 19 के बाद घर से काम के बाद दोस्तों के साथ सोशल एक्टिविटी में भी कमी देखी गई.
अकेले रहने वाले लोगों पर ज्यादा असर
इसका असर उन लोगों पर ज्यादा दिखाई दिया, जिन लोगों में पूरे दिन बिना किसी दूसरे इंसान से बात किए निकाल दिया. घर से काम करने का एक्सरीपियंस हर इंसान के लिए एक जैसा नहीं हो सकता. घर में परिवार या दूसरे लोगों के साथ रहने वालों और अकेले रहने वालों पर इसका असर अलग-अलग हो सकता है.
---विज्ञापन---
वर्क फ्रॉम होम करने के नुकसान
वर्क फ्रॉम होम करने का सबसे बड़ा नुकसान इंसान के दिमाग पर काफी असर डालता है. इससे कई तरह के नुकसान देखने को मिलते हैं, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
- रोज ऑफिस जाने पर लोगों से आमने-सामने बातचीत होती है. घर से काम करने पर ऐसा नहीं हो पाता और कुछ लोगों को अकेलापन महसूस हो सकता है.
- घर और ऑफिस की जगह एक ही होने से काम खत्म करने के बाद भी काम से जुड़े रहने की आदत बन सकती है.
- ऑफिस में काम खत्म होने के बाद निकलना पड़ता है, लेकिन घर से काम करते समय लोग जरूरत से ज्यादा देर तक लैपटॉप पर काम कर सकते हैं.
- ऑफिस आने-जाने और डेस्क के बीच होने वाली एक्टिविटी कम हो सकती हैं, जिससे लंबे समय तक बैठने का समय बढ़ सकता है.
- घर के काम, परिवार या दूसरी जिम्मेदारियों के बीच फोकस बनाए रखना कुछ लोगों के लिए मुश्किल हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- ये गलती बना सकती है आपको वक्त से पहले बूढ़ा, जानिए कितने घंटे सोना है जरूरी
---विज्ञापन---
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.