Women’s Asia Cup 2026: टीम इंडिया ने वुमेंस एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. भारत ने 8वीं बार यह कारनामा किया. श्रीलंका को फाइनल में भारत ने 72 रनों से धूल चटाई.
Women’s Asia Cup 2026: टीम इंडिया ने वुमेंस एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. भारत ने 8वीं बार यह कारनामा किया. श्रीलंका को फाइनल में भारत ने 72 रनों से धूल चटाई.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/13/india-won-womens-asia-cup-2026-2026-09-13-23-22-04.jpg)
टीम इंडिया ने जीता एशिया कप 2026 का खिताब Photograph: (BCCI)
Women’s Asia Cup 2026:भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराया. इसी के साथ टीम इंडिया ने रिकॉर्ड 8वीं बार महिला एशिया कप की ट्रॉफी जीत ली. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 20 ओवर में 111 रन पर सिमट गई. इस जीत के साथ भारत ने 2024 के फाइनल में श्रीलंका से मिली हार का हिसाब भी बराबर कर लिया.
शेफाली-मंधाना ने मचाया धमाल
आपको बता दें कि टॉस जीतकर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने इस फैसले को सही साबित किया. दोनों ने शुरुआत से ही तेज बल्लेबाजी की और पहले विकेट के लिए 129 रनों की शानदार साझेदारी की. शेफाली वर्मा ने सिर्फ 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. यह महिला टी20 एशिया कप के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक रहा. उन्होंने 39 गेंदों पर 68 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. दूसरी ओर स्मृति मंधाना ने भी शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 34 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 39 गेंदों पर 59 रन बनाए. मंधाना और शेफाली की 129 रनों की साझेदारी ने भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने की नींव रखी.
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 13, 2026
दोनों ने बनाए कई रिकॉर्ड
शेफाली और मंधाना की जोड़ी ने महिला टी20 इंटरनेशनल में छठी बार शतकीय साझेदारी की. यह किसी भी विकेट के लिए सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारियों में शामिल है. महिला टी20 एशिया कप में भी दोनों ने सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बना दिया. इससे पहले यह रिकॉर्ड जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा के नाम था, जिन्होंने 2022 में यूएई के खिलाफ 128 रन जोड़े थे.
मिडिल ऑर्डर फिर रहा कमजोर
शानदार शुरुआत के बावजूद भारत का मध्यक्रम एक बार फिर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सका. 13 ओवर में भारत का स्कोर 130 रन था, लेकिन आखिरी 7 ओवर में टीम सिर्फ 53 रन ही जोड़ सकी और तीन विकेट गंवा दिए. कप्तान हरमनप्रीत कौर भी फाइनल में सिर्फ 14 रन बना सकीं.
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 13, 2026
भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को रोका
184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही. क्रांति गौड़ ने इमेशा दुलानी को सिर्फ 4 रन पर आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई. कप्तान चमारी अटापट्टू और विश्मी गुणारत्ने ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा. पावरप्ले में श्रीलंका ने एक विकेट खोकर 38 रन बनाए. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शिकंजा और मजबूत किया और पूरी श्रीलंकाई टीम 111 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत ने 72 रनों से फाइनल जीतकर रिकॉर्ड 8वीं बार एशिया कप अपने नाम किया.
यह भी पढ़ें- IND vs AFG: अभिषेक शर्मा की आंधी में उड़ा अफगानिस्तान, पहले T20I में भारत ने 7 विकेट से चटाई धूल