Fear of Lizards: कई लड़कियां कुत्ते, घोड़े या दूसरे बड़े जानवरों के साथ बिना किसी डर के रहती हैं, लेकिन जैसे ही दीवार पर छिपकली दिखाई देती है, वे घबरा जाती हैं.
Written By : सोनम | Updated at : 20 Jul 2026 03:22 PM (IST)

छिपकली से डर क्यों लगता है
Source : SOCIAL MEDIA
Why Are People Afraid Of Lizards: अक्सर आपने देखा होगा कि कई लड़कियां कुत्ते, घोड़े या दूसरे बड़े जानवरों के साथ बिना किसी डर के रहती हैं, लेकिन जैसे ही दीवार पर छिपकली दिखाई देती है, वे घबरा जाती हैं. चीखना, अचानक पीछे हट जाना या तुरंत वहां से भाग जाना आम बात है. सवाल यह है कि आखिर एक छोटी और लगभग नुकसान न पहुंचाने वाली छिपकली से इतना डर क्यों लगता है?, जबकि वो तो हमें काटती भी नहीं हैं. इसका जवाब सिर्फ आदत या वहम नहीं, बल्कि हमारे ब्रेन के सिस्टम में छिपा है.
क्यों होता है ऐसा?
एक्सपर्ट के अनुसार, जब दिमाग किसी चीज को खतरे के रूप में महसूस करता है, तो वह तुरंत प्रतिक्रिया देता है. इस प्रक्रिया में दिमाग का एक हिस्सा, जिसे एमिग्डाला कहा जाता है, सक्रिय हो जाता है। यही हिस्सा भावनाओं को कंट्रोल करता है और शरीर में 'फाइट या फ्लाइट' यानी मुकाबला करने या वहां से भागने की प्रतिक्रिया शुरू कर देता है. इसके बाद शरीर में एड्रेनालिन जैसे तनाव वाले हार्मोन निकलने लगते हैं, जिससे दिल की धड़कन तेज हो जाती है, सांसें तेजी से चलने लगती हैं और पसीना आने लगता है. यही वजह है कि कई लोगों को छिपकली देखते ही घबराहट महसूस होने लगती है, जबकि वे जानते हैं कि उससे कोई वास्तविक खतरा नहीं है.
इसे भी पढ़ें: मानसून सीजन में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं बच्चे, ऐसे रखें उनकी सेहत का ख्याल?
डर के पीछे होता है यह कारण?
चार्ल्स यूनिवर्सिटी के साइंटिस्ट के मुताबिक, हमारा दिमाग हर बार असली खतरे और केवल महसूस होने वाले खतरे में तुरंत फर्क नहीं कर पाता. अगर किसी चीज को लेकर एक बार डर की प्रतिक्रिया बन जाए, तो शरीर कई बार सोचने-समझने से पहले ही उसी तरह प्रतिक्रिया देने लगता है. अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन भी मानता है कि फोबिया में व्यक्ति का डर वास्तविक खतरे की तुलना में कहीं ज्यादा होता है, लेकिन उसे यह डर पूरी तरह सच महसूस होता है.
क्यों पनपता होता है डर?
मनोवैज्ञानिकों के अनुसार, छिपकली का डर कई वजहों से विकसित हो सकता है. कुछ लोगों में यह बचपन के किसी अनुभव से जुड़ा होता है, जबकि कई लोग अपने माता-पिता या परिवार के अन्य सदस्यों को छिपकली से डरते हुए देखकर भी यही डर सीख लेते हैं. इसे स्पेसिफिक फोबिया कहा जाता है, जिसमें किसी खास चीज या स्थिति को लेकर जरूरत से ज्यादा डर महसूस होता है. हालांकि यह फोबिया सांप या मकड़ी के डर जितना आम नहीं है, लेकिन इसके बनने की प्रक्रिया लगभग वैसी ही होती है. स्टडी में यह भी सामने आया है कि इंसानों का दिमाग उन जीवों के प्रति ज्यादा सतर्क रहता है, जो अचानक तेजी से हरकत करते हैं. छिपकली का अचानक दौड़ना, उसकी अलग शारीरिक बनावट और बिना किसी चेतावनी के सामने आ जाना दिमाग में खतरे की भावना पैदा कर सकता है.
इसे भी पढ़ें - AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

About the author सोनम
जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं.
लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. अमर उजाला में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं.
ट्रैवल उनका इंटरेस्ट एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं.
Read More
Published at : 20 Jul 2026 03:22 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola