Who Is Isha Rikhi: मशहूर रैपर बादशाह और उनकी दूसरी पत्नी व पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के अलग होने की खबर ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है. इसी साल मार्च में दोनों की शादी की खबर सामने आई थी, लेकिन महज 5 महीने के भीतर ही दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का ऐलान कर दिया है. इस अचानक हुए अलगाव के बाद बादशाह के साथ-साथ ईशा रिखी का नाम भी चर्चा में है. लोग उनके बारे में जानना चाह रहे हैं.
ईशा रिखी का ताल्लुक चंडीगढ़ से है. वो पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और मॉडलिंग जगत का एक बेहद जाना-पहचाना नाम हैं. ईशा ने साल 2013 में पंजाबी फिल्म ‘जट्ट एंड जूलियट 2’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने ‘हैप्पी गो लकी’, ‘अरदास’ और ‘देसी रोमियोज’ जैसी कई चर्चित पंजाबी फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं निभाईं. पंजाबी सिनेमा में अपनी पहचान बनाने के बाद ईशा ने साल 2018 में ‘नवाबजादे’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. इस फिल्म में उनके साथ राघव जुयाल, पुनीत पाठक और धर्मेश नजर आए थे. ईशा ने कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों और लोकप्रिय पंजाबी म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है.
5 महीने में ही क्यों टूटी शादी?
शादी के महज 5 महीने के भीतर दोनों का अलग होना कई सवाल खड़े कर रहा है. हालांकि, दोनों ने अलग होने का फैसला क्यों किया, इसपर तो दोनों ने खुलकर कुछ भी नहीं कहा है. दोनों ने सिर्फ आपसी सहमति और सम्मान से अलग होने की बात कही है. लेकिन कुछ समय पहले ईशा रिखी द्वारा सोशल मीडिया पर लिखे गए एक पोस्ट ने रिश्ते में गहरे तनाव की ओर इशारा किया था.
एक पोस्ट में ईशा रिखी ने लिखा था कि कुछ लड़ाइयां शरीर पर निशान नहीं छोड़तीं और वो अपने पति के प्रभाव और ताकत के डर से लंबे समय तक खामोश रहीं. सूत्रों का मानना है कि दोनों के बीच वैचारिक मतभेद और जीवनशैली का तालमेल न बैठना इस अलगाव की बड़ी वजह हो सकता है. दोनों ने प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की है.
‘बिग बॉस 20’ कनेक्शन
ईशा रिखी के इस तलाक के ऐलान की टाइमिंग को लेकर इंडस्ट्री के गलियारों में एक और बड़ी चर्चा तेज है. 6 सितंबर से शुरू हो रहे सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में ईशा रिखी का बतौर कंटेस्टेंट जाना लगभग तय माना जा रहा है. जानकारी के मुताबिक शो में जाने से पहले कल यानी 31 दिसंबर को वो कुछ इंटरव्यूज भी दे चुकी हैं, जो ‘बिग बॉस’ शुरू होने के बाद ऑन एयर होंगे. जाहिर है इंटरव्यू में भी उनके रिश्ते को लेकर बात हुई होगी.
ये भी पढ़ें-
Race 4 Update: आमिर खान नहीं हैं रेस 4 फिल्म का हिस्सा? प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने जारी किया ऑफिशिलय स्टेटमेंट
साउथ की इस फिल्म की बात कोई नहीं कर रहा! भारत से ज्यादा विदेश में कमाए, 10 दिन में कलेक्शन पहुंचा 200 करोड़ के करीब
यही वजह है कि शायद ईशा के नेशनल टेलीविजन पर 24 घंटे कैमरों के सामने जाने से पहले ही दोनों ने एहतियात के तौर पर तलाक का आधिकारिक ऐलान कर दिया, ताकि ‘बिग बॉस’ के घर के अंदर जब उनकी पर्सनल लाइफ और शादी को लेकर सवाल उठे, तो कोई अनसुलझा विवाद बाकी न रहे और वो खुलकर अपनी बात रख सकें. अब देखना होगा कि ‘बिग बॉस’ के घर में कदम रखने के बाद ईशा इस 5 महीने के रिश्ते पर क्या नए खुलासे करती हैं.

सोनाली नाईक
सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया. उन्होंने वहां 'फैशनेरिया' नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं. सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है. नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज 'पानी', 'मेड इन चाइना' की रीडिंग 'आल इंडिया रेडियो' पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.
Read More