world-news

West Asia LIVE: अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू की बमबारी, कई जगहों पर सुनाई दिए धमाके; होर्मुज को लेकर छिड़ी जंग

July 13, 2026

05:59 AM, 13-Jul-2026

अमेरिका का कहना है कि उसने शनिवार को ईरान के 140 सैन्य ठिकानों पर हमला किया

अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ चलाए गए अपने ताजा सैन्य अभियान को लेकर बड़ा दावा किया है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस ऑपरेशन के दौरान ईरान के लगभग 140 सैन्य ठिकानों पर हमले किए गए हैं। अमेरिकी सैन्य अधिकारियों का कहना है कि इन हमलों का मुख्य उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले वाणिज्यिक और नागरिक जहाजों को निशाना बनाने की तेहरान की सैन्य क्षमता को पूरी तरह से नष्ट करना है।

05:58 AM, 13-Jul-2026

संयुक्त राष्ट्र (UN) प्रमुख ने जताई चिंता, दोनों देशों से तुरंत जंग रोकने की अपील की

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दोनों देशों से युद्ध को तुरंत रोकने की अपील की है। महासचिव के कार्यालय द्वारा जारी एक कड़े बयान में चेतावनी दी गई है कि इस ताजा सैन्य टकराव और लगातार बढ़ते हमलों से पश्चिम एशिया में अस्थिरता का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ गया है, जो पूरे क्षेत्र को एक बड़े संकट में धकेल सकता है।

विज्ञापन

03:18 AM, 13-Jul-2026

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए बमबारी

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (US CENTCOM) ने ईरान के खिलाफ नए सिरे से हमले शुरू कर दिए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, इन हमलों का उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों और आम नाविकों पर हमला करने की ईरानी क्षमता को पूरी तरह से नष्ट करना है। अमेरिकी कमांडर-इन-चीफ के सीधे निर्देश पर की गई इस सैन्य कार्रवाई का मुख्य मकसद नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करना और ईरानी सेना को इन हमलों के लिए जवाबदेह ठहराना है।

At 5 p.m. ET today, U.S. Central Command forces began launching more strikes against Iran to continue degrading their ability to attack civilian mariners and commercial ships freely transiting the Strait of Hormuz. The Commander in Chief has directed the strikes to hold Iranian…

— U.S. Central Command (@CENTCOM) July 12, 2026

12:57 AM, 13-Jul-2026

होर्मुज पर अमेरिका और ईरान के दावों में बड़ा अंतर

होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच विवाद गहरा जाता रहा है। वाणिज्यिक जहाजों पर हालिया हमलों के बाद जहां ईरान ने इस रणनीतिक जलमार्ग को अपने नियंत्रण में बताते हुए बंद करने का दावा किया है, वहीं अमेरिकी सेना ने इस दावे को खारिज करते हुए जलमार्ग को खुला घोषित किया है और जहाजों की सुरक्षा व नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए अपनी सेना तैनात कर दी है।

12:11 AM, 13-Jul-2026

West Asia LIVE: अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू की बमबारी, कई जगहों पर सुनाई दिए धमाके; होर्मुज को लेकर छिड़ी जंग

ईरान की सरकारी फार्स समाचार एजेंसी ने दावा किया है कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कुवैत में ड्रोन हमलों के जरिए अमेरिकी हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम (HIMARS) मिसाइल लॉन्चरों और उनके गोला-बारूद डिपो को निशाना बनाया है। यह दावा कुवैत के रक्षा प्रवक्ता द्वारा एक आपराधिक हमले की रिपोर्ट दिए जाने के कुछ घंटों बाद आया है, जिसमें कुवैती प्रवक्ता ने बताया था कि इस हमले में तीन सीमा केंद्रों और एक अपतटीय तेल ड्रिलिंग प्लेटफॉर्म को नुकसान पहुंचा है तथा एक कर्मचारी घायल हुआ है। हालांकि, कुवैत की ओर से ईरानी मीडिया द्वारा दावा किए गए सैन्य लक्ष्यों (HIMARS) की आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है।