world-news

भारतीय स्टार ओपनर प्रतिका रावल इंग्लैंड में खेलेंगी काउंटी क्रिकेट, Warwickshire Women से किया करार| Navbharat Live

July 29, 2026

Updated On: Jul 29, 2026 | 10:12 AM IST

विज्ञापन

सार

Pratika Rawal Warwickshire: भारतीय महिला टीम की स्टार ओपनर प्रतिका रावल इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलती नजर आएंगी। 25 वर्षीय बल्लेबाज ने वार्विकशायर विमेन के साथ वनडे कप के लिए करार किया है।

Indian star opener Pratika Rawal to play county cricket in England; signs with Warwickshire Women.

प्रतिका रावल (सोर्स- सोशल मीडिया)

विस्तार

Pratika Rawal Signs With Warwickshire Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा ओपनर प्रतिका रावल अब इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलती नजर आएंगी। 25 वर्षीय दाएं हाथ की बल्लेबाज ने वार्विकशायर विमेन के साथ करार किया है और वो 19 अगस्त से शुरू होने वाले वनडे कप के अगले चरण में टीम का हिस्सा बनेंगी। उम्मीद है कि प्रतिका एजबेस्टन में वार्विकशायर और यॉर्कशायर के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से अपनी नई टीम के लिए मैदान पर उतरेंगी।

प्रतिका रावल ने क्या कहा?

वार्विकशायर से जुड़ने पर खुशी जताते हुए प्रतिका रावल ने कहा कि उन्होंने क्लब के बारे में काफी अच्छी बातें सुनी हैं और वो टीम के साथ काम शुरू करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं वार्विकशायर से जुड़कर बहुत खुश हूं। मैं टीम की हर संभव मदद करना चाहती हूं। इंग्लैंड में खेलना मेरे लिए खुद को परखने का शानदार मौका होगा। एजबेस्टन जैसे ऐतिहासिक मैदान पर खेलने का भी बेसब्री से इंतजार है।’

वार्विकशायर क्लब ने भी उनके स्वागत में कहा कि प्रतिका जैसी प्रतिभाशाली बल्लेबाज के आने से टीम और मजबूत होगी और सीजन के अंतिम चरण में इसका फायदा मिलेगा। क्लब के अनुसार, वनडे कप अंकतालिका में टीम की स्थिति अच्छी है और प्रतिका का अनुभव अभियान को और मजबूती देगा।

सम्बंधित ख़बरें

कब किया था भारतीय टीम का डेब्यू?

प्रतिका रावल ने 2024 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था और बेहद कम समय में खुद को टीम की अहम सदस्य के रूप में स्थापित कर लिया। बतौर ओपनर उन्होंने अपने शुरुआती 10 वनडे मैचों में 600 से अधिक रन बनाकर शानदार शुरुआत की और दुनिया की उभरती हुई बेहतरीन सलामी बल्लेबाजों में जगह बनाई। महिला विश्व कप 2025 में भी उन्होंने भारत के सफल अभियान में अहम भूमिका निभाई और टूर्नामेंट में सर्वाधिक 308 रन बनाए।

इसी दौरान उन्होंने एक बेहद अहम मुकाबले में अपना दूसरा वनडे शतक भी लगाया, हालांकि चोट के कारण वो फाइनल नहीं खेल सकीं। इसी साल उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया और दूसरी पारी में 68 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

यह भी पढ़ें- WI vs PAK: पाकिस्तान की विदेशी सरजमीं पर शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 90 रन से हराकर WTC में पहुंचाया सबसे नीचे

मुख्य कोच ने भी जताई खुशी

वार्विकशायर विमेन की मुख्य कोच अली मेडन ने भी प्रतिका के टीम से जुड़ने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि भारतीय बल्लेबाज का अनुभव और गुणवत्ता टीम को प्रतियोगिता के अंतिम चरण में काफी मजबूती देगी और टीम बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद के साथ आगे बढ़ेगी।

Follow Navbharatlive whatsapp