world-news

वैभव सूर्यवंशी VS तिलक वर्मा... दलीप ट्रॉफी फाइनल में होंगे आमने-सामने, जानिए कितनी तारीख से शुरू होगा खिताबी मुकाबला?

September 2, 2026

Duleep Trophy 2026 Final: दलीप ट्रॉफी 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ते हुए फाइनल तक आ पहुंचा है. सेंट्रल जोन को हराकर ईस्ट जोन ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की. तो वहीं, साउथ जोन ने नॉर्थ जोन को धूल चटाकर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया. अब फाइनल में ईशान किशन और तिलक वर्मा की टीमों की टक्कर होगी. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बता दें कि मैच कितनी तारीख से खेला जाएगा और आप इसे लाइव कहां देख सकेंगे?

दोनों फाइनलिस्ट टीमें हुईं कंफर्म

दलीप ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल मैच में ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन की टीम ने सेंट्रल को हराकर फाइनल में जगह पक्की की थी. वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मैच बुधवार को खत्म हुआ, जिसमें नॉर्थ जोन की टीम को हराकर तिलक वर्मा की कप्तानी वाली साउथ जोन की टीम ने फाइनल में जगह बना ली.

— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 2, 2026

इस मैच की बात करें, तो पहली पारी में नॉर्थ जोन ने 195 रन बनाए. तो साउथ जोन ने पहली परी में 312 रन बनाए. फिर दूसरी पारी में नॉर्थ जोन की टीम ने 297 रन बनाए और इस तरह साउथ जोन के सामने 181 रनों का लक्ष्य था. इस टारगेट को साउथ जोन ने आसानी से हासिल किया और 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली. इस तरह साउथ जोन की टीम ने फाइनल में जगह बना ली.

कितनी तारीख से खेला जाएगा फाइनल मैच?

ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जाने वाला दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला 6 सितंबर से खेला जाने वाला है. 6 सितंबर से ये मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसपर हर किसी की नजरें टिकी होंगी. इस मैच में कई बड़े खिलाड़ी खेलने मैदान पर उतरेंगे और खासतौर पर सभी की नजरें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी.

कितने बजे से शुरू होगा फाइनल मैच?

दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मैच भी बाकी के मुकाबलों की ही तरह सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 9 बजे मैदान पर उतरेंगे. ऐसे में क्रिकेट फैंस रविवार से शुरू होने वाले इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं, जो चार दिनों तक खेला जाएगा.

कहां देख सकेंगे फाइनल मुकाबला?

दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मैच रविवार से शुरू हो रहा है, जिसमें ईशान किशन और तिलक वर्मा की टीमों की भिड़ंत होने वाली है. ये मैच भी टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों की ही तरह फाइनल मैच को भी आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर लाइव देख सकते हैं. इसका मतलब है कि वैभव सूर्यवंशी को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे और उनके मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे.

— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 2, 2026

ऐसी हैं दोनों टीमें

साउथ जोन की टीम: रिकी भुई, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, कोडिमेला हिमातेजा, श्रेयस गोपाल, तनय त्यागराजन, कावुरी सैतेजा, विधाथ कावरप्पा, एमडी निधिश, अमन खान, त्रिपुराना विजय, अभिनव तेजराना, करुण नायर

ईस्ट जोन की टीम: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, विराट सिंह, इशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), शाहबाज अहमद, अनुकूल रॉय, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, अभिजीत के सरकार, सुभ्रांशु सेनापति, डेनिश दास, सूरज सिंधु जयसवाल, शिखर मोहन

ये भी पढ़ें: तिलक वर्मा की टीम ने मारी फाइनल में एंट्री, अब साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच होगा दलीप ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला