world-news

शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने जा रहे हैं? पहले समझिए Volume Analysis कैसे करता है आपकी मदद

July 11, 2026

अगर आप Stock Market में नए हैं, तो Volume Analysis को समझना बहुत जरूरी है क्योंकि इससे आप समझदारी से निवेश कर सकते हैं और मुनाफा कमा सकते हैं.

Published byJyoti Singh

अगर आप Stock Market में नए हैं, तो Volume Analysis को समझना बहुत जरूरी है क्योंकि इससे आप समझदारी से निवेश कर सकते हैं और मुनाफा कमा सकते हैं.

author-image

New Update

Volume Analysis

Volume Analysis

अनुभवी ट्रेडर्स सिर्फ शेयर की कीमतों के आधार पर ट्रेड नहीं करते है वे Volume Analysis पर भी पूरा ध्यान देते हैं. अगर आप स्टॉक मार्केट में नए हैं, तो वॉल्यूम एनालिसिस को समझना बहुत जरूरी है क्योंकि इससे आप समझदारी से निवेश कर सकते हैं और मुनाफा कमा सकते हैं. हालांकि स्टॉक मार्केट का काफी अनुभव रखने वाले लोगों को भी नुकसान हो सकता है इसलिए सही जानकारी होना जरूरी है.

Volume Analysis क्या होता है?

स्टॉक मार्केट में वॉल्यूम एनालिसिस से यह समझना आसान हो जाता है कि किसी खास स्टॉक में कितनी खरीद-बिक्री हो रही है और क्या मौजूदा ट्रेंड के जारी रहने की संभावना है. आसान शब्दों में कहें तो वॉल्यूम एनालिसिस से पता चलता है कि किसी स्टॉक में कितनी ट्रेडिंग हुई है दूसरे शब्दों में यह उस स्टॉक में निवेशकों की दिलचस्पी का लेवल बताता है. 

RSI Indicator क्या है, जानिए शेयर बाजार में ट्रेडर्स के लिए यह क्यों है जरूरी?

Volume Analysis कैसे काम करता है?

चार्ट पर वॉल्यूम आमतौर पर नीचे की तरफ बार (bars) के रूप में दिखाई देता है. ज्यादा वॉल्यूम का मतलब है कि किसी खास स्टॉक में काफी ज्यादा खरीद-बिक्री हो रही है, जबकि कम वॉल्यूम का मतलब है कि ट्रेडिंग कम हो रही है. स्टॉक मार्केट के निवेशक अक्सर मार्केट के ट्रेंड को समझने के लिए कीमत और वॉल्यूम दोनों का एक साथ एनालिसिस करते हैं. हालांकि ट्रेडिंग या इन्वेस्टमेंट के फैसले केवल वॉल्यूम के आधार पर नहीं लेने चाहिए बेहतर नतीजों के लिए इसे RSI, MACD, मूविंग एवरेज, ट्रेंड लाइन, सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल, और कैंडलस्टिक पैटर्न जैसे दूसरे टेक्निकल इंडिकेटर्स के साथ इस्तेमाल करना चाहिए. 

Free Cash Flow कैसे बताता है कंपनी की वित्तीय मजबूती? निवेशकों के लिए जानिए इसके फायदे

Volume Analysis क्यों महत्वपूर्ण है?

वॉल्यूम एनालिसिस से ट्रेंड की मजबूती का अंदाजा लगाने में मदद मिलती है. अगर चार्ट पर शेयर की कीमत और वॉल्यूम, दोनों बढ़ते हुए दिखते हैं, तो इसे ट्रेंड के मजबूत होने का संकेत माना जा सकता है. जब कोई स्टॉक ज्यादा वॉल्यूम के साथ रेजिस्टेंस या सपोर्ट लेवल को तोड़ता है, तो कई निवेशक इसे एक मजबूत ब्रेकआउट मानते हैं. वॉल्यूम में अचानक बढ़ोतरी भी स्टॉक में निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी को दिखाती है.

Trend Line क्या है, जानिए यह आपको शेयर कब खरीदना और बेचना है, इसका संकेत कैसे देती है?

Volume Analysis के फायदे

वॉल्यूम एनालिसिस ट्रेंड्स की पुष्टि करने में मदद करता है. ब्रेकआउट और ब्रेकडाउन को आसानी से पहचाना जा सकता है. यह बेहतर खरीद-बिक्री के फैसले लेने में मदद करता है और टेक्निकल एनालिसिस की प्रभावशीलता को बढ़ाता है.

Trend Line क्या है, जानिए यह आपको शेयर कब खरीदना और बेचना है, इसका संकेत कैसे देती है?

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. किसी भी शेयर में पैसा लगाने से पहले अपने सर्टिफाइड फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें.