technology

Vivo मिड रेंज में लॉन्च करेगा नया 5G स्मार्टफोन, सस्ते में मिलेगा अटैचेबल टेलीफोटो जूम कैमरे का सपोर्ट - vivo s70 tipped to launch in november with an attachable telephoto extender

October 19, 2026

Vivo S70 सीरीज अगले महीने चीन में लॉन्च हो सकती है। इसमें बड़े सेंसर वाला पेरिस्कोप कैमरा के साथ टेलीकन्वर्टर लेंस का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

नवंबर में लॉन्च हो सकती है Vivo S70 सीरीज (Photo Vivo X300 Series)

नवंबर में लॉन्च हो सकती है Vivo S70 सीरीज (Photo Vivo X300 Series)

HighLights

  1. Vivo S70 नवंबर में चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है।

  2. इसमें बड़े सेंसर वाला पेरिस्कोप कैमरा दिया जाएगा।

  3. टेलीकन्वर्टर सपोर्ट के साथ मिलेगा फ्लैगशिप जैसा ज़ूम।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo आमतौर पर चीन में हर साल S-सीरीज के दो जेनरेशन लॉन्च करता है। कंपनी इस साल मई में Vivo S60 सीरीज को लॉन्च किया था। अब कंपनी S70 लाइनअप को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज को लेकर टिपस्टर Smart Pikachu ने जानकारी शेयर की है। इस जानकारी में अपकमिंग S70 को लेकर कुछ डिटेल्स और लॉन्च टाइमलाइन का जिक्र किया गया है।

Vivo S70 स्मार्टफोन डिटेल्स

टिपस्टर स्मार्ट पिकाचू के मुताबिक चीन में अगले महीने मिड रेंज में कई स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला हैं। इनमें से एक स्मार्टफोन Vivo S70 होगा, जिसे चीन में नवंबर महीने में लाया जा सकता है। टिपस्टर ने दावा किया है कि वीवो के इस फोन में लार्ज सेंसर पेरिस्कोप कैमरा मिलेगा, जिसे टेलीकन्वर्टर सपोर्ट के साथ लाया जा सकता है। नवंबर में चीन में मिड रेंज में इस स्मार्टफोन सीरीज के साथ-साथ Honor 700 सीरीज और Oppo Reno 17 लाइनअप भी लॉन्च होने की उम्मीद है।

Vivo के बारे में बताया जा रहा है कि कंपनी अपने अपकमिंग S70 स्मार्टफोन में S60 के 50-मेगापिक्सल पेरिस्कोप लेंस से बड़ा टेलीफोटो सेंसर ऑफर करेगी, जो कन्वर्टेबल होगा। यानी यूजर्स को मिड रेंज में अटैचेबल टेलीकन्वर्टर लेंस के साथ फ्लैगशिप जैसा एक्स्ट्रा जूम का सपोर्ट मिलेगा। वीवो फिलहाल अपनी प्रीमियम एक्स-सीरीज के साथ यह अटैचेबल कैमरा लेंस ऑफर करता है।

Vivo S60 की खूबियां

अपकमिंग Vivo S70 को लेकर फिलहाल कुछ जानकारी नहीं है। पिछले S60 की बात करें तो फोन में 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 2750 x 1260 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz और पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स की है। इस फोन में Snapdragon 8s Gen 3 चिप, 16GB तक की रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह फोन एंड्रॉय 16 पर आधारित OriginOS 6 पर रन करता है।

इसके साथ ही वीवो ने S60 में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया है। इसके साथ 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलता है। वीवो के इस फोन में 7200mAh की बैटरी और 90W की फास्ट चार्जिंग मिलती है।