एक बार फिर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन का रुख किया। कपल हाल ही में प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे जहां वे नंगे पैर आश्रम की ओर जाते दिखे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे।
- Published: 22 Jul 2026, 04:05 PM IST
- Last Updated: 22 Jul 2026, 04:05 PM IST
Virat-Anushka visits Vrindavan: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर आध्यात्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचे। बुधवार सुबह दोनों ने राधा केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें दोनों बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं।
नंगे पैर आश्रम पहुंचे विराट और अनुष्का
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में विराट और अनुष्का आश्रम परिसर में नंगे पैर चलते दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने चेहरे पर मास्क पहन रखा था और पूरी कोशिश की कि उनकी यात्रा शांतिपूर्ण और निजी बनी रहे।
Virat Kohli & Anushka Sharma at Vrindavan for blessings from Premanand Ji Maharaj. ❤️🙏 pic.twitter.com/GWoTgd1nsP
— 𝙒𝙧𝙤𝙜𝙣🥂 (@wrognxvirat) July 22, 2026
आश्रम से बाहर निकलते समय दोनों के हाथों में प्रसाद भी दिखाई दिया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और उनके साथ टीम के कुछ सदस्य भी मौजूद थे।
Virat Kohli And @AnushkaSharma Arrived In Vrindavan To Seek Blessings From Premanand Ji Maharaj. 🙏✨
— virat_kohli_18_club (@KohliSensation) July 22, 2026
.
.
.#Virushka @RadhaKeliKunj pic.twitter.com/MIGF1NifGR
इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान अनुष्का शर्मा ने सफेद रंग का सिंपल सलवार-सूट पहना था, जबकि विराट कोहली टी-शर्ट और पैंट में नजर आए। दोनों का सादा और सहज अंदाज प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है।
IPL जीत के बाद भी पहुंचे थे वृंदावन
यह पहली बार नहीं है जब विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए वृंदावन पहुंचे हैं। इससे पहले भी दोनों कई बार आश्रम आ चुके हैं।

हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की आईपीएल 2026 खिताबी जीत के बाद भी दोनों ने वृंदावन पहुंचकर प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया था। उस दौरान भी उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहे थे।
वृंदावन आने से पहले विराट और अनुष्का आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के भारत-ऑस्ट्रेलिया मुकाबले के दौरान लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भी नजर आए थे। मैच के दौरान दोनों भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाते दिखाई दिए थे। उनके साथ पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और उनकी पत्नी सोफी भी मौजूद थे।
लंदन में रहते हैं, फिर भी वृंदावन से जुड़ाव कायम
रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने बच्चों वामिका और अकाय के साथ लंदन में रह रहे हैं। इसके बावजूद दोनों समय-समय पर भारत आकर वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शन करते हैं।