world-news

Viral Video: एक पल की मस्ती, दूसरे पल दहशत...पानी की धार के साथ ऊपर से आया मौत जैसा पल! आसमान से नहीं पानी से आया खतरा

September 16, 2026

Viral Video: एक पल की मस्ती, दूसरे पल दहशत…पानी की धार के साथ ऊपर से आया मौत जैसा पल! आसमान से नहीं पानी से आया खतरा

मस्ती के बीच मौत का सायाImage Credit source: X/@chicagobachi

प्रकृति के करीब जाकर मस्ती करना जितना रोमांचक लगता है, उतना ही जोखिम भरा भी हो सकता है. खासकर झरनों, जंगलों या पहाड़ी इलाकों में घूमते वक्त सतर्क रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि ऐसी जगहों पर सांप और दूसरे जंगली जीव-जंतु कभी भी, कहीं से भी सामने आ सकते हैं. इसी से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी की सांसें थम जा रही हैं. वीडियो में एक परिवार झरने के नीचे मस्ती के मूड में नहाता नजर आ रहा है, जिसमें छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं. सबको इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि अगले ही पल उनके सिर पर कैसी मुसीबत आने वाली है.

वीडियो में दिख रहा है कि पहाड़ की ऊंचाई से पानी की मोटी धार तेज रफ्तार से नीचे गिर रही है, और ठीक उसी जगह नीचे चट्टान पर बैठा यह परिवार पानी की फुहारों का जमकर आनंद उठा रहा है. बच्चे उछल-कूद कर रहे हैं, बड़े हंसी-मजाक में मशगूल हैं. माहौल बिल्कुल छुट्टियों वाला था. लेकिन तभी अचानक कुछ ऐसा होता है जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी. पानी की धार के साथ ही ऊपर से एक मोटा-तगड़ा काला सांप सीधा परिवार के ऊपर आ गिरता है. बस फिर क्या था, वहां बैठे सभी लोगों के होश ही उड़ गए.

सेकंडों में बदल गया मंजर

सांप जैसे ही परिवार के बीच में, खासकर बच्चों और उनके पिता के करीब गिरा, वहां मौजूद महिलाओं और बाकी लोगों की चीख निकल गई. हर तरफ हड़कंप मच गया. कुछ सेकंड के लिए तो जैसे सबकी सांसें ही अटक गईं. हालांकि, परिवार ने बिल्कुल समय गंवाए बिना फुर्ती दिखाई और फौरन बच्चों को वहां से खींचकर दूर हटाया. लेकिन तब तक वह सांप पानी के तेज बहाव के साथ फिसलते हुए आसपास की चट्टानों के बीच कहीं गायब हो चुका था.

अब यह वीडियो जैसे-जैसे लोगों तक पहुंच रहा है, हर कोई इस सांप की नस्ल को पहचानने की कोशिश में जुटा है. कमेंट सेक्शन में लोगों की राय बंटी हुई नजर आ रही है. कोई इसे खतरनाक कोबरा बता रहा है, तो कोई दावा कर रहा है कि यह धामन प्रजाति का सांप है, जो अमूमन जहरीला नहीं माना जाता. लेकिन सच्चाई क्या है, यह अभी तक साफ तौर पर किसी ने कन्फर्म नहीं किया है.

यह भी पढ़ें: Viral: तांगा चलाने के लिए घोड़े की जरूरत नहीं! रोबोट ने संभाली कमान, वीडियो देखकर लोगों को नहीं हुआ यकीन

सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग परिवार की चौकसी और फुर्ती की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इसे “दिल दहला देने वाला पल बता रहे हैं. वहीं कई यूजर्स ऐसी जगहों पर नहाने से पहले पूरी सावधानी बरतने की सलाह भी दे रहे हैं. फिलहाल यह वीडियो लगातार शेयर किया जा रहा है और लोग हैरानी के साथ इस पर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं.

यहां देखिए वीडियो

జలపాతంలో పైనుంచి పామూ పడింది.. వైరల్ వీడియో

మహారాష్ట్రలోని అంబోలి జలపాతం వద్ద కుటుంబంతో సరదాగా గడుపుతున్న సమయంలో ఒక్కసారిగా పైనుంచి భారీ పాము పడింది

చిన్నారిని ఎత్తుకుని ఉన్న వ్యక్తి పక్కనే పాము పడటంతో అక్కడున్నవారు హడలిపోయి కేకలు వేస్తూ పరుగులు తీశారు. ఇది కోబ్రా అనిపిస్తుంది pic.twitter.com/cUXm49jM7A

— basker reddy (@chicagobachi) September 15, 2026

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.<p></p> अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. <p></p>फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.

Read More

google button