world-news

Viral Video: बारिश में बाइक चलाने वालों के लिए 'मास्टर जुगाड़', चाचा का स्वैग देख लोग बोले- 'ये तो सुपर से भी ऊपर'

August 11, 2026

वायरल न्यूज़

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Aug 11, 2026, 10:37 AM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी बाइक पर बारिश से बचने के लिए जबरदस्त 'देसी जुगाड़' लगाया है। इस जुगाड़ को देखकर लोग हैरान भी हैं और तारीफ भी कर रहे हैं।

Image

बारिश से बचने के लिए अनोखा जुगाड़ (तस्वीर साभार- @mubarakmubarak_hossain_)

Viral Video: मानसून और बारिश के मौसम में टू-व्हीलर चलाने वालों की सबसे बड़ी परेशानी होती है- भीग जाना। चाहे कितना भी रेनकोट पहन लो या छतरी संभाल लो, बारिश का पानी कहीं न कहीं से परेशान कर ही देता है। लेकिन, यहां हुनर और 'देसी जुगाड़' (Desi Jugaad) की कोई कमी नहीं है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी इस शख्स के दिमाग की दाद देने पर मजबूर हो जाएंगे। क्योंकि, बारिश में भीगने से बचने के लिए बाइक पर ऐसा जुगाड़ भिड़ाया, जिसे देखकर आप भी कहेंगे- 'ये तो सुपर से भी ऊपर है'।

इंटरनेट पर धमाल मचा रहे इस वीडियो में एक व्यक्ति अपनी बाइक पर बैठा हुआ नजर आ रहा है। अमूमन बारिश से बचने के लिए लोग रेनकोट पहनते हैं, लेकिन इस शख्स ने रेनकोट पहनने के बजाय पूरी बाइक को ही वाटरप्रूफ केबिन में तब्दील कर दिया। बाइक के ऊपर एक मजबूत छतरी का फ्रेम लगाया गया है, जो सिर को बारिश से बचाता है। छतरी के साथ-साथ पारदर्शी प्लास्टिक कवर चारों तरफ लटकाया गया है, जिससे सामने का रास्ता भी साफ दिखता है और बारिश का पानी अंदर नहीं आ पाता। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह शख्स इस पूरे 'सुरक्षा कवच' के अंदर आराम से बैठकर मुस्कुरा रहा है और ऐसा लग रहा है जैसे वो बारिश को चैलेंज कर रहा है। देखें वीडियो...

बारिश से बचने के लिए अनोखा जुगाड़

जैसे ही वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया यह वायरल हो गया। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'mubarakmubarak_hossain_' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि कार खरीदने का बजट नहीं था, तो भाई ने अपनी बाइक को ही 4-स्टार सेफ्टी कार बना दिया। वहीं कुछ अन्य लोगों ने मजाक-मजाक में यह भी लिखा कि इसे तुरंत पेटेंट करवा लेना चाहिए। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak

कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Viral

End of Article