world-news

Viral Video: नदी में चारा डालते ही बदल गया पूरा नजारा, चंद सेकंड में मछलियों ने खत्म किया खाना

July 11, 2026

Viral Video: नदी में चारा डालते ही बदल गया पूरा नजारा, चंद सेकंड में मछलियों ने खत्म किया खाना

एक झटके में गायब हुआ सारा खाना Image Credit source: X/@CopSanuOfficial

सोशल मीडिया पर हर दिन ऐसे कई वीडियो सामने आते हैं, जो लोगों को कुछ पल के लिए ठहरकर देखने पर मजबूर कर देते हैं. इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. पहली नजर में यह एक साधारण वीडियो लगता है, लेकिन जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, इसका नजारा लोगों को हैरान कर देता है. यही वजह है कि इसे हजारों लोग देख चुके हैं और लगातार शेयर भी कर रहे हैं.

यह वीडियो X (पहले ट्विटर) पर @CopSanuOfficial नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. वीडियो के साथ लिखे गए कैप्शन ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. पोस्ट में दावा किया गया है कि नदी में मछलियों के लिए डाला गया पूरा चारा महज 30 सेकंड के भीतर खत्म हो गया. इसके साथ ही सवाल पूछा गया कि अगर इतनी जल्दी सारा चारा गायब हो गया, तो क्या इसका मतलब यह है कि मछलियां बहुत ज्यादा भूखी थीं? इसी सवाल ने सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा शुरू कर दी.

क्या दिखा इस वीडियो में?

वीडियो की शुरुआत में नदी का शांत पानी दिखाई देता है. कुछ ही सेकंड बाद कोई व्यक्ति पानी में मछलियों के लिए चारा डालता है. जैसे ही चारा पानी की सतह पर गिरता है, अचानक चारों तरफ हलचल शुरू हो जाती है. देखते ही देखते सैकड़ों छोटी-छोटी मछलियां एक साथ चारे की ओर दौड़ पड़ती हैं. ऐसा लगता है मानो सभी मछलियां उसी पल का इंतजार कर रही थीं.

कुछ ही पलों में नदी का शांत पानी पूरी तरह बदल जाता है. पानी की सतह पर इतनी ज्यादा मछलियां इकट्ठा हो जाती हैं कि नीचे का पानी दिखाई ही नहीं देता. हर तरफ सिर्फ मछलियों की भीड़ नजर आती है. जिस तेजी से वे चारा खाती हैं, उसे देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में मछलियां वहां कहां से आ गईं. पूरा दृश्य किसी डॉक्यूमेंट्री या फिल्म के सीन जैसा महसूस होता है.

सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि चारा डालने के कुछ ही सेकंड बाद उसका नामोनिशान तक नहीं बचता. जिस रफ्तार से मछलियां उसे खा जाती हैं, वह किसी को भी चौंका सकती है. वीडियो देखने वाले कई लोग यह मान रहे हैं कि इतनी तेज प्रतिक्रिया सामान्य नहीं है, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि जहां बड़ी संख्या में मछलियां रहती हैं, वहां ऐसा नजारा अक्सर देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़े: Viral Video: खिलौने नहीं, सीधे JCB चलाता है ये बच्चासड़क किनारे रुकी भीड़, जब बच्चे ने थामा पीले-पंजे का लीवर

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी-अपनी राय भी खुलकर रखी. किसी ने लिखा कि शायद मछलियों को काफी समय से खाना नहीं मिला था, इसलिए वे इतनी तेजी से चारे पर टूट पड़ीं. वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि यह मछलियों का स्वाभाविक व्यवहार है.

यहां देखिए वीडियो

मात्र 30 सेकंड के अंदर सारा चारा खत्म हो गया।

अब आप कल्पना करिए मछलियाँ कितनी भूखी रही होंगी। pic.twitter.com/Y2XSkXHz5x

— अ’मीर امیر (@CopSanuOfficial) July 8, 2026

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.<p></p> अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. <p></p>फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.

Read More

google button