
रोबर्स केव में टूरिस्ट्स का हुड़दंगImage Credit source: X/@himalayanhindu
उत्तराखंड को उसकी खूबसूरत पहाड़ियों, शांत माहौल और प्राकृतिक नजारों के लिए जाना जाता है. यही वजह है कि हर साल बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने पहुंचते हैं. लेकिन कई बार कुछ टूरिस्ट मौज-मस्ती के दौरान ऐसी हरकत कर बैठते हैं, जिससे आसपास मौजूद दूसरे लोगों को परेशानी होने लगती है. देहरादून के मशहूर रोबर्स केव, जिसे गुच्चूपानी के नाम से भी जाना जाता है, से सामने आया एक वीडियो इन दिनों इसी वजह से चर्चा में है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में टूरिस्ट्स का एक ग्रुप गुफा के अंदर ही जमकर डांस करता नजर आ रहा है. खास बात यह है कि ग्रुप में शामिल एक युवक अपने सिर पर बड़ा सा बूमबॉक्स स्पीकर रखकर चल रहा है. स्पीकर पर हरियाणवी गाना ‘लोफर’ काफी तेज आवाज में बज रहा है. उसके पीछे चल रहे बाकी लोग भी गाने की धुन पर हाथ उठाकर डांस करते और जोर-जोर से गाते दिखाई दे रहे हैं.
क्या दिखा इस वीडियो में?
वीडियो में साफ नजर आता है कि इन लोगों को आसपास मौजूद दूसरे पर्यटकों की बिल्कुल परवाह नहीं है. गुफा के अंदर जहां लोग प्राकृतिक खूबसूरती और शांत माहौल का आनंद लेने पहुंचे थे, वहीं यह ग्रुप अपनी ही मस्ती में लगा हुआ था. वहां मौजूद कुछ परिवार और दूसरे टूरिस्ट इन युवकों को देखते रहे, लेकिन किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की.
यह वीडियो ‘Himalayan Hindu’ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के बीच इस तरह के व्यवहार को लेकर चर्चा शुरू हो गई. कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि आखिर पर्यटन स्थलों पर घूमने जाने वाले लोगों को अपनी मस्ती और दूसरों की परेशानी के बीच फर्क क्यों नहीं समझ आता.
यह भी पढ़ें: OMG! 26 की उम्र में फ्लैट छोड़ कार खरीदी, 6 साल बाद 60 लाख का फर्क देख शख्स को हुआ पछतावा
कुछ लोगों का कहना है कि पब्लिक प्लेस पर तेज आवाज में म्यूजिक बजाना सिर्फ मनोरंजन नहीं है. इससे आसपास मौजूद लोगों को परेशानी हो सकती है, खासकर उन जगहों पर जहां लोग शांति और प्राकृतिक माहौल का आनंद लेने जाते हैं. वहीं, कुछ यूजर्स ने स्थानीय प्रशासन से पर्यटन स्थलों पर नियमों को लेकर ज्यादा सख्ती बरतने की मांग की है. लोगों का यह भी कहना है कि घूमने-फिरने और एन्जॉय करने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन किसी सार्वजनिक जगह पर अपनी मस्ती के लिए दूसरों की सुविधा और शांति को नजरअंदाज करना सही नहीं माना जा सकता.
यहां देखिए वीडियो
Someone ban these HR LOFARS from Uttarakhand pls. How do you even behave like this in public? This is stone age mentality. And listen to their songs… ‘Lofar they Haryana ke’. They literally admitted themselves that they are lofars. Btw this was at Gucchupani, Dehradun. pic.twitter.com/M6R827v7wr
— Himalayan Hindu (@himalayanhindu) August 18, 2026

आयुष कुमार
आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.<p></p> अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. <p></p>फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.
Read More