world-news

Viral: 12 महीने से बेरोजगार टेकी ने नहीं मानी हार, LinkedIn पोस्ट ने बयां किया पूरा संघर्ष, कह- उम्मीद मत छोड़िए, मौका जरूर मिलेगा

July 24, 2026

Viral: 12 महीने से बेरोजगार टेकी ने नहीं मानी हार, LinkedIn पोस्ट ने बयां किया पूरा संघर्ष, कह- उम्मीद मत छोड़िए, मौका जरूर मिलेगा

बिना नौकरी के ऐसे गुजरे एक साल Image Credit source: Getty Images

नौकरी छूटना किसी भी इंसान के लिए आसान नहीं होता. लेकिन उससे भी ज्यादा मुश्किल तब होता है, जब महीनों तक कोशिश करने के बाद भी नई नौकरी न मिले. हर सुबह उम्मीद के साथ शुरू होती है और हर शाम किसी नए जवाब का इंतजार करते हुए खत्म हो जाती है. ऐसे ही दौर से गुजर रहे हैं साउथ अफ्रीका के टेक प्रोफेशनल एडवर्ड व्हाइटहेड, जिन्होंने अपनी कहानी लिंक्डइन पर साझा की. उनकी पोस्ट पढ़ने के बाद दुनिया भर के लोग उनसे जुड़ाव महसूस कर रहे हैं, क्योंकि यह सिर्फ एक व्यक्ति की कहानी नहीं, बल्कि आज के समय में हजारों प्रोफेशनल्स की हकीकत बन चुकी है.

एडवर्ड अपनी पोस्ट की शुरुआत एक बेहद भावुक लाइन से करते हैं. वह लिखते हैं कि आज का दिन आसान नहीं है. यह एक ऐसा वाक्य है, जिसमें पिछले एक साल का संघर्ष छिपा हुआ है. उन्होंने बताया कि नौकरी छूटे पूरे 12 महीने हो चुके हैं. इस दौरान उन्होंने लगातार नई नौकरियों के लिए आवेदन किए, इंटरव्यू दिए, लोगों से संपर्क किया, लेकिन अब तक उन्हें कोई नई नौकरी नहीं मिल सकी.

बेरोजगार रहकर आगे बढ़ना मुश्किल है

उनके मुताबिक, यह सफर जितना बाहर से दिखाई देता है, उससे कहीं ज्यादा कठिन अंदर से होता है. हर बार उम्मीद के साथ किसी कंपनी में आवेदन करना, अपना रिज्यूमे फिर से तैयार करना, नई स्किल्स जोड़ना और इंटरव्यू की तैयारी करना आसान नहीं होता. लेकिन सबसे मुश्किल तब लगता है, जब इतनी मेहनत के बाद भी जवाब नहीं में मिले या फिर कोई जवाब ही न आए. एडवर्ड मानते हैं कि कई ऐसे पल आए, जब उन्हें लगा कि शायद अब आगे बढ़ना मुश्किल है. लगातार असफलता किसी भी इंसान का आत्मविश्वास हिला सकती है.

कई बार उन्हें भी निराशा महसूस हुई. लेकिन ऐसे समय में उन्होंने खुद को टूटने नहीं दिया. इसकी सबसे बड़ी वजह उनका परिवार बना. वह लिखते हैं कि जब भी मन में हार मानने का ख्याल आता है, तब वह अपने परिवार की तरफ देखते हैं. उन्हें देखकर एहसास होता है कि उम्मीद छोड़ना कोई विकल्प नहीं है. उनके अपने लोग उन पर भरोसा करते हैं और वही भरोसा उन्हें हर दिन दोबारा खड़ा होने की ताकत देता है. यही वजह है कि वह आज भी कोशिश करना नहीं छोड़ रहे.

उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में उन्होंने न जाने कितनी बार अपना रिज्यूमे बदला. हर नई नौकरी के हिसाब से उसे अपडेट किया. नए लोगों से मिले, पुराने संपर्कों से बात की और अपने प्रोफेशनल नेटवर्क को मजबूत बनाने की कोशिश की. इसके बावजूद अब तक कोई ऐसा मौका नहीं मिला, जो उनके करियर को नई दिशा दे सके. हालांकि, एडवर्ड ने इस पूरे दौर में एक बात अच्छी तरह समझ ली. उनका कहना है कि अगर सारी ऊर्जा सिर्फ नौकरी ढूंढ़ने में ही लगा दी जाए, तो इंसान मानसिक रूप से थक सकता है. इसलिए उन्होंने फैसला किया कि वह अपनी मेहनत का एक हिस्सा कुछ नया बनाने में भी लगाएंगे.

शुरू किया अलग सॉफ्टवेयर प्रोजेक्ट्स

इसी सोच के साथ उन्होंने पिछले कुछ समय से दो अलग-अलग सॉफ्टवेयर प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू किया है. उनका मानना है कि जरूरी नहीं हर मौका किसी कंपनी की नौकरी से ही मिले. कई बार खुद का बनाया हुआ काम भी जिंदगी बदल सकता है. हो सकता है कि इन प्रोजेक्ट्स में से कोई एक भविष्य में उनके लिए नया रास्ता खोल दे. शायद यही उनका अगला बड़ा अवसर साबित हो.

उनकी यह सोच कई लोगों को प्रेरित कर रही है. मुश्किल समय में अक्सर लोग सिर्फ समस्या पर ध्यान देते हैं, लेकिन एडवर्ड ने उस समय का इस्तेमाल कुछ नया सीखने और बनाने में किया. उनका मानना है कि खाली बैठकर चिंता करने से बेहतर है कि इंसान अपनी स्किल्स को और बेहतर बनाए और ऐसे काम करे, जिनसे भविष्य में नए मौके पैदा हो सकें.

Jobless Man Pic

पोस्ट के आखिर में उन्होंने उन सभी लोगों के लिए एक खास संदेश भी लिखा, जो उनकी तरह लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं. उन्होंने कहा कि अगर आप भी बेरोजगारी के दौर से गुजर रहे हैं, तो उम्मीद बिल्कुल मत छोड़िए. यह समय मेंटल तौर पर बहुत थका देने वाला है. कई बार ऐसा लगता है कि मेहनत का कोई नतीजा नहीं मिल रहा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि रास्ते खत्म हो गए हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि इस सफर में आप अकेले नहीं हैं. दुनिया भर में ऐसे हजारों लोग हैं, जो इसी चुनौती का सामना कर रहे हैं. इसलिए खुद को दूसरों से कम मत समझिए और अपनी मेहनत पर भरोसा बनाए रखिए. सही अवसर कभी भी मिल सकता है और जब वह मिलेगा, तब यह लंबा इंतजार भी एक सीख बनकर रह जाएगा.

यह भी पढ़ें: Funny: रील शूट करते वक्त हुई बड़ी गलती, सोते कुत्ते ने युवती को सिखाया सबक, मजेदार वीडियो हुआ वायरल

एडवर्ड की कहानी सिर्फ बेरोजगारी की नहीं, बल्कि धैर्य, उम्मीद और लगातार आगे बढ़ते रहने की कहानी है. यह याद दिलाती है कि कठिन समय हमेशा नहीं रहता, लेकिन मुश्किल वक्त में हमारा नजरिया बहुत मायने रखता है. हार मान लेना सबसे आसान रास्ता हो सकता है, लेकिन कोशिश जारी रखना ही असली हिम्मत है.

यहां देखिए पोस्ट

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.<p></p> अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. <p></p>फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.

Read More

google button