world-news

रोहतक में कॉलेज गेट पर छात्र गुटों में पथराव,VIDEO: खूब चले लाठी-डंडे, राहगीरों ने भाग कर बचाई जान; लोग बोले- PCR में बैठे रहे पुलिसकर्मी - Rohtak News

September 17, 2026

रोहतक में कॉलेज गेट पर छात्र गुटों में पथराव,VIDEO:खूब चले लाठी-डंडे, राहगीरों ने भाग कर बचाई जान; लोग बोले- PCR में बैठे रहे पुलिसकर्मी

रोहतक7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
रोहतक के मॉडल टाउन में छात्रों के बीच झगड़े का वीडियो। - Dainik Bhaskar

रोहतक के मॉडल टाउन में छात्रों के बीच झगड़े का वीडियो।

रोहतक के मॉडल टाउन में दो छात्र गुटों में बीच बाजार जमकर लाठी डंडे चले। छात्रों में पथराव भी हुआ, जिसे देख लोगों में भगदड़ मच गई और उन्होंने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई।

लोगों का आरोप है कि कुछ दूरी पर ही पीसीआर भी खड़ी थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें नहीं रोका। पुलिसकर्मी गाड़ी में ही बैठे रहे। आरोपी छात्र करीब एक मिनट तक मारपीट करते रहे। बाद में लाठी-डंडे लहराते हुए फरार हो गए।

इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों गुट एक-दूसरे पर हमला और पथराव करते दिखाई दे रहे है। उधर, पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

छात्र गुटों में हुई झड़प के PHOTO

मॉडल टाउन में एक-दूसरे पर पथराव करते छात्र।

मॉडल टाउन में एक-दूसरे पर पथराव करते छात्र।

लाठी-डंडे लेकर भागते छात्र।

लाठी-डंडे लेकर भागते छात्र।

झगड़ा देख कई चालकों ने अपने वाहन दूर ही खड़े कर दिए।

झगड़ा देख कई चालकों ने अपने वाहन दूर ही खड़े कर दिए।

27 सेकेंड के वीडियो में क्या दिख रहा….

पंडित नेकीराम शर्मा गवर्नमेंट कॉलेज गेट के ठीक सामने यह घटनाक्रम हुआ। वीडियो में एक बड़ा पेड़, कैफे, रेस्टोरेंट और दुकान दिख रही है, जिसके बाहर छात्र आपस में हाथापाई और धक्का-मुक्की कर रहे हैं।

नारंगी और लाल रंग की शर्ट पहने दो युवक को कुछ अन्य लोग पकड़े हुए हैं और धक्का दे रहे हैं। इनके आसपास कई युवक आपस में लात-घूंसे चलाते और हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ हाथों में ईंट-पत्थर लिए हुए है, जो एकदूसरे पर फेंक रहे है।

इस पथराव से दुकान और कैफे के सामने फुटपाथ पर भाग-दौड़ और गहमागहमी का माहौल है। पथराव के दौरान कई चालकों ने अपने वाहन दूर ही खड़े किए है। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाती दिखाई दे रही है।

हमले से बचने के लिए भागते लोग।

हमले से बचने के लिए भागते लोग।

प्रत्यक्षदर्शियों ने पूरे घटनाक्रम के बारे में बताई ये बातें…

  • कॉलेज के ठीक सामने हुआ झगड़ा: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पंडित नेकीराम शर्मा गवर्नमेंट कॉलेज गेट के ठीक सामने मॉडल टाउन में यह झगड़ा हुआ। पार्क के पास कुछ छात्र खड़े हुए थे। इतनी ही देर में 10-15 छात्र हाथों में लाठी डंडे लेकर आए और आते ही दूसरे गुट के छात्रों पर बरसाने शुरू कर दिए।
  • पीसीआर में पुलिसकर्मी देखते रहे झगड़ा : छात्र गुटों के बीच लाठी डंडे चल रहे और पुलिस कार्रवाई करने की बजाय खड़े होकर देख रही थी। लोगों का आरोप है कि मौके पर एक पीसीआर खड़ी थी, जबकि घटना के 100 मीटर दूर दूसरी पीसीआर कॉलेज गेट पर खड़ी थी। इसके बावजूद पुलिस कर्मियों ने छात्रों को रोकने की कोशिश नहीं की।
  • अपराधियों के हौसले हो रहे बुलंद : आसपास के लोगों का कहना है कि अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे है। पहले एमडीयू में एक भाजपा नेता के बेटे के साथ मारपीट की घटना हुई, उससे पहले एमडीयू में ही गाड़ी से टक्कर मारने का मामला देखने को मिला। अब मॉडल टाउन में छात्रों के बीच ही मारपीट का वीडियो सामने आया है।

पुलिस बोलीं- वीडियो के आधार पर की जा रही पहचान

सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि मॉडल टाउन में छात्रों के बीच मारपीट की सूचना मिली है। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर चल रहा है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। अभी उनके पास किसी की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है।

.

खबरें और भी हैं...

  • रोहतक में हत्यारोपी भाइयों की मां ने खाया जहर: मंदीप हत्याकांड, हालत गंभीर, पैसों के लेन-देन को लेकर था विवाद

    मंदीप हत्याकांड, हालत गंभीर, पैसों के लेन-देन को लेकर था विवाद|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने भजनों से बांधा समां: रोहतक में गणेश उत्सव की धूम; माइक खराब होने पर सुनाई बप्पा की कहानी

    रोहतक में गणेश उत्सव की धूम; माइक खराब होने पर सुनाई बप्पा की कहानी|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar0:26
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रोहतक की नहर में डूबे युवक का मिला शव: दोस्तों संग नहाने के लिए पानी में उतरा था; तेज बहाव में बहा

    दोस्तों संग नहाने के लिए पानी में उतरा था; तेज बहाव में बहा|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रोहतक जिला परिषद में पार्षद-वाइस चेयरमैन आमने-सामने: सुमन ने गाली-गलौज और धमकी का लगाया आरोप; अनिल हुड्डा बोले-छवि खराब की कर रहे

    1:03
    • कॉपी लिंक

    शेयर