रेवाड़ी5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

रेवाड़ी में घर के सामने से घसीटकर बाइक निकालता आरोपी।
रेवाड़ी में बाइक चोरी का एक अजीब मामला देखने को मिला है। दो युवक चोरी की बाइक पर चोरी करने गांव नंदरामपुर बास पहुंचे। इसी दौरान चोरों की बाइक का टायर पंक्चर हो गया। जिससे अपनी बाइक को गली में एक साइड खड़ा कर दिया और वहीं घर के सामने गली में खड़ी बाइक चोरी कर फरार हो गए। जिसका एक सीसीटीवी भी सामने आया है।
जिसमें एक युवक घर के सामने खड़ा होकर निगरानी करता दिख रहा है। दूसरा चुपके से बाइक चोरी कर उसे धीरे-धीर निकाल रहा है। इसके बाद दोनों बाइक पर सवार होकर वहां से निकल जाते हैं। शिकायत मिलने के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गली में खड़ी दूसरी बाइक व निगरानी करता साथी।
गली में खड़ी मिली पंक्चर बाइक
गांव नंदरामपुर बॉस निवासी हरवंश ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि 26 अगस्त की रात उनके घर के सामने गली में भाई राकेश की बाइक खड़ी थी। रात करीब डेढ़ बजे उसे घर के बाहर कुछ हरकत सुनाई दी। जब उसने बाहर आकर देखा, तो घर के बाहर से राकेश की बाइक गायब मिली। आसपास देखने पर उसे गली में पंक्चर बाइक खड़ी मिली। जिसका लॉक टूटा हुआ था।
सीसीटीवी में दिखाई दिए युवक
शिकायत में बताया कि जब उसने सीसीटीवी की जांच की, तो दो युवक बाइक पर आते दिखाई दिए, जो अपनी बाइक गली में छोड़कर राकेश की बाइक को चुराकर फरार हो गए। जांच करने पर पता चला कि चोर चोरी की बाइक पर आए थे और टॉचर पंक्चर होने के कारण उसे गली में छोड़ दिया। शिकायत मिलने के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
.
खबरें और भी हैं...
रेवाड़ी-मदार जंक्शन के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन: हरियाणा-राजस्थान यात्रियों को राहत, 7 सितंबर तक चलेगी; नारनौल समेत कई स्टेशनों को लाभ

- कॉपी लिंक
शेयर
रेवाड़ी हॉफ मैराथन में 10KM के लिए ₹100 फीस: ऑनलाइन और क्यूआर कोड से होंगे रजिस्ट्रेशन; 6 सितंबर को सीएम दिखाएंगे झंडी
0:26- कॉपी लिंक
शेयर
रेवाड़ी में स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: सूचना पर पुलिस की रेड; टीम को देख भागने की कोशिश

- कॉपी लिंक
शेयर
भिवानी में 2 सितंबर से अग्निवीर भर्ती रैली: चार जिलों के युवा होंगे शामिल; GD-टेक्निकल और ट्रेड्समैन के लिए चयन

- कॉपी लिंक
शेयर