राजधानी रायपुर में सड़क पर जलभराव से नाराज एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लालपुर फलमंडी के पास सड़क पर भरे पानी को लेकर युवक ने नगर निगम की व्यवस्था पर नाराजगी जताई।
.
इसी दौरान उसने महापौर के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल किया। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा पार्षदों ने युवक के खिलाफ थाने में शिकायत की। आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।

लालपुर में पानी भरने के कारण वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

लालपुर फलमंडी के पास बनाया वीडियो
बताया जा रहा है कि लालपुर फलमंडी के आसपास बारिश के बाद सड़क पर काफी पानी जमा हो गया था। इसी बात से युवक नाराज था। वह मौके पर जल निकासी की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए सरकार और महापौर के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने लगा।

बीजेपी पार्षदों ने थाने में की शिकायत।
वीडियो वायरल होने के बाद BJP पार्षदों की शिकायत
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा पार्षदों ने मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की है। उनका कहना है कि जलभराव जैसी समस्या को लेकर विरोध या शिकायत करना अलग बात है, लेकिन जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है। उन्होंने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बीजेपी पार्षदों ने शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस कर रही वीडियो की जांच
भाजपा पार्षदों की शिकायत के बाद पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया था और उसमें दिख रहा युवक कौन है। जांच के बाद सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डीसीपी तारकेश्वर पटेल।
आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी
डीसीपी तारकेश्वर पटेल ने मीडिया से कहा कि पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें
ऑनलाइन अटेंडेंस का विरोध करने वाली टीचर सस्पेंड:VIDEO में कहा- मुझे किसी का डर नहीं, कलेक्टर-नेताओं के काम का भी हिसाब हो

ऑनलाइन अटेंडेंस का विरोध करने पर टीचर निर्मला कोमल को सस्पेंड कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में ऑनलाइन अटेंडेंस के विरोध में वीडियो बनाने वाली टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है। टीचर निर्मला कोमल ने वीडियो जारी कर अफसरों, नेताओं के काम की निगरानी की बात कही थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर…