world-news

लुधियाना में खुलेआम नशे के टीके लगाने का VIDEO: बिट्‌टू बोले- मान सरकार की पोल खुली; सांसद भज्जी बोले- पेड ट्रोलर्स फिर राजस्थान का बताएंगे - Ludhiana News

August 23, 2026

लुधियाना के जगराओं पुल के नीचे 4 युवकों के सरेआम नशे के इंजेक्शन लगाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक दूसरे को इंजेक्शन लगाता नजर आ रहा है। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और BJP नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने यह वीडियो सोशल मीडिया (X) पर शेयर किय

.

बिट्‌टू ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ लिखा- पंजाब को नशामुक्त बनाने के सरकार के बड़े-बड़े दावे जमीनी स्तर पर पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं। इसके बाद AAP छोड़कर BJP में गए राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने भी इसे री-ट्वीट करते हुए सरकार पर तंज कसा। उन्होंने लिखा- क्या जगराओं पुल भी राजस्थान में है, पेड ट्रोलर्स बताओ।

दरअसल, हाल ही में नशे का एक वीडियो शेयर करने को लेकर भज्जी ट्रोल हुए थे। भज्जी ने इसे पंजाब का बताया था, लेकिन AAP नेताओं ने उस वीडियो को पंजाब का नहीं बताया था। अब जगराओं पुल का वीडियो सामने आने के बाद हरभजन सिंह ने फिर सरकार को घेरा है।

जगराओं पुल के नीचे सरेआम नशे का इंजेक्शन लगाते युवक।

जगराओं पुल के नीचे सरेआम नशे का इंजेक्शन लगाते युवक।

पहले पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा… रवनीत सिंह बिट्टू की ओर से शनिवार (22 अगस्त) को सोशल मीडिया पर 32 सेकेंड का वीडियो शेयर किया गया है। पुल के नीचे से गुजर रहे किसी राहगीर ने इसे अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया। इसमें दो युवक एक-दूसरे की बांह और हथेली पर लगातार थप्पड़ मार रहे हैं। नशेड़ियों द्वारा आमतौर पर ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि इंजेक्शन लगाने के लिए सही नस (Vein) उभर कर बाहर आ सके।

इन दोनों के ठीक पास बैठे दो अन्य युवकों के हाथों में नशे का टीका (सिरिंज) नजर आ रहा है। वे अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में सीएम भगवंत मान का भाषण चल रहा है, जिसमें सीएम कह रहे हैं कि नशे के खिलाफ इस युद्ध का जो दूसरा चरण है उसकी शुरुआत में ही आपका उत्साह, आपका जज्बा, आपका जोश देखकर शायद कोई भी इंसान अंदाजा लगा सकता है कि हम एक ऐसे मिशन पर हैं, जिसमें जीत बहुत नजदीक नजर आ रही है मंजिल बहुत नजदीक नजर आ रही है। मैं आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

अब पढ़िए रवनीत बिट्‌टू ने वीडियो के साथ क्या लिखा…

  • सरकार की कमियों को उजागर किया: रवनीट बिट्‌टू ने लिखा- लुधियाना के जगराओं ब्रिज के नीचे खुलेआम नशा करने का वीडियो सामने आया है, जिसने भगवंत मान सरकार की व्यवस्थाओं की कमियों को उजागर कर दिया है। ब्रिज के नीचे युवकों द्वारा खुलेआम नशीले पदार्थों के इंजेक्शन लगाने का वीडियो सामने आया है। इसने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
  • नशामुक्त बनाने के दावे विफल: उन्होंने आग लिखा शहर के बीचों-बीच इस तरह खुलेआम नशे का यह खतरनाक कारोबार होना जमीनी हकीकत को साफ तौर पर दर्शाता है। पंजाब को ‘नशामुक्त’ बनाने के सरकार के बड़े-बड़े दावे जमीनी स्तर पर पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं।
  • सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए: बिट्‌टू ने लिखा- भगवंत मान सरकार के बहुचर्चित ‘बदलाव’ और ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान विज्ञापनों तक ही सीमित नजर आ रहे हैं। सरकार को अब दिखावा बंद कर जिम्मेदारी लेनी चाहिए और पंजाब की बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी को लेकर जवाब देना चाहिए।
वीडियो में पुल के नीचे 4 युवक नशा करते नजर आए।

वीडियो में पुल के नीचे 4 युवक नशा करते नजर आए।

भज्जी ने लिखा- क्या जगराओं पुल भी राजस्थान में है इस पर राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने सरकार को घेरा। उन्होंने लिखा- “क्या जगराओं पुल भी राजस्थान में है, बता दो पेड ट्रोलर्स? अब ये पेड ट्रोलर्स इस वीडियो को भी गंगानगर का साबित कर देंगे। पंजाब 💔💔”

हरभजन सिंह की पोस्ट…

एडीसीपी बोले-पुरानी वीडियो वायरल की गई

एडीसीपी संदीप वडेरा ने बताया कि पंजाब सरकार नशे के खिलाफ अभियान पर विशेष ध्यान दे रही है और पंजाब पुलिस भी इस दिशा में बड़े स्तर पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इसी सिलसिले में वे नैना लेसर चौक कोतवाली पहुंचे थे। यहां बाजार लगा हुआ था। मौके को देखकर ऐसा लग रहा था कि सोशल मीडिया पर पुरानी वीडियो वायरल की गई है। जांच के दौरान मौके पर कोई भी व्यक्ति नशा करता हुआ नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि यह इलाका कोतवाली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है। कोतवाली पुलिस ने इन दिनों NDPS एक्ट के तहत 74 मामले दर्ज किए हैं। करीब 110 बच्चों को इलाज के लिए OOAT सेंटर भेजा गया है, जबकि करीब 50 बच्चों को नशा मुक्ति के लिए भर्ती कराया गया है।